Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: बीजापुर नेशनल पार्क मुठभेड़ में दो महिला समेत पांच नक्सली ढेर, हथियार व विस्फोटक बरामद
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > बीजापुर नेशनल पार्क मुठभेड़ में दो महिला समेत पांच नक्सली ढेर, हथियार व विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़

बीजापुर नेशनल पार्क मुठभेड़ में दो महिला समेत पांच नक्सली ढेर, हथियार व विस्फोटक बरामद

Prem Soni
Last updated: January 13, 2025 7:49 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

बीजापुर: बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के बफर क्षेत्र में स्थित बंदेपारा-कोरंजेड के जंगलों में रविवार को नक्सलियों से हुए मुठभेड़ में दो महिला सहित पांच नक्सलियों को सुरक्षा बल ने ढेर कर दिया है।मुठभेड़ स्थल से पांचों नक्सलियों के शव समेत एक सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर), एक 12 बोर बंदूक, दो सिंगल शाट रायफल, एक बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), एक देशी भरमार बंदूक सहित विस्फोटक मिला है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बल की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान रविवार की सुबह से बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच शाम तीन–चार बजे तक रुक रुक कर मुठभेड़ होती रही।

इसके बाद सुरक्षा बल को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

12 दिन में 11 नक्सली ढेर

एक माह पहले बस्तर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया था वर्ष 2026 तक नक्सलियों का संपूर्ण सफाया करने के लक्ष्य के साथ नक्सलियों के विरुद्ध अभियान तेज किया जाएगा इसके बाद 12 दिन के भीतर अब तक 11 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। पिछले वर्ष 217 नक्सलियों के शव मिले थे। यद्यपि नक्सलियों की स्वीकारोक्ति के अनुसार 236 नक्सली मारे गए थे।

 

आत्मसमर्पण करें नक्सली, वरना छोड़ेंगे नहीं

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर क्षेत्र सुंदरराज पी. ने कहा कि नक्सलियों के पिछले एक वर्ष में सुरक्षा बल को नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में लगातार सफलता मिली है। इस वर्ष नए कैंपों की स्थापना के बाद से अभियान और भी तेज होंगें नक्सलियों के सामने अब आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना ही विकल्प है, वरना सुरक्षा बल के जवान उन्हें छोड़ेंगे नहीं।

See also  CG News: वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के कार्य में आयेगी तेजी, लगाए जाएंगे शिविर

सुरक्षा बल से डरकर आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

इससे पहले बीजापुर में सुरक्षा बल के अभियान से डरकर आठ लाख रुपये के इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य नक्सली 62 वर्षीय माचा सोमैया ने शनिवार को तेलंगाना पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। वह तेलंगाना के भूपालपल्ली मंडल के पंबापुर गांव का रहने वाला है। आत्मसमर्पित नक्सली माचा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के दर्जनों कैंप लगातार नक्सल क्षेत्रों में खुलने से संगठन का प्रभाव कम हुआ है।

साथ ही सुरक्षा बल की ओर से वर्ष 2024 में 200 से अधिक नक्सलियों को मुठभेड़ में मारा गया है। इसमें कई बड़े नक्सली नेता मारे गए हैं। वह अब बूढ़ा और बीमार भी रहने लगा था, इसलिए शीर्ष नक्सल संगठन से पूछकर उसने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया है।

माचा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के अभियान और साथ ही विकास कार्यों से नक्सलियों का जनाधार भी घटा है। कई बड़े नक्सली अब आत्समपर्ण करने का विचार बना रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे छत्तीसगढ़ Congress MLA का एक्सीडेंट, विधायक समेत 9 घायल
Next Article कोरबा में महिलाओं ने 2 मंत्रियों को बनाया बंधक, 40 हजार औरतें हैं करोड़ों की ठगी का शिकार
महापंचायत महिला विंग का ऐतिहासिक कार्यक्रम सिंधी तम्बोला “ले अंतानी” के साथ
Blog छत्तीसगढ़
सिंधी तम्बोला के पोस्टर का विमोचन नवम जोत साईं युधिष्ठिर लाल जी के कर कमलों से हुआ
छत्तीसगढ़
रायपुर मे सिंधी तम्बोला का भव्य आगाज, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया पोस्टर विमोचन
छत्तीसगढ़
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में नई नियुक्तियां कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए राजा जेठानी
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सिंधी भाषा दिवस के खास मौके पर सिंधी तम्बोला का आयोजन ले अंतानी के साथ

By
Prem Soni
1 week ago

सिंधीयत रत्न सम्मान समारोह 2026 का आयोजन सामाजिक संस्था “सहयोग ” द्वारा

By
Prem Soni
2 weeks ago

Apollo डिअग्नोसटिक्स मे बेहतर सुविधाएं

By
Prem Soni
2 weeks ago

भव्य “प्रथम सिन्धु कुम्भ यात्रा 2026 ” का आयोजन — लेह लद्दाख मे ऐतिहासिक सिन्धु दर्शन यात्रा

By
Prem Soni
2 weeks ago

सर्व सम्मति से चुना गया नया अध्यक्ष सुदर्शन सेवा समाज संस्था का, श्री राजेश कृष्णानी को मिला नया दायित्व

By
Prem Soni
2 weeks ago

रायपुर मे आगमन हुआ संत सतगुरु बाबा ईश्वर शाह हरे माधव कटनी वाले का

By
Prem Soni
3 weeks ago

झूलण जे पल्लव जी रात के साथ चेट्रीचंद्र महोत्सव का हुआ समापन

By
Prem Soni
3 weeks ago

सिन्धु शक्ति संस्था ने किये अभूतपूर्व कार्यक्रम चेट्रीचंद्र महोत्सव पे

By
Prem Soni
3 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: बीजापुर नेशनल पार्क मुठभेड़ में दो महिला समेत पांच नक्सली ढेर, हथियार व विस्फोटक बरामद
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?