बाबाजी न्यूज़ रायपुर। खेल और उत्साह का बड़ा मंच तैयार है, जहां नारी शक्ति अपने दमखम से मैदान गरमाने वाली है। क्रिडा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन 9 मई, शनिवार को किया गया!
यह प्रतियोगिता झूलेलाल धाम, कैनाल रोड, कटोरा तालाब में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई,
इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें प्रदेश भर की महिला खिलाड़ी भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किये व आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन केवल खेल तक सीमित नहीं बल्कि “नारी शक्ति, साहस और खेल भावना का अद्भुत संगम” बनने जा रहा है।
मातृ शक्ति एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने पूज्य सिंधी सेवा महापंचायत के महासचिव श्री जीतू बड़वानी व सुदेश मध्यान पहुँचे साथ ही कार्यक्रम की संयोजिका के रूप में नीता डुमरे, हर्षा साहू और मारवी वैष्णव की टीम इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है। सभी ने शहरवासियों से अपील की थी कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं।
खेल प्रेमियों के लिए यह एक शानदार मौका रहा जहां वे महिला खिलाड़ियों के जोश, रणनीति और ताकत को करीब से देखे । साथ ही, प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित भी किया गया , जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ा!
रजिस्ट्रेशन और जानकारी के लिए आयोजकों ने संपर्क नंबर भी जारी किया गया था , ताकि ज्यादा से ज्यादा टीमें इसमें भाग ले सकें।
कुल मिलाकर, रायपुर में होने वाला यह आयोजन खेल के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का भी बड़ा संदेश देने वाला है। शहर में इस प्रतियोगिता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।




