Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: रायपुर में 150 लोगों के दस्तावेज नहीं मिले दुरुस्त… बांग्लादेशी, रोहिंग्या होने की आशंका
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > रायपुर में 150 लोगों के दस्तावेज नहीं मिले दुरुस्त… बांग्लादेशी, रोहिंग्या होने की आशंका
छत्तीसगढ़

रायपुर में 150 लोगों के दस्तावेज नहीं मिले दुरुस्त… बांग्लादेशी, रोहिंग्या होने की आशंका

Prem Soni
Last updated: February 1, 2025 11:08 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी पुलिस ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन समाधान’ के तहत दूसरे राज्यों से आए दो हजार से ज्यादा लोगों की तस्दीकी की है। यह कार्रवाई रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों की पतासाजी करने के लिए की गई है। इसमें करीब 150 ऐसे बाहरी प्रदेश के लोगों का पता चला है, जो पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश बॉर्डर के हैं।

पुलिस को इनके दस्तावेज भी दुरुस्त नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये बांग्लादेशी नागरिक या रोहिंग्या हैं। उनके मोबाइल नंबर से भी तकनीकी जांच की जा रही। तकरीबन तीन माह की जानकारी जुटाई जा रही है।

उरला, टिकरापारा और खमतराई में संदिग्ध

पुलिस ने जिन 150 संदिग्धों की पहचान की है, वे सभी खमतराई, टिकरापारा और उरला थाना क्षेत्र में निवासरत बताए जा रहे हैं। ये ऑटो चलाने के साथ मजदूरी करने का काम करते हैं। चिह्नांकित संदिग्धों के ऊपर पुलिस कड़ी निगरानी रखने की बात कह रही है।

कब से रह रहे, जानकारी नहीं

दूसरे राज्य के लोगों ने पूछताछ में पुलिस को महज एक-दो साल पूर्व आने की जानकारी दी है। ये यहां कब से हैं, पुलिस को इसकी सही जानकारी नहीं है। ज्यादातर संदिग्धों ने हाल के वर्षों में रायपुर आने की जानकारी पुलिस को दी है। अब आगे की जांच जारी है।
बता दें कि राजधानी पुलिस ने समाधान ऑपरेशन के तहत दूसरे राज्यों से आए संदिग्धों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह चार बजे छापामार कर पुलिस कुल 2,013 लोगों को उठाकर पुलिस लाइन लेकर आई थी, जहां एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह की मौजूदगी में सभी से पूछताछ कर उनके बारे में जानकारी ली गई थी।
संदिग्ध लोगों पर विशेष निगरानी है। संदिग्धों के आधार कार्ड के माध्यम से उनके मूल स्थान से अपराधिक रिकार्ड की जानकारी मंगाई जाएगी। – डॉ. लाल उम्मेद सिंह, एसएसपी, रायपुर

224 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

गुरुवार को रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह चार बजे छापा मारा। पुलिस कुल 2,013 लोगों को उठाकर पुलिस लाइन लेकर आई, जहां एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह की मौजूदगी में सभी से पूछताछ कर उनके बारे में जानकारी ली गई।
इस दौरान 224 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इनमें से एक व्यक्ति के खिलाफ उसके राज्य में अपराध पंजीबद्ध और एक व्यक्ति पर रायपुर के थाने में अपराध दर्ज पाया गया। पुलिस ने 200 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों को भी डी-एक्टिवेट कराया है।

तड़के चार बजे अभियान चलाया गया

एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि दूसरे प्रदेश से आए लोगों की तस्दीक तड़के चार बजे से अभियान चलाया गया। आपरेशन दोपहर एक बजे तक जारी रहा। इसमें 350 पुलिस के जवान शामिल थे। पुलिस लाइन लाने के लिए शहर के 21 थानों में 84 बसों की व्यवस्था पुलिस लाइन से की गई थी। तस्दीक करने की कार्रवाई लीक न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए बसों को बुधवार देर रात थानों के लिए रवाना किया गया था।

