श्रीनगर — 21 जून 2025 दिन शनिवार को गुपकार रोड स्थित अब्दुल्ला हाउस मे जम्मू कश्मीर के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ फारूक अब्दुल्ला ने शिव ग्वालानी की लिखी किताब “दास्तांने कश्मीर ” का विमोचन किया इस अवसर पे नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के प्रोविशनल प्रेसिडेंट शौकत मीर भी उपस्थित थे फारूक जी ने किताब का विमोचन करते हुए कहा की यह सच्ची कश्मीरीयत, कश्मीरी दोस्ती, कश्मीरी मोहोब्बत का दस्तावेज है

*ग्वालानी दम्पति को उनकी 40 वी सालगिरह की फारूक साहेब ने बधाई भी दी ग्वालानी दम्पति विमोचन के पहले पहलगाम जाकर आतंकवादीयों द्वारा किये गए नरसंहार मे शहीद हुए हिन्दू भाई बहनो को जल तर्पण कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की*
ग्वालानी दम्पति असनकम हपटनाई पहलगाम जा कर आतंकवादीयों द्वारा मारे गए आदिल हुसैन के परिजनों से भी मिले और उनके माता पिता को आदिल हुसैन की हत्या की सवेदना व्यक्त की, पूरा परिवार भी भावुक हो चला था साथ ही उस समय तक पूरा गांव आ चूका था उस समय पूरा समा गमगीन हो गया था

यह किताब कश्मीरीयत पर आधारित है जिससे वहां के आवाम ने ग्वालानी परिवार को शुक्रिया अदा किया इस विमोचन को वहां की मुख्य अखबारों व न्यूज़ चैनलो ने बखूबी सराहा और उपयुक्त स्थान भी दिया और जब यह खबर रायपुर वासियो को मिली तो संपूर्ण सिंधी समाज ने शिव ग्वालानी व उनके परिवार को बहुत सारी शुभकामनायें दी


