Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: मुख्यमंत्री के समधी चुनाव जीते तो अध्यक्ष पद से दूंगा इस्तीफा; कांग्रेस जिलाध्यक्ष की खुलेआम चुनौती
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > मुख्यमंत्री के समधी चुनाव जीते तो अध्यक्ष पद से दूंगा इस्तीफा; कांग्रेस जिलाध्यक्ष की खुलेआम चुनौती
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के समधी चुनाव जीते तो अध्यक्ष पद से दूंगा इस्तीफा; कांग्रेस जिलाध्यक्ष की खुलेआम चुनौती

Prem Soni
Last updated: February 5, 2025 6:52 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

धमतरी : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चार फरवरी को दावा आपत्ति में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक नौ के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उत्तम मरकाम के नामांकन पर भाजपा के समर्थित प्रत्याशी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी व पूर्व डीएसपी टीकाराम कंवर की ओर से दावा आपत्ति लगाई गई थी।

कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम मरकाम पर सरपंच रहते लाखों रुपये के रिकवरी व अन्य बिंदु पर आवेदन के माध्यम से आपत्ति लगी थी, इसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन सरकार के दबाव में आकर काम कर ही है।

मुख्यमंत्री का समधी जीता तो दे दूंगा इस्तीफा

लोहाना ने कहा कि, अकारण व दबाव में निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया, अब यदि इसका नामांकन रद्द होता है, तो उचित नहीं होगा। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना बंद करें। चुनाव में जनता जवाब देगी।

चुनाव में मुख्यमंत्री के समधी जीतते हैं, तो मैं कांग्रेस पद से इस्तीफा दे दूंगा और यदि हारे तो मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दें। इस दावे से धमतरी की राजनीति तेज हो गई है। अब जिले के सभी 13 क्षेत्रों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह क्षेत्र हो चुका है।

सीएम विष्णुदेव साय के समधी हैं उम्मीदवार

जिला पंचायत क्रमांक नौ क्षेत्र मगरलोड-मोहंदी से भाजपा के समर्थित जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी व रिटायर्ड डीएसपी टीकाराम कंवर है। वहीं कांग्रेस से समर्थित प्रत्याशी उत्तम मरकाम है, जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य व सरपंच रह चुके हैं।

See also  रायपुर में 121 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट

पूरे मामले को लेकर प्रत्याशी टीकाराम कंवर ने कहा कि, “इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष क्या बोला है और क्या नहीं बोला है। मैं कुछ नहीं जानता। यह तो शरद लोहाना ही बताएगा, उन्हीं से पूछिए।”

कांटे की टक्कर

नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आबंटित होने के बाद दोनों के बीच टक्कर रहेगी। इससे पहले ही कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी उत्तम मरकाम के नामांकन पर चार फरवरी को भाजपा की ओर से आपत्ति लगाई गई थी।

आपत्ति के लिए तमाम दस्तावेज नहीं होने के कारण शाम पांच बजे इसकी सुनवाई हुई और नामांकन सही पाया गया। अब कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के नामांकन पर लगाई गई आपत्ति को लेकर राजनीति तेज हो गई है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

टीकाराम कंवर नहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मेरा टक्कर

उत्तम मरकाम ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2005 में वह गरियाबंद जिले में सरपंच रहा है। जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य भी रह चुके हैं। सरपंच के बाद तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन अभी उनके खिलाफ बेवजह भाजपाईयों ने गलत आरोप लगाकर जो आपत्तियां लगाई है, वह उचित नहीं है।

अब उनकी लड़ाई भाजपा प्रत्याशी परसवानी निवासी टीकाराम कंवर से नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ होने की बात कही है, क्योंकि भाजपाईयों ने सत्ता के दबाव में आकर उनके खिलाफ आपत्ति लगाई है और उनके छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जो उचित नहीं है।

FacebookLinkedInWhatsAppXShare
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article PNB में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का अवसर, बस चाहिए है ये योग्यता, 175000 होगी मंथली सैलरी
Next Article केरल में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, शादी के बाद प्रताड़ना और मौत की दिल दहला देने वाली कहानी
NSUI ने नर्सिंग कॉलेज प्रशासन को सौपा ज्ञापन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़
अमर चन्दनानी बने पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष समाज मे ख़ुशी की लहर
छत्तीसगढ़
जहाँ बेटियां बनी पहचान वहां माता पिता का बढे सम्मान
छत्तीसगढ़
परम पूज्य शहंशाह सतगुरु साईं साधराम साहेब जी की पावन स्मृति सभा मे शामिल हुए पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत के सदस्य
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

रायपुर बना चाकूपुर आये दिन घट रही घटनाये कही न कही रोज चल रहा चाकू कमिशनरेट पर उठने लगे सवाल

By
Prem Soni
2 weeks ago

पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के रहड़की के राम संत शिरोमणि संत सतराम धाम के गादिनशीन पूज्य साईं साधराम साहेब हुए ब्रम्हलीन

By
Prem Soni
2 weeks ago

राशि बलवानी बनी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला युवा विंग अध्यक्ष

By
Prem Soni
3 weeks ago

रायपुर मे बढ़ रहा रेव व न्यूड पार्टी का चलन

By
Prem Soni
3 weeks ago

धमतरी की प्राप्ति वाशानी बनी सुहिणी सोच धमतरी इकाई की पहली अध्यक्ष

By
Prem Soni
3 weeks ago

भरी गर्मी मे पूज्य सिंधी पंचायत सिविल लाइन्स द्वारा जनमानस को ठंडा शरबत और छोले वितरित किये गए

By
Prem Soni
4 weeks ago

रायपुर मे महिला कबड्डी का महासंग्राम नारी शक्ति का दम दिखेगा मैदान मे

By
Prem Soni
4 weeks ago

भाटापारा रेल्वे स्टेशन को विकसित और महत्वपूर्ण बनाने के लिए  GM को सौपा गया ज्ञापन

By
Prem Soni
4 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: मुख्यमंत्री के समधी चुनाव जीते तो अध्यक्ष पद से दूंगा इस्तीफा; कांग्रेस जिलाध्यक्ष की खुलेआम चुनौती
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?