Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: 100 अफसर, 3 दिन, 15 शहर, सैफ के गुनेहगार की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी, बांग्लादेश कनेक्शन ने मचाया कोहराम
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > 100 अफसर, 3 दिन, 15 शहर, सैफ के गुनेहगार की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी, बांग्लादेश कनेक्शन ने मचाया कोहराम
देश

100 अफसर, 3 दिन, 15 शहर, सैफ के गुनेहगार की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी, बांग्लादेश कनेक्शन ने मचाया कोहराम

Prem Soni
Last updated: January 20, 2025 6:31 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

मुंबई की एक अदालत ने रविवार (19 जनवरी)  को सैफ अली खान पर हमला मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय साजिश से संबंधित अभियोजन पक्ष की दलील को खारिज नहीं किया जा सकता है. पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी को लॉक अप से बांद्रा पुलिस स्टेशन लेकर आई है.

पुलिस ने अदालत को बताया कि कथित हमलावर बांग्लादेशी नागरिक है, और उसके कृत्य के पीछे के मकसद का पता लगाने की जरूरत है. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद (30) को दोपहर डेढ़ बजे बांद्रा में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने पेश किया.

35 से अधिक टीमों  का हुआ था गठन 

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 35 से अधिक टीमों का गठन किया था. बांद्रा पुलिस बांद्रा हॉलीडे कोर्ट में विजय दास को पेश करेगी और पुलिस कस्टडी की मांग करेगी. आरोपी विजय दास ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट में ब्लाबर नाम के एक होटल में काम करता था. आरोपी जिस होटल में पहले काम करता था, उसी होटल में उसे एक समय बेस्ट एम्पलाई का अवॉर्ड भी दिया गया था. बाद में उसने काम छोड़ दिया.

शनिवार की रात 12 बजे करीब क्राइम ब्रांच और बांद्रा पुलिस को हीरानंदानी एस्टेट में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर आरोपी के होने की सूचना मिली. जिसके बाद जोन 6 के डीसीपी नवनाथ ढबले को सूचित किया गया ताकि आरोपी हाथ से न निकले. डीसीपी नवनाथ की टीम तुरंत थाने के लिए रवाना हुई, साथ में क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची लेकिन आरोपी को पुलिस के आने की सूचना मिल गई थी. जिसके बाद आरोपी एक कंस्ट्रक्शन साइट पर घनी कंटीली झाड़ियों में जाकर छुप गया. जंगल के अंदर झाड़ियों में छुपने की वजह से आरोपी को खोजने में दिक्कत हो रही थी. ऐसे में टॉर्च और मोबाइल टॉर्च तक का सहारा लेना पड़ा और आरोपी को चारों तरफ से झाड़ियों में क्राइम ब्रांच और पुलिस ने घेर लिया. जिसके बाद कंटीली झाड़ियों में से उसे गिरफ्तार किया गया.

See also  'देश का पैसा देश के काम आएगा'... विझिंजम बंदरगाह से कैसे बदल गया समंदर का सीन, PM मोदी ने बताया

खेलता था बांग्लादेश कुश्ती 

आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने पुलिस को बताया की वो बांग्लादेश में स्पोर्ट्स खेलता था. वो कुश्ती का खिलाड़ी था. कम वेट केटेगरी में कुश्ती खेलता था. वो जिला स्तर और नेशनल चैंपियनशिप में कुश्ती खेलता था. कुश्ती खिलाड़ी होने की वजह से सैफ अली खान के भारी शरीर पर भारी पड़ा था. वो बेरोजगारी की वजह से भारत आया था और यहां भी उसे कोई ढंग का काम नहीं मिला.

पुलिस ने दी कोर्ट ने दी ये दलील

पुलिस ने अदालत को बताया कि कथित हमलावर भारत में अवैध रूप से रहने वाला एक बांग्लादेशी नागरिक था और उसके कृत्य के पीछे के मकसद का पता लगाने की जरूरत है. पुलिस ने अदालत से यह भी कहा कि उन्हें यह पता लगाने की जरूरत है कि इस मामले का संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश से है या नहीं.

