Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: CG News: जांजगीर चांपा में कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग कर 78 लाख की लूट
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > CG News: जांजगीर चांपा में कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग कर 78 लाख की लूट
छत्तीसगढ़

CG News: जांजगीर चांपा में कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग कर 78 लाख की लूट

Prem Soni
Last updated: January 15, 2025 4:03 am
Prem Soni
2 years ago
Share
SHARE

जांजगीर चांपा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा की शराब दुकान में मंगलवार को कैश कलेक्शन करने पहुंचे वाहन में बैठे सुरक्षाकर्मी पर दिनदहाड़े देसी कट्टा से फायर कर वाहन में रखे 78 लाख रुपये से भरी पेटी लेकर लुटेरे फरार हो गए।

घायल सुरक्षाकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आबकारी व पुलिस विभाग की टीम मौक पर पहुंची। घेराबंदी कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा का है।

शराब दुकान कलेक्शन लेने पहुंचे थे

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की कैश कलेक्शन टीम मंगलवार को नवागढ़ और पामगढ़ क्षेत्र की 12 शराब दुकानों से कैश कलेक्शन कर वापस लौट रही थी। वापस लौटते समय टीम स्कार्पियो क्रमांक सीजी 12 एजेड 8733 में शाम पांच बजे जांजगीर से लगे खोखरा गांव की शराब दुकान कलेक्शन लेने पहुंची।

सुरक्षाकर्मी को धमकाया

कैश कलेक्शन वैन का ड्राइवर अमन सिंह और कैशियर धीरज सिंह गाड़ी से उतरकर कैश लेने के लिए शराब दुकान के अंदर घुस गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मी शैलेंद्र सिंह बैस वैन में बैठा था।

इसी बीच एक बाइक पर दो नकाबपोश युवक पहुंचे और वैन में बैठे सुरक्षाकर्मी शैलेंद्र सिंह बैस को दरवाजा खोलने के लिए धमकी दी। शैलेंद्र सिंह ने दरवाजा खोलने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर एक युवक ने शैलेंद्र सिंह पर गोली चला दी, गोली उसके दाएं पैर में लगी।

फिर स्कार्पियो में रखी रुपयों से भरी पेटी को लुटेरों ने बाहर निकाला और नहर के पास ले गए। वहां पेटी खोली और रुपयों को थैले में भरकर फरार हो गए।

See also  Raipur Breaking: सूने मकान से लाखों के गहने किए पार, 3 चोर गिरफ्तार

नाकेबंदी कर संदेहियों की तलाश

वारदात की खबर मिलते ही एसपी विवेक शुक्ला, आबकारी सहायक आयुक्त आलेख सिदार सहित पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाकेबंदी कर संदेहियों की तलाश की जा रही है। कलेक्शन वैन का ड्राइवर अमन सिंह ने बताया कि उन्होंने शराब दुकानों से लगभग 78 लाख रुपये कलेक्शन किए थे।

Contents
शराब दुकान कलेक्शन लेने पहुंचे थेसुरक्षाकर्मी को धमकायानाकेबंदी कर संदेहियों की तलाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डोनाल्ड ट्रंप ने शपथग्रहण से पहले दिया बड़ा बयान, बोले ‘पुतिन से बहुत जल्द मिलने जा रहा हूं’
Next Article IED ब्लास्ट में घायल हुई 10 साल की बच्ची, नक्सली आतंक से मासूम का सवाल… आखिर मेरा क्या दोष?
गुरु नानक देव जी के 557 प्रकाश वर्ष पर महेश दरयानी ने दी प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़
रायपुर में 22 नवंबर को सजेगी साहित्य और आध्यात्मिक की अनूठी महफिल नारायणी साहित्यिक संस्थान करेगा अनुपम कार्यक्रम का आयोजन
छत्तीसगढ़
रायपुर में सूने मकान को चोर ने बनाया निशाना तेलीबांधा पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को दबोचा सोने की चेन चांदी के 12 बेलपत्र और नगद बरामद
छत्तीसगढ़
थाना तेलीबांधा द्वारा देवरपारा में नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई
क्राइम

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

युवा कैट का स्वदेशी सन्देश — 21000 मिट्टी के दिये बाटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान

By
Prem Soni
4 weeks ago

गणेश उत्सव के प्रसाद पर टिप्पणी का मामला ईसाई समुदाय के व्यक्ति ने की टिप्पणी पुलिस मे शिकायत

By
Prem Soni
2 months ago

उड़ान नाम ही पहचान है  सहयोग एक सामाजिक संस्था का 17 वॉ विशेष आयोजन

By
Prem Soni
2 months ago

न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही जुवारियों पर

By
Prem Soni
2 months ago

डॉ नीरज ए. पांडेय बने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, भारत के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

By
Prem Soni
2 months ago

ठगा हुआ महसूस कर रहा व्यापारी UPI भुगतान पर

By
Prem Soni
2 months ago

रायपुर स्थित संत बाबा गोदड़ीवाला धाम मे संत बाबा हरदास राम साहेब जी का 35 वॉ वर्सी महोत्सव की तैयारियां जोरो शोरो पर

By
Prem Soni
2 months ago

छतीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी मिले पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से

By
Prem Soni
2 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: CG News: जांजगीर चांपा में कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग कर 78 लाख की लूट
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?