Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गांव का युवक ही निकला मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गांव का युवक ही निकला मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़क्राइम

फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गांव का युवक ही निकला मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार

Prem Soni
Last updated: March 25, 2025 10:04 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

कोंडागांव : कोंडागांव पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. लूट का मास्टरमाइंड साजेन्द्र बघेल है, जो कोंडागांव का ही रहने वाला है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम, दो कारें और 9 मोबाइल फोन सहित कुल 37.38 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है. मुख्य आरोपी साजेन्द्र बघेल पूर्व में भी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर चुका है.

Contents
यह है पूरा मामलागिरफ्तार आरोपियों के नाम

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 23 मार्च को प्रार्थिया ने कोंडागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मार्च को दोपहर 2:30 बजे चार व्यक्ति एक इनोवा कार (CG 10 BM 3041) में उसके दुकान के पास पहुंचे. उन्होंने उसके पति अजय मानिकपुरी को कब्जे में रखा था और जबरन घर में घुसकर आलमारी से 5 लाख रूपये नगद, गल्ले में रखी रकम और घर में लगे कैमरे का DVR लूट लिया. साथ ही वहां काम कर रहे पुष्कर ठाकुर का मोबाइल भी छीन लिया. घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धाराएं 309(4), 127(2), 332(ग) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.

पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रूपेश कुमार एवं साइबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की. इस दौरान इनोवा कार की लोकेशन रायपुर में ट्रेस हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया. जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि ग्राम बम्हनी निवासी साजेन्द्र बघेल के कहने पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया.

See also  मारी गई नक्सली रेणुका 25 लाख की इनामी थी, गृहमंत्री विजय शर्मा ने की पुष्टि

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,38,000 रुपये लूट की रकम, 1 इनोवा कार, 1 XUV 300 कार, 9 मोबाइल जब्त किया है. आरोपियों के पास से जब्त सामग्रियों की कीमत 37 लाख 38 हजार रूपये है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. सुरेन्द्र कुमार कुर्रे (उम्र 29 वर्ष) – निवासी मराकोना, थाना सरगांव, जिला मुगेली
  2. लेखराम सिन्हा (उम्र 39 वर्ष) – निवासी ग्राम पोस्ट बजन पुरी, जिला कांकेर
  3. प्रभदीप सिंह (उम्र 30 वर्ष) – निवासी बिरगांव, रायपुर
  4. प्रियांक शर्मा (उम्र 22 वर्ष) – निवासी हिमालियन हाईट्स, रायपुर
  5. साजेन्द्र बघेल (उम्र 29 वर्ष) – निवासी ग्राम बम्हनी, कोंडागांव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article यमन के हूती विद्रोहियों पर अमेरिका ने फिर किए ताबड़तोड़ हमले, जानिए ईरान से कैसे जुड़ा लिंक
Next Article CG Crime News : सब्जी खरीद रहे ग्राहक का मर्डर, व्यापारी गिरफ्तार
छतीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी मिले पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से
छत्तीसगढ़
एक माँ ने जीता Mrs India Univrse Asia 2026 का ख़िताब
छत्तीसगढ़
जैनम एकेडमी स्कूल मे धूम धाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव व कई रंगारंग कार्यक्रम हुए
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश न्यायिक छितिज पर तीन नए सितारों का उदय
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सलधा बेमेतरा में 29 जुलाई से 26 सितंबर 2026 भव्य चातुर्मास व्रत अनुष्ठान महोत्सव श्रद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

By
Prem Soni
2 months ago

स्मार्ट बिजली मीटर ज्यादा ही स्मार्ट निकला

By
Prem Soni
2 months ago

मानव सेवा ही माधव सेवा इसी को चरितार्थ करती सिंधु सेवा मण्डली सम्मानित हुए सभी सदस्य गण

By
Prem Soni
2 months ago

रायपुर मे 25 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

By
Prem Soni
2 months ago

प्रदेश स्तरीय मुखी महासम्मेलन मे राजिम की एल्डरमैन पार्षद मंजू नथानी का हुआ भव्य सम्मान

By
Prem Soni
2 months ago

पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर रायपुर को मिला सम्मान, समाज सेवा के लिए किया गया अभिनन्दन

By
Prem Soni
2 months ago

तिल्दा नेवरा मे गुंजा सिंधी समाज का एकता सन्देश, प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन मे पहुँचे प्रदेश भर के मुखीजन –अमर गीदवानी

By
Prem Soni
2 months ago

तिल्दा मे हुआ प्रथम मुखी सम्मेलन समाज के उत्थान के लिए

By
Prem Soni
2 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गांव का युवक ही निकला मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?