Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: Income Tax को लेकर क्‍या होगा ऐलान? प‍िछले बजट में व‍ित्‍त मंत्री ने दी थीं ये सौगात
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > उद्योग > Income Tax को लेकर क्‍या होगा ऐलान? प‍िछले बजट में व‍ित्‍त मंत्री ने दी थीं ये सौगात
उद्योग

Income Tax को लेकर क्‍या होगा ऐलान? प‍िछले बजट में व‍ित्‍त मंत्री ने दी थीं ये सौगात

Prem Soni
Last updated: January 25, 2025 9:51 am
Prem Soni
2 years ago
Share
SHARE

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को लगातार आठवीं बार देश का आम बजट (Union Budget 2025) पेश करेंगी. हर बार की तरह इस बार भी सैलरीड क्‍लास और टैक्‍सपेयर्स व‍ित्‍त मंत्री से काफी उम्‍मीद लगाए हुए हैं. अब उनकी उम्‍मीदें क‍ितनी पूरी होंगी, ये तो बजट भाषण से साफ होगा. कई मीड‍िया र‍िपोर्ट में दावा क‍िया जा रहा है क‍ि इस बार व‍ित्‍त मंत्री की तरफ से इनकम टैक्‍स में राहत देने के ल‍िए कोई बड़ा ऐलान क‍िया जा सकता है. दरअसल, जुलाई 2024 में पेश हुए बजट के बाद से दुनिया में कई तरह के बदलाव देखे गए हैं. आइए देखते इस बार के बजट से टैक्‍स पेयर्स को क्‍या-क्‍या उम्‍मीद है?

 

उम्‍मीद जताई जा रही है क‍ि सरकार की तरफ से न्‍यू टैक्‍स र‍िजीम को अपनाने पर जोर देने के साथ ओल्‍ड टैक्‍स र‍िजीम में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हो सकता. न्‍यू टैक्‍स र‍िजीम के तहत मूल कर छूट सीमा अभी 3 लाख रुपये है. उम्मीद है कि इस इस ल‍िम‍िट को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा सकता है. अगर यह बदलाव होता है तो टैक्‍सपेयर्स के हाथ में खर्च करने या सेव‍िंग के लि‍ये ज्‍यादा पैसा आएगा. लोगों के हाथ में पैसा बढ़ने से इकोनॉमी को बूस्‍ट म‍िलेगा.

 

स्‍टैंडर्ड ड‍िडक्‍शन भी बढ़ेगा?
न्‍यू टैक्‍स र‍िजीम के तहत अभी 7 लाख रुपये तक की सालाना आमदनी पर क‍िसी प्रकार का टैक्‍स नहीं देना होता. लेक‍िन इस बार के बजट में उम्‍मीद की जा रही है क‍ि सरकार इसके बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक कर सकती है. इसके अलावा न्‍यू र‍िजीम के तहत स्‍टैंडर्ड ड‍िडक्‍शन को 75,000 रुपये से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये करने की भी उम्‍मीद की जा रही है. इन दोनों को बढ़ाने से महंगाई का मुकाबला करने में मदद मिलेगी. इन दोनों में बदलाव होता है तो सबसे ज्‍यादा फायदा म‍िड‍िल क्‍लास को होगा. इनहैंड पैसा बढ़ने से म‍िड‍िल क्‍लास फाइनेंश‍ियल मैनेजमेंट आसानी से कर सकेगी.

See also  थम नहीं रही रुपये में गिरावट, रिकॉर्ड निचले स्तर पहुंची भारत की करेंसी, एक्सपर्ट ने क्यों जताई चिंता?

घर खरीदने वालों को क्‍या देगी सरकार?
सरकार का लक्ष्य है कि देश में हर क‍िसी के पास अपना घर हो. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार की तरफ से टैक्‍स से जुड़े न‍ियमों में बदलाव क‍िया जा सकता है. र‍ियरएस्‍टेट इंडस्‍ट्री लंबे समय से मांग कर रही है क‍ि होम लोन पर चुकाए जाने वाले ब्याज पर ज्‍यादा छूट म‍िलनी चाह‍िए. अभी ओल्‍ड र‍िजीम के तहत इनकम टैक्‍स के सेक्‍शन 24(b) में होम लोन के दो लाख रुपये तक के ब्‍याज पर छूट म‍िलती है. इस ल‍िम‍िट को बढ़ाने की मांग की जा रही है. अगर इस ल‍िम‍िट को बढ़ाया जाता है तो घर लेने का प्‍लान कर रहे लोगों को घर लेने में आसानी होगी.