बचाव पक्ष के वकील संदीप डी शेरखाने ने तर्क दिया कि उनका मुवक्किल कई वर्षों से देश में रह रहा है और उसके पास (देश में रहने के लिए) महत्वपूर्ण दस्तावेज है, और उसका परिवार भी भारत में रह रहा है. बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि अभिनेता सैफ अली खान की मौजूदगी के कारण इस मामले को तूल दिया गया है. हालांकि, पुलिस ने यह कहते हुए 14 दिन की हिरासत की मांग की कि मामला सिर्फ एक अभिनेता के बारे में नहीं है बल्कि इसमें एक क्रूर हमला शामिल है.

प्राथमिक चरण में है जांच

पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि जांच प्राथमिक चरण में है. जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि हमले में खान को गंभीर चोटें आईं, जिसमें चाकू के ब्लेड के एक हिस्से का उनके शरीर में धंसना शामिल है. पुलिस ने अदालत को बताया कि चाकू तीन हिस्सों में टूट गया जिसके दो हिस्से मिल गए हैं, जबकि तीसरा हिस्सा आरोपी से बरामद किया जाना बाकी है.

See also  'नए कानून से वक्फ की पवित्र भावना की रक्षा होगी', पीएम मोदी का बड़ा बयान

पुलिस ने कहा कि घटना के समय आरोपी ने जो कपड़े पहने थे उनपर खून के धब्बे होंगे और जांच के हिस्से के रूप में ये कपड़े जब्त करने की जरूरत है. जांच अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की आवश्यकता है कि आरोपी अभिनेता के घर में कैसे दाखिल हुआ और हमले के पीछे का मकसद क्या था. हालांकि, बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि शहजाद को न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए. रिकॉर्ड पर मौजूद दस्तावेजों पर गौर करने के बाद पुलिस की दलील को स्वीकार करते हुए अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा लगाए गए अंतरराष्ट्रीय साजिश के आरोप को असंभव नहीं कहा जा सकता.

‘आरोपियों के खिलाफ आरोप सही’

अदालत ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आरोपियों के खिलाफ आरोप सही हैं. इसलिए मामले की जांच के लिए पुलिस को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए. पांच दिन की पुलिस हिरासत उचित है.’’ अदालत ने बचाव पक्ष के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि गिरफ्तारी अवैध थी और कहा कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के दौरान सभी आवश्यक मानदंडों का पालन किया था.

बांग्लादेशी नागरिक है हमलावर

पुलिस ने मीडिया को बताया था कि कथित हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक बांग्लादेशी नागरिक है, जिसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था. उसे ठाणे शहर से सटे इलाके से पकड़ा गया था. पुलिस ने कहा था कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह 16 जनवरी को तड़के चोरी के इरादे से बांद्रा में सतगुरु शरण इमारत में बॉलीवुड अभिनेता के घर में दाखिल हुआ था. हमलावर ने सैफ (54) पर कई बार चाकू से वार किया था जिसके बाद पास के लीलावती अस्पताल में उनकी चार-पांच घंटे तक सर्जरी की गई थी.

See also  Eid 2025 : देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

इस मामले को लेकर बढ़ा सियासी पारा 

शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूरे देश से बांग्लादेशियों को खदेड़ने का वक्त आ गया है. वहीं, जवाब में शिवसेना उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बांग्लादेश से सटे पांच में से चार राज्यों में बीजेपी सरकार होने की दलील देकर उन्हें चुप रहने की नसीहत दे डाली.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Anukampa Niyukti: अनिवार्य सेवानिवृत्त के बाद कोर्ट में चल रहा था केस, तभी हो गई ASI की मौत… अनुकंपा नियुक्ति पर HC ने दिया अहम फैसला
Next Article कोलकाता के ‘राक्षस’ को आज मिलेगी सजा! फांसी होगी या उम्रकैद?
महापंचायत महिला विंग का ऐतिहासिक कार्यक्रम सिंधी तम्बोला “ले अंतानी” के साथ
Blog छत्तीसगढ़
सिंधी तम्बोला के पोस्टर का विमोचन नवम जोत साईं युधिष्ठिर लाल जी के कर कमलों से हुआ
छत्तीसगढ़
रायपुर मे सिंधी तम्बोला का भव्य आगाज, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया पोस्टर विमोचन
छत्तीसगढ़
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में नई नियुक्तियां कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए राजा जेठानी
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
3 months ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
3 months ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
6 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
8 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
8 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
10 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
11 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
11 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: 100 अफसर, 3 दिन, 15 शहर, सैफ के गुनेहगार की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी, बांग्लादेश कनेक्शन ने मचाया कोहराम
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?