रायपुर शहर में मच रहा पानी को लेकर हाहाकार
और अवैध पानी बेचने वाले हो रहे गुलजार— नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी
रायपुर नगर निगम के चांगोरा भाटा क्षेत्र के वार्ड नंबर 67 में कारण नगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे जल के कारोबार की शिकायत आज स्थानीय निवासियों द्वारा नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के पास उनके कार्यालय पहुंचकर की गई सभी रहवासी अवैध रूप से संचालित हो रहे जल संयंत्र से काफी परेशान है आसपास के बोर सूख गए हैं भयावक पानी का संकट है किशोर पटले द्वारा पानी के जार का कार्य विगत कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है अवैध रूप से पानी का कारोबार रात दिन संचालित करके अपने बोर से लगातार पानी का उपयोग किया जा रहा है जिससे आसपास के बोर पर प्रभाव पड़ रहा है और वह बोर सूख गए है
रायपुर रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी द्वारा अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई और बताया गया कि इस कारोबार पर पिछली कांग्रेस की महापौर परिषद ने इस पर कार्यवाही करते हुए इसको सील करवा दिया था जल संकट को देखते हुए किंतु जैसे ही सरकार बदली इनका कारोबार पुनः संचालित होने लगा सील बंद की कार्यवाही जोन क्रमांक 5 के द्वारा करवाई गई थी
उक्त कारोबारी द्वारा अवैध रूप से पानी के जार का कारोबार किया जाता है
जिसके चलते आसपास के बोर सूख जाते हैं इसकी शिकायत नेता प्रतिपक्ष ने अधिकारियों से की और इस पर कार्यवाही करने की बात कही उक्त कारोबार चंगोराभाठा में संचालित हो रहा था
रायपुर में ऐसे कारोबार और भी जगह संचालित हो रहे हैं
एक और शिकायत नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के पास पहुंची
महर्षि वाल्मीकि वार्ड 31 के एटीएम चौक के पास संतोष श्रीवास्तव द्वारा अपने बोर से पानी निकाल कर बोतल बंद पानी की इकाई का संचालन रोजाना तीन गाड़ियों में भर भर कर हजारों लीटर पानी विक्रय किया जाता है
छत पर 20000 लीटर एवं जमीन के नीचे टैंक नुमा बड़ा टंकी बनाया गया है जिसको नलकूप के माध्यम से एवं नगर निगम के कनेक्शन में मोटर लगाकर संचालित किया जा रहा है यह शिकायत लेकर आसपास के रहवासी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम आकाश तिवारी के पास पहुंचे थे भारी गर्मी में रायपुर में पीने के पानी का हाहाकार मचा हुआ है विकराल समस्या बनता जा रहा है पीने का पानी किंतु कुछ लोग आपदा में अवसर तलाश में लगे हुए नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी आंखें बंद करके बैठ गए ऐसे अवैध कारोबारी पर तत्काल सील बंद की कार्यवाही करनी चाहिए वरिष्ठ अधिकारियों को रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने निर्देशित किया की दोनों जगह की वस्तुतः स्थिति देखा जाए और उक्त जगह पर सील बंदी की कार्यवाही की जाए ऐसे अवैध पानी के कारोबार को महापौर जी एवं उनकी परिषद द्वारा अनदेखी किया जाना समझ से परे है
जल बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारी क्यों नहीं सामने आना चाहते यह एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है