जुलाई 2024 में क्‍या हुआ था ऐलान
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई 2024 को पेश क‍िया गया था. व‍ित्‍त मंत्री ने इस बजट में टैक्‍स पेयर्स और सैलरीड क्‍लास को ध्‍यान में रखकर कुछ ऐलान क‍िये थे. इसमें सबसे अहम बदलाव सरकार की तरफ से नए टैक्‍स स्‍लैब को पेश करके क‍िया गया. इसके तहत 15 लाख रुपये से ज्‍यादा की आमदनी पर 30% टैक्‍स है. इस बदलाव से टैक्‍सपेयर्स को 17500 रुपये की बचत करने में मदद म‍िलती है. इसके अलावा स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन की ल‍िमि‍ट को 50,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर द‍िया गया. फैम‍िली पेंशनर्स के ल‍िए भी ल‍िम‍िट को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर द‍िया गया. कैप‍िटल गेन टैक्‍स में भी इस बजट के दौरान अहम बदलाव हुए. शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (STCG) की टैक्‍स दर 15% से बढ़ाकर 20% की गई. लॉन्‍ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) 10% की बजाय 12.5% ​​कर द‍िया गया. शेयर बाजार में न‍िवेश पर LTCG छूट की सीमा एक लाख से बढ़ाकर सवा लाख कर दी गई.

See also  डुमरतराई थोक बाजार मे एच एस आर पी का मेगा शिविर लगाया गया

न्‍यू टैक्‍स र‍िजीम के तहत टैक्‍स स्‍लैब
>> 0-3 लाख रुपये: 0% टैक्‍स
>> 3-6 लाख रुपये: 5% टैक्‍स
>> 6-9 लाख रुपये: 10% टैक्‍स
>> 9-12 लाख रुपये: 15% टैक्‍स
>> 12-15 लाख रुपये: 20% टैक्‍स
>> 15 लाख रुपये और उससे ज्‍यादा: 30% टैक्‍स

ओल्‍ड टैक्‍स र‍िजीम के तहत टैक्‍स स्‍लैब (60 साल तक की उम्र वालों के ल‍िये)
>> 2.5 लाख रुपये: 0% टैक्‍स
>> 2.5 लाख से 5 लाख रुपये: 5% टैक्‍स
>> 5 लाख से 10 लाख रुपये तक: 20% टैक्‍स
>> 10 लाख रुपये से ज्‍यादा: 20% टैक्‍स

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आठ-आठ लाख के 4 सहित 36 लाख के इनामी 14 नक्सली गिरफ्तार, शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने से संगठन कमजोर
Next Article ‘तुम्हारे पास कॉमन सेंस है नहीं है क्या ‘, IAS अफसर पर झल्ला पड़े तेलंगाना के राजस्व मंत्री; देखें वीडियो
छतीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी मिले पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से
छत्तीसगढ़
एक माँ ने जीता Mrs India Univrse Asia 2026 का ख़िताब
छत्तीसगढ़
जैनम एकेडमी स्कूल मे धूम धाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव व कई रंगारंग कार्यक्रम हुए
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश न्यायिक छितिज पर तीन नए सितारों का उदय
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

चैम्बर अध्यक्ष सतीश थॉरानी ने बुलाई अति आवश्यक बैठक पदाधिकारियों को सौपे गए आगामी कार्यों के दायित्व

By
Prem Soni
1 year ago

डुमरतराई थोक बाजार मे एच एस आर पी का मेगा शिविर लगाया गया

By
Prem Soni
1 year ago

छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं आई सी ए आई के सयुंक्त तत्वाधान मे ऍम एस ऍम ई महोत्सव मनाया गया

By
Prem Soni
1 year ago

8th Pay Commission पर आ गया बड़ा अपडेट! इस महीने होना है आयोग का गठन, जानें कब से होगा लागू?

By
Prem Soni
2 years ago

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को हुआ तगड़ा मुनाफा, सिर्फ तेल बेचकर ही कमा लिए 6 हजार करोड़ से अधिक

By
Prem Soni
2 years ago

Q3 Results: थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां बेचती हैं यह कंपनी, दिसंबर तिमाही में 19% बढ़ गया मुनाफा; शेयर पर रखें नजर

By
Prem Soni
2 years ago

डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ एक्शन फुस्स, तेल की कीमतों पर नहीं पड़ेगा कोई असर

By
Prem Soni
2 years ago

EPFO: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! नए टैक्स स्लैब के बाद PF पर भी मिल सकता है शानदार फायदा

By
Prem Soni
2 years ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: Income Tax को लेकर क्‍या होगा ऐलान? प‍िछले बजट में व‍ित्‍त मंत्री ने दी थीं ये सौगात
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?