Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: रायपुर में लीजेंड-90 लीग का आगाज आज से, सुरेश रैना और शिखर धवन की टीम आमने-सामने
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > रायपुर में लीजेंड-90 लीग का आगाज आज से, सुरेश रैना और शिखर धवन की टीम आमने-सामने
छत्तीसगढ़

रायपुर में लीजेंड-90 लीग का आगाज आज से, सुरेश रैना और शिखर धवन की टीम आमने-सामने

Prem Soni
Last updated: February 6, 2025 6:04 am
Prem Soni
2 years ago
Share
SHARE

रायपुर(Legends 90 League)। नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार से लीजेंड्स-90 लीग का आगाज होगा। शाम सात बजे उद्घाटन मैच में छत्तीसगढ़ वारियर्स और दिल्ली रायल्स की टीमों में भिड़ंत होगी।

छत्तीसगढ़ के कप्तान सुरेश रैना के धुरंधर और दिल्ली के ब्रिगेड शिखर धवन की अगुवाई में सामने-सामने होंगे। लीग की ओपनिंग सेरेमनी भव्य रूप से स्टेडियम में होगी। इसमें बालीवुड एक्टर तमन्ना भाटिया, सोनू निगम सहित अन्य सितारे परफार्मेंस देंगे।

इंदौर के उद्योगपति के बेेटे पर दुष्कर्म का आरोप, फ्रांस से शिकायत करने आई युवती

इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए रैना और धवन के अलावा ड्वेन ब्रावो, यूसुफ पठान, कोरी एंडरसन जैसे लीजेंड्स क्रिकेटर भी आ रहे हैं। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे। 18 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा।

15 ओवर का होगा मैच

डबल-हेडर मैच में पहला मैच शाम चार से शाम सात बजे तक चलेगा। दूसरा मैच शाम सात से रात 10 बजे तक होगा। एक मैच लगभग तीन घंटे का होगा। 15 ओवर का मैच होने से यह क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित करेगा।

लीजेंड 90 क्रिकेट का धूम-धड़ाका आज से

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गुरुवार को लीजेंड 90 क्रिकेट लीग का रोमांच देखने को मिलेगा। पहले दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर व छत्तीसगढ़ वारियर्स के कप्तान सुरेश रैना और दिल्ली रायल्स के कप्तान शिखर धवन ब्लाकबस्टर ओपनिंग मैच में आमने-सामने होंगे। मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा। मैच 15 ओवर का खेला जाएगा।

18 फरवरी तक चलने वाली इस लीग में देश के अलावा विदेश के भी कई नामचीन खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे।टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह शाम चार बजे से शुरू होगा। दिग्गज क्रिकेटरों के साथ बालीवुड अभिनेत्री और गायक को भी देखने और सुनने का मौका मिलेगा।

See also  बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर

ओपनिंग सेरेमनी में एक्टर आयुष्मान खुराना, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी लाइव परफार्मेंस देंगी। इसके साथ सोनू निगम, विशाल मिश्रा और हार्डी संधु भी प्रस्तुति देंगे। दिग्गज खिलाड़ियों के लिए चौके-छक्के के लिए मैदान पूरी तरह से सज चुका है।

यहां नए-नए कुर्सी और आकर्षक रंग-रोगन किया गया है। सुरक्षा की पर्याप्त बंदोबस्त किया गया। वहीं खिलाड़ियों का पहुंचाना शुरू हो गया है।

सभी टीमें छह-छह मैच खेलेंगी

टूर्नामेंट में सात टीमें छत्तीसगढ़ वारियर्स, हरियाणा ग्लेडिएटर्स, गुजरात सैंप आर्मी, बिग बायज, दिल्ली रायल्स, राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स हिस्सा ले रही हैं। इधर, छह फरवरी से शुरू हो रही टूर्नामेंट 17 फरवरी को क्वालीफायर की ओर बढ़ेगा।

18 फरवरी को ग्रैंड फिनाले के साथ समापन होगा। सभी टीमें छह-छह मैच खेलेंगी। कुल 42 लीग मैच खेले जाएंगे। पहले दिन एक मैच होगा। इसके बाद रोजाना दो-दो मैच खेले जाएंगे। इन सात टीमों के बीच होगा मुकाबले, इनमें शामिल हैं बड़े खिलाड़ी…

छत्तीसगढ़ वारियर्स

सुरेश रैना (कप्तान), सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केवोन कूपर, विशाल कुशवाह, मार्टिन गुप्टिल, अभिषेक सकुजा, अंबाती रायडू, अमित वर्मा, गुरकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कालिन डी ग्रैंडहोम।

दुबई जायंट्स

शाकिब अल हसन (कप्तान), थिसारा परेरा, केन्नार लुईस, केविन ओब्रायन, ब्रेंडन टेलर, लियाम प्लंकेट, ड्वेन स्मिथ, एच. मसाकाद्जा, रिचर्ड लेवी, ल्यूक फ्लेचर, राहुल यादव, क्रिस्टोफर एम, सिड त्रिवेदी, एस. प्रसन्ना।

