Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: ओबीसी आरक्षण में कटौती सरकार का षड़यंत्र, 15 जनवरी को थाने में देंगे गिरफ्तारी देंगे कांग्रेसी
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > ओबीसी आरक्षण में कटौती सरकार का षड़यंत्र, 15 जनवरी को थाने में देंगे गिरफ्तारी देंगे कांग्रेसी
छत्तीसगढ़

ओबीसी आरक्षण में कटौती सरकार का षड़यंत्र, 15 जनवरी को थाने में देंगे गिरफ्तारी देंगे कांग्रेसी

Prem Soni
Last updated: January 14, 2025 5:27 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

बिलासपुर। भाजपा की सरकार ने प्रदेश में षडयंत्रपूर्वक ओबीसी के आरक्षण में कटौती की है। स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण प्रविधानों में किए गए दुर्भावनापूर्वक संशोधन के चलते अधिकांश जिला और जनपद पंचायतों में ओबीसी आरक्षण खत्म हो गया है।

कांग्रेस इसका सड़क लेकर सदन तक विरोधी करेगी। इसी कड़ी में 15 जनवरी को पिछड़ा वर्ग के समर्थन में सिविल लाइन थाने में गिरफ्तारी भी देने का फैसला लिया गया है। यह बातें जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कही। रविवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा की।

 

इस अवसर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय भी उपस्थित रहे। उनका कहना था कि प्रदेश की 16 जिला पंचायत और 85 जनपद की 25 प्रतिशत सीटें पहले अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हुआ करती थी। अब अनुसूचित क्षेत्रों में ओबीसी आरक्षण लगभग खत्म हो गया है।

पंचों का आरक्षण की आबादी के अनुपात में कम

मैदानी क्षेत्रों में कईं पंचायतें ऐसी हैं, जहां लगभग 90 से 99 प्रतिशत आबादी ओबीसी की है। लेकिन, वहां ओबीसी के लिए सरपंच का पद आरक्षित नहीं है। पंचों का आरक्षण भी जनसंख्या के अनुपात में कम है। पूर्व में ओबीसी के लिए आरक्षित यह सीटें अब सामान्य घोषित हो चुकी हैं।

साय सरकार के द्वारा आरक्षण प्रक्रिया के नियमों में किए गए दुर्भावनापूर्वक संशोधन के बाद अनुसूचित जिले और ब्लाकों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और पंचों का जो भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, वह अब सामान्य सीटें घोषित हो गई हैं।

भाजपा का चरित्र आरक्षण विरोधी

भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बदनीयति से चलते अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार चुनाव लड़ने से वंचित हो गए हैं। स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण के संदर्भ में साय सरकार ने जो दुर्भावना पूर्वक संशोधन किया है, वह ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय है।

See also  IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

भारतीय जनता पार्टी का मूल चरित्र ही आरक्षण विरोधी है, जब ये विपक्ष में थी तब विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित छत्तीसगढ़ नवीन आरक्षण विधेयक को रोका। इसमें अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग को 14 से बढ़कर 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान था। दो दिसंबर को पारित यह विधेयक भाजपा के षडयंत्रों के चलते ही आज तक राजभवन में लंबित है।

बिलासपुर जिले की स्थिति

बिलासपुर जिले में सदस्यों के 17 में से केवल एक क्षेत्र क्रमांक 1 में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है, ओबीसी पुरुष के लिए 17 में से एक भी सीट आरक्षित नहीं है।

इसी तरह बिलासपुर जिले की चार जनपद पंचायत में दो जनपद पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति महिला, एक अनारक्षित महिला और एक जनपद अध्यक्ष का पद अनारक्षित मुक्त रखा गया है।

बस्तर व सरगुजा संभाग बड़ा नुकसान

बस्तर और सरगुजा संभाग में आरक्षित वर्ग को बड़ा नुकसान है। इस सरकार के द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण के प्रविधानों में जो षडयंत्र पूर्वक ओबीसी विरोधी परिवर्तन किया है, उसके परिणाम सामने हैं।

सरगुजा संभाग के पांच जिले अंबिकापुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ, चिरमिरी, भरतपुर सोनहत व बस्तर के सात जिले बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाडा, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर सहित मानपुर मोहला, जशपुर, गौरेला- पेंड्रा -मरवाही, और कोरबा जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ बचा ही नहीं है।

आंकड़ों में समझें ओबीसी की स्थिति

पंचायतकुल सदस्यओबीसी सदस्यओबीसी प्रतिशत
जिपं बिलासपुर1715.8
जनपद बिल्हा2528
जनपद मस्तूरी2528
जनपद तखतपुर25312
जनपद कोटा2500
See also  CG NEWS : एसीबी ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

सरपंच पद के लिए ओबीसी की स्थिति

बिलासपुर जिला486357.20
बिल्हा ब्लॉक12797.08
तखतपुर ब्लॉक1241713.7
कोटा ब्लॉक10400
मस्तूरी ब्लॉक13196.87

पंच पद के लिए ओबीसी की स्थिति

बिलासपुर जिला723379911.04
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article निकाय चुनाव: मेयर प्रत्याशी के लिए 20 हजार, पार्षद के लिए पांच हजार रुपये जमानत राशि
Next Article एटीएम में पट्टी लगाकर पैसे निकालने वाले हुए गिरफ्तार, काम आई कस्टमर की सतर्कता
महापंचायत महिला विंग का ऐतिहासिक कार्यक्रम सिंधी तम्बोला “ले अंतानी” के साथ
Blog छत्तीसगढ़
सिंधी तम्बोला के पोस्टर का विमोचन नवम जोत साईं युधिष्ठिर लाल जी के कर कमलों से हुआ
छत्तीसगढ़
रायपुर मे सिंधी तम्बोला का भव्य आगाज, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया पोस्टर विमोचन
छत्तीसगढ़
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में नई नियुक्तियां कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए राजा जेठानी
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सिंधी भाषा दिवस के खास मौके पर सिंधी तम्बोला का आयोजन ले अंतानी के साथ

By
Prem Soni
2 weeks ago

सिंधीयत रत्न सम्मान समारोह 2026 का आयोजन सामाजिक संस्था “सहयोग ” द्वारा

By
Prem Soni
2 weeks ago

Apollo डिअग्नोसटिक्स मे बेहतर सुविधाएं

By
Prem Soni
3 weeks ago

भव्य “प्रथम सिन्धु कुम्भ यात्रा 2026 ” का आयोजन — लेह लद्दाख मे ऐतिहासिक सिन्धु दर्शन यात्रा

By
Prem Soni
3 weeks ago

सर्व सम्मति से चुना गया नया अध्यक्ष सुदर्शन सेवा समाज संस्था का, श्री राजेश कृष्णानी को मिला नया दायित्व

By
Prem Soni
3 weeks ago

रायपुर मे आगमन हुआ संत सतगुरु बाबा ईश्वर शाह हरे माधव कटनी वाले का

By
Prem Soni
3 weeks ago

झूलण जे पल्लव जी रात के साथ चेट्रीचंद्र महोत्सव का हुआ समापन

By
Prem Soni
4 weeks ago

सिन्धु शक्ति संस्था ने किये अभूतपूर्व कार्यक्रम चेट्रीचंद्र महोत्सव पे

By
Prem Soni
4 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: ओबीसी आरक्षण में कटौती सरकार का षड़यंत्र, 15 जनवरी को थाने में देंगे गिरफ्तारी देंगे कांग्रेसी
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?