Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: आलिया संग काम के बाद इस एक्टर ने किया स्ट्रगल, इरफान खान को माना अपना खुदा, अब बन गया है OTT का ‘महाराज’
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > मनोरंजन > आलिया संग काम के बाद इस एक्टर ने किया स्ट्रगल, इरफान खान को माना अपना खुदा, अब बन गया है OTT का ‘महाराज’
मनोरंजन

आलिया संग काम के बाद इस एक्टर ने किया स्ट्रगल, इरफान खान को माना अपना खुदा, अब बन गया है OTT का ‘महाराज’

Prem Soni
Last updated: January 16, 2025 8:10 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

ऐसे ही बॉलीवुड को मायानगरी का नाम नहीं मिला, यहां बहुत उतार-चढ़ाव हैं। पल में ये इंडस्ट्री लोगों को हीरा बना देती है तो वहीं झट से सितारे नेम-फेम खो भी देते हैं। कई बार यहां आने वाले लोगों को पहली ही फिल्म से सफलता मिलने लगती है तो कई बार लंबे स्ट्रगल के बाद भी काम की तलाश में भटकना पड़ता है। कई पवर पैक्ड स्टार्स को भी इस इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए धक्के खाने पड़े। जैसे मुंबई लोकल की भीड़ में लोग खो जाते हैं, ठीक उसी तरह फिल्मों में आने वाले स्ट्रगलर्स की भीड़ में ये सितारे भी खोए रहते हैं। एक सही मौके की तलाश में इन्हें लंबा अरसा गुजारना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसे ही नगीने के बारे में बताएंगे, जिसे फिल्म इंडस्ट्री में आसानी से उसका मुकाम हासिल नहीं हुआ। कड़ी मेहनत और लंबे इंतजार के बाद ये एक्टर हीरो बन पाया। छोटे रोल्स के बाद विलेन के रूप में एंट्री की और देखते ही देखते एक्टिंग के गुरु बन गए। ये एक्टर आज ओटीटी की दुनिया के ‘महाराज’ हैं।

Contents
करियर की शुरुआत में किया संघर्षकैसे की करियर की शुरुआतइन फिल्मों और शोज में किया काम‘राजी’ के बाद भी नहीं मिला काम

करियर की शुरुआत में किया संघर्ष

एक समय था जब इस अभिनेता को पहचान पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। फिल्मों में चंद मिनट के रोल ही मिलते जो दर्शकों तक पहुंचते जरूर थे, लेकिन छाप नहीं छोड़ पाते थे। शुरुआती दौर में उनके अभिनय को अक्सर लोगों ने पसंद नहीं किया। ऐसा तब तक था जब तक कि एक ओटीटी सीरीज ने उनकी किस्मत नहीं बदल दी। क्रिटिक्स उनकी सराहना करते नहीं थके। हम बात कर रहे हैं ओटीटी स्टार जयदीप अहलावत की। प्रशंसित वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में दिल्ली पुलिस अधिकारी हाथी राम चौधरी का उनका किरदार उनके लिए गेम-चेंजर साबित हुआ।

See also  'शंकर' के सुरों से होगा महाकुंभ का शुभारंभ, मोहित चौहान की आवाज करेगी भक्तिमय, ये रहा पूरे 7 सिंगर्स का शेड्यूल

कैसे की करियर की शुरुआत

जयदीप अहलावत हरियाणा के रोहतक जिले के मेहम गांव के खरकड़ा से हैं। उनका शुरुआती जुनून थिएटर और अपने देश की सेवा में था। एक युवा के रूप में उन्होंने भारतीय सेना अधिकारी बनने की चाहत रखीं। हालांकि SSB (सेवा चयन बोर्ड) चयन प्रक्रिया में कई बार खारिज हुए। अंग्रेजी में एमए करने के बाद उन्होंने अभिनय को तवज्जो दी। उन्होंने 2008 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से स्नातक किया। FTII में उनके बैचमेट्स में प्रतिभाशाली अभिनेता विजय वर्मा, सनी हिंदुजा और राजकुमार राव शामिल थे। जयदीप के अभिनय करियर की शुरुआत 2008 में शॉर्ट फिल्म ‘नरमीन’ से की। इसमें उनकी भमिका काफी छोटी थी। इसके बाद उन्होंने अजय देवगन की ‘आक्रोश’ और अक्षय कुमार की ‘खट्टा मीठा’, रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’ और कई अन्य फिल्मों में भूमिकाएं निभाईं। इसके बाद विद्युत जामवाल की ‘कमांडो’ में उन्हें पहला बड़ा ब्रेक मिला। वो एक आंख वाले विलेन के रूप में पसंद किए गए।