हरियाणा ग्लेडिएटर्स

हरभजन सिंह (कप्तान), पवन सुयाल, प्रवीण गुप्ता, अबू नेचिम, अनुरीत सिंह, इमरान खान, असेला गुणारत्ने, इशांक जग्गी, नागेंद्र चौधरी, रिक्की क्लार्क, पीटर ट्रेगो, चैडविक वाल्टन, मनन शर्मा।

See also  PM मोदी ने दंतेवाड़ा के विज्ञान केंद्र की तारीफ की

गुजरात सैम्प आर्मी

यूसुफ पठान (कप्तान), मोईन अली, ओबस पीनार, सौरभ तिवारी, केसरिक विलियम्स, जेसल कारिया, मिगुएल कमिंस, चंद्रपाल हेमराज, शापूर जादरान, मोहम्मद अशरफुल, विलियम पर्किन्स, नवीन स्टीवर्ट, अभिषेक, चतुरंगा डी सिल्वा, मौसिफ खान।

बिग बायज

तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), मैट प्रायर, ईशान मल्होत्रा, मोनू कुमार, चिराग गांधी, तमीम इकबाल, हर्शल गिब्स, उपुल थरंगा, अब्दुर रज्जाक, शैनन गेब्रियल, वरुण एरोन, नील ब्रूम, करमवीर सिंह, राबिन बिस्ट, नमन शर्मा, कपिल राणा, विनोद चांवरिया।

दिल्ली रायल्स

शिखर धवन (कप्तान), लेंडल सिमंस, दनुष्का गुनाथिलाका, एंजेलो परेरा, सहर्ड लुंबा, बिपुल शर्मा, लखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, रयाद एमरिट, रास टेलर, जेरोम टेलर, सुमित नरवाल, परविंदर अवाना।

राजस्थान किंग्स

ड्वेन ब्रावो (कप्तान), अंकी राजपूत, फिल मस्टर्ड, शाहबाज नदीम, फैज फजल, शादाब जकाती, जसकरण मल्होत्रा, इमरान ताहिर, जयकिशन कोलसावाला, राजेश बिश्नोई, कोरी एंडरसन, पंकज राव, समीउल्लाह शिनवारी, रजत सिंह, एशले नर्स, दौलत जादरान, मनप्रीत गोनी।

बुक माय शो पर बुक करें टिकट

मैच और अपने पसंदीदा क्रिकेटर को देखने के लिए टिकट बुक माय शो एप से आनलाइन खरीद सकते हैं। मैच के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 100 रुपये और अधिकतम 1,250 रुपये है। अपर सीट 100 से 150 रुपये में, जबकि लोअर सीट 250, 500 और 750 रुपये में उपलब्ध है। प्लेटेनियम सीट की कीमत 1,250 रुपये है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्‍तीसगढ़ में साइबर ठगी में म्यूल बैंक अकाउंट, ऑपरेट करने वाले 13 गिरफ्तार
Next Article रशियन युवती ने आधी रात बीच सड़क किया हंगामा, नशे में धुत होकर चला रही थी कार, स्कूटी को मारी टक्कर… रायपुर का मामला
रायपुर राजधानी या प्रयोगशाला?  – नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का बड़ा हमला
छत्तीसगढ़
छतीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी मिले पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से
छत्तीसगढ़
एक माँ ने जीता Mrs India Univrse Asia 2026 का ख़िताब
छत्तीसगढ़
जैनम एकेडमी स्कूल मे धूम धाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव व कई रंगारंग कार्यक्रम हुए
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सलधा बेमेतरा में 29 जुलाई से 26 सितंबर 2026 भव्य चातुर्मास व्रत अनुष्ठान महोत्सव श्रद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

By
Prem Soni
2 months ago

स्मार्ट बिजली मीटर ज्यादा ही स्मार्ट निकला

By
Prem Soni
2 months ago

मानव सेवा ही माधव सेवा इसी को चरितार्थ करती सिंधु सेवा मण्डली सम्मानित हुए सभी सदस्य गण

By
Prem Soni
2 months ago

रायपुर मे 25 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

By
Prem Soni
2 months ago

प्रदेश स्तरीय मुखी महासम्मेलन मे राजिम की एल्डरमैन पार्षद मंजू नथानी का हुआ भव्य सम्मान

By
Prem Soni
2 months ago

पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर रायपुर को मिला सम्मान, समाज सेवा के लिए किया गया अभिनन्दन

By
Prem Soni
2 months ago

तिल्दा नेवरा मे गुंजा सिंधी समाज का एकता सन्देश, प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन मे पहुँचे प्रदेश भर के मुखीजन –अमर गीदवानी

By
Prem Soni
2 months ago

तिल्दा मे हुआ प्रथम मुखी सम्मेलन समाज के उत्थान के लिए

By
Prem Soni
2 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: रायपुर में लीजेंड-90 लीग का आगाज आज से, सुरेश रैना और शिखर धवन की टीम आमने-सामने
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?