इन राज्य के लोग मिले

पश्चिम बंगाल394
उत्तर प्रदेश571
बिहार320
ओडिशा
184
महाराष्ट्र110
मध्य प्रदेश
273
राजस्थान
54
जम्मू-कश्मीर4
झारखंड
71
नागालैंड1
गुजरात
17
नेपाल7
दिल्ली7

आधार कार्ड की जांच

दूसरे राज्यों के जिन लोगों को पुलिस लाइन लेकर लाया गया, वहां चिप्स की मदद से लाए गए लोगों के आधार कार्ड के साथ उनके मोबाइल नंबर का मिलान किया गया। जिनका आधार कार्ड मैच नहीं हो रहा था, उन्हें संदिग्ध मानते हुए उनकी अन्य पहचान पत्रों की जांच की गई। अब उनकी आगे कार्रवाई की जाएगी।

पांच प्रतिशत ने दी थी थाने में जानकारी

जिन लोगों को पुलिस लेकर आई थी, उसमें से केवल पांच प्रतिशत ने ही थाने में जानकारी दी थी। 95 प्रतिशत लोगों की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। दूसरे प्रदेश के लोगों की सूची तैयार की है। उनका एसएस रोल जारी कर आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाने संबंधित राज्यों की पुलिस के पास जानकारी जुटाने की बात पुलिस कह रही है।
See also  राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग: देश में दूसरा स्थान, ओडिशा नंबर वन, बड़े राज्यों को पछाड़कर ‘एचीवर’ कैटेगरी में पहुंचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रायपुर में महापौर प्रत्याशियों के पास नकदी से ज्यादा सोना, मीनल और दीप्ति आगे
Next Article राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने की दलितों और पिछड़ों की अनदेखी, अगर भरोसा बनाया होता तो RSS सत्ता में न आती
NSUI ने नर्सिंग कॉलेज प्रशासन को सौपा ज्ञापन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़
अमर चन्दनानी बने पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष समाज मे ख़ुशी की लहर
छत्तीसगढ़
जहाँ बेटियां बनी पहचान वहां माता पिता का बढे सम्मान
छत्तीसगढ़
परम पूज्य शहंशाह सतगुरु साईं साधराम साहेब जी की पावन स्मृति सभा मे शामिल हुए पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत के सदस्य
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

रायपुर बना चाकूपुर आये दिन घट रही घटनाये कही न कही रोज चल रहा चाकू कमिशनरेट पर उठने लगे सवाल

By
Prem Soni
2 weeks ago

पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के रहड़की के राम संत शिरोमणि संत सतराम धाम के गादिनशीन पूज्य साईं साधराम साहेब हुए ब्रम्हलीन

By
Prem Soni
2 weeks ago

राशि बलवानी बनी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला युवा विंग अध्यक्ष

By
Prem Soni
3 weeks ago

रायपुर मे बढ़ रहा रेव व न्यूड पार्टी का चलन

By
Prem Soni
3 weeks ago

धमतरी की प्राप्ति वाशानी बनी सुहिणी सोच धमतरी इकाई की पहली अध्यक्ष

By
Prem Soni
3 weeks ago

भरी गर्मी मे पूज्य सिंधी पंचायत सिविल लाइन्स द्वारा जनमानस को ठंडा शरबत और छोले वितरित किये गए

By
Prem Soni
4 weeks ago

रायपुर मे महिला कबड्डी का महासंग्राम नारी शक्ति का दम दिखेगा मैदान मे

By
Prem Soni
4 weeks ago

भाटापारा रेल्वे स्टेशन को विकसित और महत्वपूर्ण बनाने के लिए  GM को सौपा गया ज्ञापन

By
Prem Soni
4 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: रायपुर में 150 लोगों के दस्तावेज नहीं मिले दुरुस्त… बांग्लादेशी, रोहिंग्या होने की आशंका
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?