रायपुर। संत कंवरराम सेवा समिति एवं संत कंवरराम नगर युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 13 अप्रैल को संत कंवरराम साहिब जी की 140वीं जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई गई। इस अवसर पर संत कंवरराम नगर (कटोरा तालाब) स्थित संत कंवरराम चौक में संत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाआरती एवं पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से ज्यादा की जब्ती… इन 5 लोगों पर हुई FIR
कार्यक्रम में सामाजिक संस्था बढ़ते कदम द्वारा पर्यावरण और जीव-जंतुओं की सेवा को ध्यान में रखते हुए पक्षियों और पशुओं के लिए दाना सकोरा और कोटना का वितरण किया गया। इस आयोजन की जानकारी युवा परिषद के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मध्यानी और महासचिव अजय वलेचा ने दी।
भक्ति रस में डूबे इस कार्यक्रम में भाई साहिब अमरलाल जी, साईं जल कुमार मसंद, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत अध्यक्ष महेश दरयानी, पार्षद अमर गिदवानी, स्वप्निल मिश्रा सहित नगर के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, युवा और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
सभी श्रद्धालुओं ने संत जी के चरणों में झोली फैलाकर देश, प्रदेश और नगर में सुख-शांति व अमन-चैन की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिंधी समाज व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा।


