Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: CGPSC के चयनित छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > CGPSC के चयनित छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया
छत्तीसगढ़

CGPSC के चयनित छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया

Prem Soni
Last updated: December 1, 2025 5:09 am
Prem Soni
2 days ago
Share
SHARE

बाबाजी न्यूज़ रायपुर : छत्तीसगढ़ की प्रतिभा के उज्ज्वल सितारों ने आज राजधानी रायपुर में इतिहास रच दिया। CGPSC-2024 की राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा एवं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी चयन परीक्षा में सफलता का स्वर्णिम अध्याय लिखने वाले मेधावी अभ्यर्थियों का आज एक भव्य, ऐतिहासिक और अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2025’ में स्वागत और सम्मान किया गया। स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल, रायपुर द्वारा आयोजित इस गौरवशाली कार्यक्रम ने शनिवार की इस शाम को युवाओं के संघर्ष, लग्न और सफलता के उत्सव में बदल दिया।
कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन आये हुए समस्त अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती ,भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी की पूजा अर्चना एवं वंदना के साथ शांति नगर स्थित “विमतारा” भवन में शुरू हुआ।इस ऐतिहासिक समारोह में वह दृश्य देखने को मिला, जिसकी प्रतीक्षा हर असफलता के पार आई सफलता को रहती है। चयनित युवाओं के चेहरों पर संघर्ष की लंबी यात्रा के बाद मिली जीत की चमक और उनके अभिभावकों के सिर गर्व से ऊंचे थे। पल-पल में बसा उत्साह और खुशी का माहौल हर किसी के चेहरे पर साफ दिख रहा था। यह क्षण न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया।इस ऐतिहासिक समारोह की शोभा बढ़ाई मुख्य अतिथि स्वामी तन्मयानंद जी महाराज (रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम, अम्बिकापुर) एवं अति विशिष्ट अतिथि स्वामी किशोर जी महाराज (स्वामी विवेकानंद आश्रम, रायपुर), कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सदानंद कुमार जी ने की।इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में आर. एस. विश्वकर्मा जी (सेवानिवृत्त आईएएस, पूर्व अध्यक्ष छ.ग.लोक सेवा आयोग ), आभास सिंह ठाकुर जी (सहायक आयुक्त, राज्य कर विभाग), बिरेंद्र कुमार जायसवाल जी (उपायुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), विनोद कुमार लाल जी (राज्य वित्त सेवा), आर कृष्णा दास जी (वरिष्ठ पत्रकार), वेद राम वर्मा जी (मान संघचालक, मोवा नगर), देवेन्द्र वर्मा जी (प्रांत संयोजक,ग्राम विकास गतिविधि छत्तीसगढ़ प्रांत)कन्हैयालाल खडगवंशी, डॉ उल्हास सारे (प्रांत प्रमुख, विवेकानंद केन्द्र), सुरेश गुप्ता,रूपेन्द्र शर्मा (भूतपूर्व सैनिक)डॉ सी एल सोनवानी सहित प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के सफल वैभव नाग, अपूर्व मिश्रा, अजय राज कश्यप, चंद्रकांत सोम, कालेश्वर गौर, यामिनी सिदार, लोकश्री श्रीवास एवं नेत्रांश साहू राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और सहित सभी सफल उम्मीदवारों को मंचासीन अतिथियों द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।साथ ही, अतिथियों का परंपरागत शाल-श्रीफल से स्वागत किया गया और सहयोगियों को स्वामी विवेकानंद की तस्वीर देकर आभार व्यक्त किया गया।

See also  नवा रायपुर होलसेल कॉरिडोर योजना रद्द, जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर लगी रोक

संघर्ष की कहानियों ने बांधा समां
समारोह में सफल अभ्यर्थियों ने अपने संघर्ष के अनूठे अनुभव साझा किए। हर कहानी में जुनून, लगन और कभी न हार मानने वाले जज्बे की झलक मिली। युवाओं ने बताया कि कैसे लंबे समय तक नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और सही रणनीति ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

