हरे माधव सत्संग/सतगुरु जी का आगमन/भव्य शोभायात्रा
कटनी मध्यप्रदेश के महान संत जीवनमुक्त सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी का आज माना विमानतल पर आगमन हुआ। बाबाजी के सानिध्य में हरे माधव सत्संग 29 मार्च रविवार को आयोजित है
विमानतल पर बाबाजी का स्वागत छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी, पार्षद एवं MIC सदस्य अमर गिदवानी, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष सचिन मेंघानी समिति अध्यक्ष श्री प्रकाश जादवानी, सचिव श्री तेजकुमार बजाज श्री राजकुमार आहूजा, उपाध्यक्ष श्री मुरली मनोहर बुलचंदानी श्री दीपक जादवानी दीपक आडवानी अमर जगिया बंटी दुर्गानी एवम् शहर के कई पंचायतों के मुखीगण एवम् गणमान्य उपस्थित थे विमानतल से बाबाजी का काफिला महावीर नगर स्थित कुकरेजा फॉर्म हाऊस के पास पहुंचा जहां हरे माधव परिवार के साथ रायपुर शहर की संगत एवम् महाराष्ट्र मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से पधारी संगत बाबाजी का स्वागत करने बाबाजी का श्री दर्शन करने हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे यहाँ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई
शोभायात्रा में हरे माधव परिवार की संगत विभिन्न वेशभूषाओं में माताएं बहनें कलश उठाये,
ईश्वरनादम पथक ढोल नगाड़ों के साथ तथा नन्हे बालक बालिकाएं भी विभिन्न विभिन रूप बना झूमते हरे माधव भजन गाते युवा साथी भक्ति रस में डूबे नृत्य करते चल रहे थे राह में जगह जगह श्रद्धालुओं सतगुरु का श्री दर्शन करने हेतु जमा थे
भव्य शोभायात्रा का समापन हरे माधव दरबार साहिब महावीर नगर में हुआ दरबार साहिब में सतगुरु जी श्री आसन पर विराजमान होकर आई हुई सारी संगत को अपने श्री दर्शन से निहाल किया संगते भी अपने सतगुरु का दर्शन पाकर अत्यधिक प्रसन्न हो रही थी
समिती के अध्यक्ष श्री प्रकाश जादवानी सचिव श्री तेजकुमार बजाज ने बतायाजीवनमुक्त सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी के सानिध्य में 29 मार्च, रविवार को पावन हरे माधव सत्संग का भव्य आयोजन हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति कटनी शाखा रायपुर के तत्वावधान में हरे माधव दरबार साहिब के सामने ग्राउण्ड, महावीर नगर में होने जा रहा है
सत्संग समागम में अधिक से अधिक संगत सह परिवार पधारकर सत्संग के अमृत वचनों से आत्मिक आनंद प्राप्त करने का निवेदन किया
सत्संग पश्चात् हरे माधव ब्रह्मभोज भंडारा प्रसाद भी होगा
🌻हरे माधव जी 🙏🙏🌻




