रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर स्थित महाराणा प्रताप नर्सिंग कॉलेज में छात्रों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर आज एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज के डायरेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
एनएसयूआई ने कॉलेज में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्थाओं, मूलभूत सुविधाओं की कमी, फीस संबंधी अनियमितताओं, फैकल्टी की कमी, प्रैक्टिकल एवं परीक्षा संबंधी समस्याओं तथा छात्रों के साथ हो रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की।
इस दौरान विशाल कुकरेजा ने बताया कि कॉलेज के छात्र लंबे समय से कई शैक्षणिक एवं मूलभूत समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एनएसयूआई ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया। विशाल कुकरेजा कुकरेजा ने आगे कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि निर्धारित समयावधि में समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है, तो एनएसयूआई छात्रों के हित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि छात्र हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और उनकी जायज मांगों को पूरा कराने के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।ज्ञापन सौपने में मुख्य रूप से रायपुर जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी,आशीष तिवारी, साहिल खान,यश नागवानी,सुमित शुक्ला, अमन गोस्वामी,दिव्यांश श्रीवास्तव,शिवांक सिंह, दिव्यांश हिंदुजा,कृष सहारे, दिनेश मौर्या,प्रशांत चंद्राकर आदि मौजूद थे।
+91 90989 7777
विशाल कुकरेजा
प्रदेश सचिव, NSUI