अतिथियों के उद्बोधन ने दिया नई ऊर्जा
मुख्य अतिथि स्वामी तन्मयानंद जी महाराज ने कहा, “ये युवा छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव हैं। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए ये युवा प्रशासनिक अधिकारी बनकर राज्य की सेवा में एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे।”

संस्था के मार्गदर्शक वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी सदानंद कुमार जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह सफलता एक जिम्मेदारी भी है। अब आपको जनता की सेवा के इस पवित्र दायित्व को निभाना है।”समारोह में आर कृष्णा दास,बीरेंद्र जायसवाल, आभास सिंह ठाकुर,डॉ उल्हास वारे,विनोद लाल,किशोर जी महाराज आदि ने भी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किये।
इस भव्य आयोजन की सफलता के पीछे स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल की टीम का निःस्वार्थ सेवा भावना रहा है। संयोजक करुणानिधि यादव, सह-संयोजक संजय वस्त्रकार शैलेष गुप्ता, राजेश द्विवेदी, लल्लन यादव, अजय यादव, प्रिया सिंह, बाबु लाल कोमरे, राजू विकास नायक, मौजी भाई पटेल सहित पूरी टीम ने मिलकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम का संचालन करुणानिधि ने तथा आभार प्रदर्शन संजय वस्त्रकार ने किया!

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जर्नी ऑफ़ सिंधीस ~ विभाजन की त्रासदी का ऐतिहासिक नाट्य मंचन मोहित सेवानी टीम द्वारा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत का आयोजन
Next Article पूज्य सिंधी पंचायत बजाज कॉलोनी के सर्व सम्मति से तृतीय बार मुखी चुने गए ओमप्रकाश पंजवानी
पूज्य सिंधी पंचायत बजाज कॉलोनी के सर्व सम्मति से तृतीय बार मुखी चुने गए ओमप्रकाश पंजवानी
छत्तीसगढ़
जर्नी ऑफ़ सिंधीस ~ विभाजन की त्रासदी का ऐतिहासिक नाट्य मंचन मोहित सेवानी टीम द्वारा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत का आयोजन
धर्म संस्कृति
राष्ट्रीय पत्रकारिता  दिवस पर तिल्दा नेवरा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया
छत्तीसगढ़
टिप्स प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ सेंट्रल इंडिया इंटरनेशनल वॉग
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सिविल लाइन्स सिंधी पंचायत द्वारा दीवाली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

By
Prem Soni
3 weeks ago

अमित बघेल से नाराज सिंधी समाज जगदलपुर भगवान झूलेलाल पर की थी अभद्र टिप्पणी गिरफ्तार न होने पे 6 नवंबर को बस्तर बंद का आह्वान

By
Prem Soni
4 weeks ago

ग्रीन आर्मी का आह्वान पॉलीथिन मुक्त मंदिर

By
Prem Soni
1 month ago

एक दिया प्रभु श्रीराम के नाम अदभुत आयोजन सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया का

By
Prem Soni
2 months ago

एक दिया प्रभु श्रीराम के नाम आज फाफाडीह मे सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया का आयोजन

By
Prem Soni
2 months ago

*एक दिया श्रीराम के नाम देवेंद्र नगर मे जय घोष के साथ हुआ प्रारम्भ सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया की मुहीम*

By
Prem Soni
2 months ago

जीआरपी रायपुर की बड़ी कार्यवाही 64 नग कीमती लगभग 13 लाख रुपए के मोबाइल बरामद कर दीपावली के पूर्व उनके मालिकों को सुपुर्द किया

By
Prem Soni
2 months ago

छत्तीसगढ़ वेटलैंड प्राधिकरण के आदेशों की खुली अवहेलना डॉक्टर राकेश गुप्ता ने वन मंत्री सह अध्यक्ष वेट लैंड लैंड प्राधिकरण से त्वरित कार्यवाही की मांग की

By
Prem Soni
2 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: CGPSC के चयनित छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?