नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC)में कई पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं. इन पदों पर आवेदन 15 फरवरी से शुरू होंगे, जो एक मार्च तक चलेंगे. आवेदन की पूरी डिटेल्स एनटीपीसी की वेबसाइट ntpc.co.in पर देखी जा सकती है. बता दें कि हर पद के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है, ऐसे में आवेदन करने से पहले इसे जरूर चेक कर लें.
NTPC Vacancy 2025: किन पदों पर वैकेंसी
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC)में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव ऑपरेशन्स के 400 से अधिक पदों पर वैकेंसी है. इसका डिटेल विज्ञापन जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. इससे पहले एनटीपीसी ने इंजीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 475 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि में सिर्फ दो दिन का समय बचा है यानि अगर आपको आवेदन करना है तो आप 13 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. ये भर्तियां इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल,इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन, माइनिंग आदि विभागों में निकली हैं, जिसमें इलेक्ट्रिकल में 135,मैकेनिकल में 180,इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में 85, सिवलि में 50, माइनिंग में 25 पदों पर वैकेंसी है.
NTPC Jobs 2025: कौन कर सकता है अप्लाई
एनटीपीसी में निकली इन भर्तियों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री हो. उसमें भी शर्त यह है कि ग्रेजुएशन में उनके 65% मॉर्क्स हों. इसके अलावा उनके पास संबंधित विषय में गेट 2024 परीक्षा का स्कोर कार्ड हो. जहां तक आयुसीमा की बात है तो इसके लिए उम्रसीमा 27 वर्ष तय की गई है.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट मिलेगी.
NTPC Recruitment 2025: कौन कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे
एनटीपीसी की नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं की मार्कशीट, पैन कार्ड और आधार कार्ड होनी चाहिए. इसके अलावा GATE-2024 स्कोर कार्ड की स्कैन की गई कॉपी, इंजीनियरिंग की मार्कशीट होनी चाहिए. सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित है, वहीं एसटी/ एससी और महिला अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 40000 से 140000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा.


