Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: भारत निर्वाचन आयोग जल्द लॉन्च करेगा सुपर ऐप ‘ECINET’, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी 40 से अधिक ऐप्स की सुविधाएं
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > भारत निर्वाचन आयोग जल्द लॉन्च करेगा सुपर ऐप ‘ECINET’, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी 40 से अधिक ऐप्स की सुविधाएं
छत्तीसगढ़

भारत निर्वाचन आयोग जल्द लॉन्च करेगा सुपर ऐप ‘ECINET’, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी 40 से अधिक ऐप्स की सुविधाएं

Prem Soni
Last updated: May 4, 2025 8:20 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए जल्द ही सिंगल स्टॉप प्लेटफॉर्म एप लॉन्च करने जा रहा है। निर्वाचन आयोग ECINET के नाम से एक नया डिजीटल प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जिसमें 40 से अधिक मौजूदा मोबाइल और वेब एप्लिकेशन समाहित होंगे। यह कदम निर्वाचन अधिकारी, राजनीतिक दल और मतदाताओं के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है।

Contents
ECINET में इन एप्स की मिलेगी सुविधा100 करोड़ से ज्यादा वोटर्स को फायदा

ECINET को आसान यूजर एक्सपीरियंस (UX) और अट्रैक्टिव यूजर इंटरफेस (UI) के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे सभी चुनावी गतिविधियाँ एक ही मंच से पूरी की जा सकेंगी। इससे उपयोगकर्ताओं को कई ऐप डाउनलोड करने और अलग-अलग लॉगिन याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी।

CG : ट्रैक्टर पलटने से महिला विधायक के देवर की मौत

इस मंच की कल्पना मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) के सम्मेलन के दौरान की गई थी, जिसमें निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित थे।

ECINET उपयोगकर्ताओं को डेस्कटॉप या स्मार्टफोन के माध्यम से चुनावी डेटा तक पहुंच प्रदान करेगा। डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए केवल अधिकृत ECI अधिकारी ही डेटा प्रविष्ट करेंगे। किसी भी विवाद की स्थिति में स्टैच्युटरी फॉर्म्स में दर्ज मूल डेटा को प्राथमिकता दी जाएगी।

ECINET में इन एप्स की मिलेगी सुविधा

ECINET में Voter Helpline App, Voter Turnout App, cVIGIL, Suvidha 2.0, ESMS, Saksham और KYC App जैसे ऐप सम्मिलित होंगे, जिन्हें मिलाकर अब तक 5.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

See also  छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जल सेवा की ओर बढ़ाया कदम, भीषण गर्मी में लगाए प्याऊ घर

SDM और तहसीलदार के बंगले के पास दिखा तेंदुआ, वन विभाग अलर्ट

100 करोड़ से ज्यादा वोटर्स को फायदा

यह मंच लगभग 100 करोड़ मतदाताओं और 10.5 लाख बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs), 15 लाख राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ स्तर एजेंटों (BLAs), 45 लाख मतदान अधिकारियों, 15,597 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs), 4,123 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) और 767 जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs) को लाभान्वित करेगा।

ECINET का विकास उन्नत चरण में पहुंच चुका है और इसकी कार्यक्षमता, उपयोग में आसानी और साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कठोर परीक्षण किए जा रहे हैं। इसे सभी 36 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के CEOs, 767 DEOs और 4,123 EROs से परामर्श के बाद और ECI द्वारा समय-समय पर जारी किए गए 9,000 पृष्ठों वाले 76 दस्तावेजों की समीक्षा के उपरांत तैयार किया जा रहा है।

ECINET द्वारा प्रदत्त डेटा पूरी तरह से 1950 और 1951 के जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1960 के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1961 के निर्वाचन संचालन नियम, और ECI के समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CG : ट्रैक्टर पलटने से महिला विधायक के देवर की मौत
Next Article PM मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल, 40 मिनट तक चली मीटिंग, रक्षा मामलों पर हुई चर्चा
रायपुर मे श्री श्री 1008 सतगुरु साईं किशनपुरी गोस्वामी जी का 36 वॉ वर्षी महोत्सव 21 से 23 अक्टूबर तक मनाया जायेगा
छत्तीसगढ़
गणेश उत्सव के प्रसाद पर टिप्पणी का मामला ईसाई समुदाय के व्यक्ति ने की टिप्पणी पुलिस मे शिकायत
छत्तीसगढ़
उड़ान नाम ही पहचान है  सहयोग एक सामाजिक संस्था का 17 वॉ विशेष आयोजन
छत्तीसगढ़
रायपुर के लाडले ने देश मे बढ़ाया रायपुर का मान “इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 के विजेता” बने रितेश पाल
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही जुवारियों पर

By
Prem Soni
3 weeks ago

डॉ नीरज ए. पांडेय बने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, भारत के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

By
Prem Soni
4 weeks ago

ठगा हुआ महसूस कर रहा व्यापारी UPI भुगतान पर

By
Prem Soni
1 month ago

रायपुर स्थित संत बाबा गोदड़ीवाला धाम मे संत बाबा हरदास राम साहेब जी का 35 वॉ वर्सी महोत्सव की तैयारियां जोरो शोरो पर

By
Prem Soni
1 month ago

छतीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी मिले पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से

By
Prem Soni
1 month ago

एक माँ ने जीता Mrs India Univrse Asia 2026 का ख़िताब

By
Prem Soni
1 month ago

जैनम एकेडमी स्कूल मे धूम धाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव व कई रंगारंग कार्यक्रम हुए

By
Prem Soni
2 months ago

सलधा बेमेतरा में 29 जुलाई से 26 सितंबर 2026 भव्य चातुर्मास व्रत अनुष्ठान महोत्सव श्रद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

By
Prem Soni
3 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: भारत निर्वाचन आयोग जल्द लॉन्च करेगा सुपर ऐप ‘ECINET’, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी 40 से अधिक ऐप्स की सुविधाएं
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?