Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: कोरचोली-तोड़का के जंगल में मारे गए 8 नक्सली, 2025 में मुठभेड़ में 56 ढेर
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरचोली-तोड़का के जंगल में मारे गए 8 नक्सली, 2025 में मुठभेड़ में 56 ढेर
छत्तीसगढ़

कोरचोली-तोड़का के जंगल में मारे गए 8 नक्सली, 2025 में मुठभेड़ में 56 ढेर

Prem Soni
Last updated: February 2, 2025 6:26 am
Prem Soni
2 years ago
Share
SHARE

बीजापुर। थाना गंगालूर क्षेत्र में 31 जनवरी को डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस 222 वाहिनी की संयुक्त टीम को पश्चिम बस्तर डिवीजन के प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस बल ने इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान प्रातः 8:30 बजे से कोरचोली-तोड़का के जंगलों में पुलिस बल और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली है।

8 शव और हथियार बरामद
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए हैं। जिले की पुलिस ने जानकारी दी कि फिलहाल क्षेत्र में गश्त और सर्चिंग अभियान जारी है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस बल वापस लौट रहा है, जिसके बाद पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

वर्ष 2025 में मुठभेड़ में कुल 56 से अधिक नक्सली ढेर
2025 में नक्सली विरोधी अभियान तेज किया गया है। एक फरवरी तक मारे गए नक्सलियों की संख्या 50 के ऊपर पहुंच चुकी है। वर्ष 2024 में 239 नक्सली मारे गए थे।

8 नक्सली ढेर हुए 1 फरवरी को कोरचोली-तोड़का के जंगलों में।
16 नक्सली मारे गए 21 जनवरी को गरियाबंद मुठभेड़ में।
18 नक्सली मारे गए 16 जनवरी को बीजापुर मुठभेड़ में।
5 नक्सली मारे गए 5 जनवरी को अबूझमाड़ मुठभेड़ में।
5 नक्सली मारे गए। 2 जनवरी को बीजापुर मुठभेड़ में।
3 नक्सली ढेर हुए 3 जनवरी को गरियाबंद के कांडेसर में।
10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज एवं बीजापुर सेक्टर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आया।

See also  Raipur Breaking News : आग की चपेट में पुरानी नगर निगम बिल्डिंग, आसपास अफरातफरी का माहौल

बस्तर फाइटर, एसटीएफ, कोबरा और केरिपु बल की संयुक्त रणनीति एवं छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर कुल 10 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं, जिनमें—
अर्जुन मड़काम उर्फ अर्जुन गेन्ने (एरिया कमेटी पार्टी सदस्य) – ₹2 लाख का इनामी
हड़मा ताती उर्फ मोरली (सीएनएम अध्यक्ष) – ₹1 लाख का इनामी
हुंगा माड़वी उर्फ पेद्दा (डीएकेएमएस अध्यक्ष) – ₹1 लाख का इनामी
भीमा माड़वी उर्फ नंदू भीमा (एर्रापल्ली आरपीसी अध्यक्ष) – ₹1 लाख का इनामी
नंदा मड़काम उर्फ कायर नंदा (आरपीसी अध्यक्ष) – ₹1 लाख का इनामी
भीमा हेमला उर्फ मासा (एलजीएस सदस्य)
भीमा मड़काम उर्फ मिन्ना (एर्रापल्ली आरपीसी सदस्य)
जोगा हेमला उर्फ बक्कू जोगा (पालागुड़ा आरपीसी सदस्य)
हड़मा रव्वा उर्फ गोमा बिटटो (सीएनएम सदस्य)
दुला माड़वी उर्फ बोड्डा (पालागुड़ा आरपीसी सदस्य)
ये सभी नक्सली गड्ढा खोदने, मार्ग अवरुद्ध करने, स्पाइक लगाने, ग्रामीणों की हत्या करने और आईईडी लगाने जैसी हिंसक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

शासन की पुनर्वास नीति का असर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही “नियद नेल्ला नार” योजना और पुनर्वास नीति के कारण आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि संगठन में उनके कार्यों की उपेक्षा की जा रही थी और उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा था।

इसके अलावा, नक्सली संगठन के भीतर आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे थे, जिससे वे त्रस्त थे। इन परिस्थितियों से परेशान होकर, उन्होंने सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत ₹25,000 प्रति नक्सली की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा, उनके पुनर्वास और सुरक्षित भविष्य के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता दी जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ : पुलिस ने खोज निकाला नक्सलियों का गड़ा धन, 8 लाख नगद और हथियारों का जखीरा जब्त

FacebookLinkedInWhatsApp

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 400 करोड़ की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, पोंजी स्कीम घोटाले में पांच फर्जी स्कीमों का खुलासा
Next Article चार फरवरी को दौड़ेगी विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
जैनम एकेडमी स्कूल मे धूम धाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव व कई रंगारंग कार्यक्रम हुए
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश न्यायिक छितिज पर तीन नए सितारों का उदय
छत्तीसगढ़
कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म
छत्तीसगढ़
भाटापारा रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यो का हुआ मनोनयन छेत्र मे हर्ष की लहर
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सलधा बेमेतरा में 29 जुलाई से 26 सितंबर 2026 भव्य चातुर्मास व्रत अनुष्ठान महोत्सव श्रद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

By
Prem Soni
1 month ago

स्मार्ट बिजली मीटर ज्यादा ही स्मार्ट निकला

By
Prem Soni
2 months ago

मानव सेवा ही माधव सेवा इसी को चरितार्थ करती सिंधु सेवा मण्डली सम्मानित हुए सभी सदस्य गण

By
Prem Soni
2 months ago

रायपुर मे 25 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

By
Prem Soni
2 months ago

प्रदेश स्तरीय मुखी महासम्मेलन मे राजिम की एल्डरमैन पार्षद मंजू नथानी का हुआ भव्य सम्मान

By
Prem Soni
2 months ago

पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर रायपुर को मिला सम्मान, समाज सेवा के लिए किया गया अभिनन्दन

By
Prem Soni
2 months ago

तिल्दा नेवरा मे गुंजा सिंधी समाज का एकता सन्देश, प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन मे पहुँचे प्रदेश भर के मुखीजन –अमर गीदवानी

By
Prem Soni
2 months ago

तिल्दा मे हुआ प्रथम मुखी सम्मेलन समाज के उत्थान के लिए

By
Prem Soni
2 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: कोरचोली-तोड़का के जंगल में मारे गए 8 नक्सली, 2025 में मुठभेड़ में 56 ढेर
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?