इन फिल्मों और शोज में किया काम

हालांकि असल सफलता उन्हें ‘द ब्रोकन न्यूज’, ‘द बार्ड ऑफ ब्लड’, ‘ब्लडी ब्रदर्स’ और ‘पाताल लोक’ जैसे ओटीटी शो में भी काम के बाद मिली। जयदीप ने हमेशा अपने इंटरव्यूज में इरफान खान को अपनी प्ररणा बताया है। उन्होंने कहा कि वो उनके लिए भगवान की तरह हैं और वो उनसे न सिर्फ सीखते हैं बल्कि उन्हें पूजते हैं। फिलहाल जयदीप को इरफान के साथ काम करने का कभी मौका नहीं मिला। इरफान के निधन के बाद वो उनके घर भी गए थे, जहां उन्होंने कहा था कि वो यहां इरफान को महसूस करने आए हैं। इरफान के बेटे बाबिल के जयदीप काफी करीब हैं। अब जल्द ही जयदीप ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन में नजर आने के लिए तैयार हैं। आखिरी बार वो ‘महाराज’ और ‘थ्री ऑफ अज’ में नजर आए और दोनों ही ओटीटी पर रिलीज हुईं।

See also  आतंकी हमले से 1 दिन पहले पहलगाम में था ये टीवी कपल, वादियों में मना रहा था छुट्टी, अटैक के बाद कही ये बात

‘राजी’ के बाद भी नहीं मिला काम

जयदीप ने हाल ही में अपने करियर के एक कठिन दौर के दौरान अपने संघर्षों को साझा किया, जहां उन्होंने बताया कि किस तरह फिल्म ‘राजी’ में उनके प्रदर्शन के लिए आलोचकों की प्रशंसा मिलने के बावजूद उन्हें काम नहीं मिला। एक्टर ने कहा, ‘एक समय आता है जब आपको कुछ करने की जरूरत होती है और आपको एक अच्छी भूमिका मिलती है। यह लोगों को पसंद आती है, लेकिन फिर भी आपके पास काम नहीं होता है। राजी के बाद मेरे पास काम नहीं था। और आप सोचते हैं, ‘क्या गलत हुआ?’ हर कोई इसकी प्रशंसा कर रहा है। हर कोई भूमिका के बारे में बात कर रहा है। मेरे पास आने वाली स्क्रिप्ट लगभग एक जैसी थी। हर कोई चाहता है कि मैं एक आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारी और रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) अधिकारी की भूमिका निभाऊं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता था। मैंने बस कर लिया।’ इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ जयदीप नजर आए थे।

 

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल की महाकुंभ में स्नान के बाद बिगड़ी तबीयत, जानें हाल
Next Article ‘फुस्की बम’ का मिला नाम, गद्दारी से भी नहीं हटे पीछे, फिर भी पीछे छूट गए BB-18 के ये धाकड़ कंटेस्टेंट
महापंचायत महिला विंग का ऐतिहासिक कार्यक्रम सिंधी तम्बोला “ले अंतानी” के साथ
Blog छत्तीसगढ़
सिंधी तम्बोला के पोस्टर का विमोचन नवम जोत साईं युधिष्ठिर लाल जी के कर कमलों से हुआ
छत्तीसगढ़
रायपुर मे सिंधी तम्बोला का भव्य आगाज, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया पोस्टर विमोचन
छत्तीसगढ़
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में नई नियुक्तियां कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए राजा जेठानी
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
11 months ago

‘मेरा एक मुक्का काफी है’, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कंगना को दी धमकी, भड़के फैंस ने चखाया मजा

By
Prem Soni
11 months ago

‘बुजदिल राक्षस…’ अमिताभ बच्चन ने पहलगाम हमले पर आखिरकार तोड़ दी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर लिखी ये बात

By
Prem Soni
11 months ago

‘लगता है…अब हम ही छुड़ाएंगे’, भारत-पाक तनाव के बीच, बॉलीवुड के फेमस एक्टर ने लिए इमरान खान के मजे

By
Prem Soni
11 months ago

‘अब काम मांगने भारत मत आना…’ ऑपरेशन सिंदूर को ‘कायरतापूर्ण’ कहने वाली एक्ट्रेस पर भड़का एक्टर, दी चेतावनी

By
Prem Soni
11 months ago

‘औकात नहीं है…’, मुंह खोलते ही इन पाकिस्तानी सितारों को पड़ी लताड़, हानिया से माहिरा तक का नाम शामिल

By
Prem Soni
11 months ago

भारत ने पाक के आतंकी ठिकानों पर बरसाई मिसाइल तो हाई हुआ बॉलीवुड का जोश, सामने आ रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन

By
Prem Soni
12 months ago

ट्रंप प्रशासन ने किया ऐलान, कहा ‘अवैध प्रवासी देश छोड़ें 1,000 अमेरिकी डॉलर भी ले जाएं’

By
Prem Soni
12 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: आलिया संग काम के बाद इस एक्टर ने किया स्ट्रगल, इरफान खान को माना अपना खुदा, अब बन गया है OTT का ‘महाराज’
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?