Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: छत्तीसगढ़ में हिड़मा और देवा डरकर भागे, 12 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में हिड़मा और देवा डरकर भागे, 12 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हिड़मा और देवा डरकर भागे, 12 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान

Prem Soni
Last updated: January 18, 2025 5:33 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

बीजापुर: बस्तर में नक्सलियों के सबसे सशक्त आधार क्षेत्र में बीजापुर, दंतेवाड़ा व सुकमा जिले के दो हजार से अधिक जवानों ने एक सफल अभियान में गुरुवार को नक्सलियों के बटालियन व सेंट्रल रिजनल कमेटी(सीआरसी) कंपनी नंबर-2 के पांच महिला सहित 12 नक्सलियों को मार गिराया था। नक्सलियों के शव लेकर शुक्रवार की दोपहर जवान सुरक्षित लौट आए हैं। इस अभियान में दर्जन भर रायफल, राकेट लांचर व भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं।

नक्सलियाें के हथियार बनाने की फैक्ट्री को भी जवानों ने ध्वस्त कर दिया है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार जवानों के मुठभेड़ सीधे नक्सलियों की बटालियन और और शीर्ष नक्सली कैडरों के साथ हुई थी।

naidunia_image

कुख्यात नक्सल कमांडर हिड़मा भागा

जवानों के अभियान से डरकर कुख्यात नक्सल कमांडर हिड़मा, जो कि सेंट्रल कमेटी सदस्य होने के साथ ही नक्सलियों की देश में एकलौती बटालियन का प्रभारी है और बटालियन कमांडर देवा बारसे दोनों ही साथी नक्सलियों को छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए।

naidunia_image

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुदंरराज पी. ने बताया कि पामेड़ थाना क्षेत्र के तेलंगाना सीमा से लगे तुमरेल, सिगमपल्ली, पुजारीकांकेर, मलेमपेंटा के जंगलों में शीर्ष नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी।

गुरुवार सुबह से शुरू हुई नक्सलियों से मुठभेड़

इसके बाद बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिला से रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), कोबरा की पांच बटालियन व केंद्रिय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 229 बटालियन की संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी अभियान पर भेजा गया था। अभियान के दौरान गुरुवार की सुबह नौ बजे से नक्सलियों से मुठभेड़ शुरु हुई जाे कि देर रात तक चलती रही।

See also  10-10 रुपए में मिल रहे ऐसे लोगों के मोबाइल नंबर्स, जिन्हें आसानी से बनाया जा सकता है ठगी का शिकार

naidunia_image

भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुरक्षा बल के जवानों ने मुठभेड़ स्थल से दो 303 रायफल, एक 12 बोर रायफल, एक 315 बोर रायफल, एक बटालियन टेक्निकल टीम द्वारा निर्मित राकेट लांचर, तीन बैरेल ग्रेनेड लांचर लांचर, मय सेल व पोच बरामद हुआ।

naidunia_image

इसके बाद चार मजल लोडिंग रायफल के साथ औजार बनाने के उपकरण लेथ मशीन व भारी मात्रा में वायरलेस सेट्र विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य व दैनिक उपयोगी सामान बरामद किए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ह्वाइट हाउस पर इस भारतीय ने क्यों किया था हमला, जिसे मिली 8 साल की सजा
Next Article क्राइम सीरीज देखकर हमलावर ने घटना को दिया अंजाम! इन हथकंडों से पुलिस को दे रहा चकमा
महापंचायत महिला विंग का ऐतिहासिक कार्यक्रम सिंधी तम्बोला “ले अंतानी” के साथ
Blog छत्तीसगढ़
सिंधी तम्बोला के पोस्टर का विमोचन नवम जोत साईं युधिष्ठिर लाल जी के कर कमलों से हुआ
छत्तीसगढ़
रायपुर मे सिंधी तम्बोला का भव्य आगाज, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया पोस्टर विमोचन
छत्तीसगढ़
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में नई नियुक्तियां कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए राजा जेठानी
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सिंधी भाषा दिवस के खास मौके पर सिंधी तम्बोला का आयोजन ले अंतानी के साथ

By
Prem Soni
1 week ago

सिंधीयत रत्न सम्मान समारोह 2026 का आयोजन सामाजिक संस्था “सहयोग ” द्वारा

By
Prem Soni
2 weeks ago

Apollo डिअग्नोसटिक्स मे बेहतर सुविधाएं

By
Prem Soni
2 weeks ago

भव्य “प्रथम सिन्धु कुम्भ यात्रा 2026 ” का आयोजन — लेह लद्दाख मे ऐतिहासिक सिन्धु दर्शन यात्रा

By
Prem Soni
2 weeks ago

सर्व सम्मति से चुना गया नया अध्यक्ष सुदर्शन सेवा समाज संस्था का, श्री राजेश कृष्णानी को मिला नया दायित्व

By
Prem Soni
2 weeks ago

रायपुर मे आगमन हुआ संत सतगुरु बाबा ईश्वर शाह हरे माधव कटनी वाले का

By
Prem Soni
3 weeks ago

झूलण जे पल्लव जी रात के साथ चेट्रीचंद्र महोत्सव का हुआ समापन

By
Prem Soni
3 weeks ago

सिन्धु शक्ति संस्था ने किये अभूतपूर्व कार्यक्रम चेट्रीचंद्र महोत्सव पे

By
Prem Soni
3 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: छत्तीसगढ़ में हिड़मा और देवा डरकर भागे, 12 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?