Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Voting: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका सहित 173 निकायों में शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Voting: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका सहित 173 निकायों में शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Voting: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका सहित 173 निकायों में शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान

Prem Soni
Last updated: February 11, 2025 11:37 am
Prem Soni
2 years ago
Share
SHARE

रायपुर(CG Nikay Chunav 2025 Voting Updates)। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। साथ ही दुर्ग और सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पांच वार्डों में उप चुनाव भी हो रहा है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है, मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हैं।

आम आदमी पार्टी के बूथ में पसरा रहा सन्नाटा

बिलासपुर मतदान केंद्रों के बाहर भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी समेत निर्दलीय प्रत्याशियों के पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाताओं की मदद के लिए बूथ लगाए गए हैं। इस दौरान जहां कांग्रेस व भाजपा के बूथों में वोटर लिस्ट में अपने नाम देखने के लिए मतदाताओं की भीड़ जुटी रही। वहीं दूसरी ओर शहर के एसबीआर कॉलेज के पास लगाए गए आम आदमी के बूथों में सन्नटा पसरा रहा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मतदाता यहां भी आ रहे है, लेकिन कम संख्या में। यहां आना या न आना मतदाताओं की खुद की मर्जी है।

दोपहर 12 बजे तक दुर्ग जिले में 27.28 प्रतिशत मतदान

दुर्ग जिले के दुर्गा नगर निगम सहित 10 नगरी निकायों में 165 वार्डों के 397 केंद्रों में मतदान जारी है। दोपहर 12:00 तक की स्थिति में सभी 10 निकायों में औसतन 27.28% मतदान हुआ। मतदान की रफ्तार काफी धीमी है।

दुर्गा नगर निगम में 2428% मतदान हुआ है वही कुम्हारी नगर पालिका परिषद में 34.88, अहिवारा नगर पालिका परिषद में 32.88एवं अमलेश्वर नगर पालिका परिषद में 40.70% मतदान हुआ है। नगर पंचायत पाटन में सर्वाधिक 45.35 प्रतिशत मतदान हुआ है वहीं उतई नगर पंचायत में मतदान का प्रतिशत 40.34 एवं धमधा नगर पंचायत में 45.50 प्रतिशत मतदान रहा।

वार्ड उपचुनाव में यह स्थिति

नगर निगम भिलाई के वार्ड उप चुनाव में 24.68, रिसाली नगर निगम के वार्ड उपचुनाव में 31.65 एवं भिलाई चरोदा नगर निगम के देवबलोदा वार्ड मैं सर्वाधिक 46.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

See also  CG Accident News : शादी से लौट रहे परिवार की कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 6 घायल

भाजपा उम्मीदवार का आरोप, निर्दलीय नींबू काटकर फेंक रही

दुर्ग में अस्पताल वार्ड क्रमांक 29 की भाजपा प्रत्याशी रोशनी साहू ने वार्ड से पार्षद पद की निर्दलीय प्रत्याशी बबीता यादव पर जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए रिटर्निग ऑफिसर से शिकायत की है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा स्कूल परिसर के पास नींबू काटकर फेंका जा रहा है।

दुर्ग की पाटन नगर पंचायत में मतदान का प्रतिशत ज्यादा

दुर्ग जिले के दुर्गा नगर निगम सहित 10 नगरी निकायों में 165 वार्डों के 397 केंद्रों में मतदान जारी है। सुबह 10 तक की स्थिति में सभी 10 निकायों में औसतन 12.51% मतदान हुआ। दुर्गा नगर निगम में सुबह 10:00 बजे तक 10.32% मतदान हुआ है वही कुम्हारी नगर पालिका परिषद में 18.903 अहिवारा नगर पालिका परिषद में 15.1 एवं अमलेश्वर नगर पालिका परिषद में 15.10% मतदान हुआ है।

नगर पंचायत पाटन में सर्वाधिक 21.45 प्रतिशत मतदान सुबह 10:00 बजे तक हुआ है वहीं उतई नगर पंचायत में मतदान का प्रतिशत 20.86 एवं धमधा नगर पंचायत में 20.24 प्रतिशत मतदान रहा।

धमतरी में मतदाता की हार्ट अटैक से मौत

धमतरी के बाजारापारा बूथ पर वोट देने के लिए पहुंचे मतदाता कुंज बिहारी देव को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धमतरी कलेक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है।

इस बार के चुनाव में मतदाता ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) जरिये एक साथ महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान कर रहे हैं। महापौर के लिए 79, पार्षद के लिए 1,889 और अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी निकायों में मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

See also  CG Crime News : ट्रेन बदलने रायपुर स्टेशन में उतरे युवकों के बीच हुई चाकूबाजी

5992 मतदाता केंद्र बनाए गए

निकाय चुनाव के लिए 5,992 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1,531 संवेदनशील और 132 अतिसंवदेनशील मतदान केंद्र हैं। दो जिलों में उपचुनाव के लिए 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दस निकायों में 44,74,269 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता हैं।

महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका

प्रदेश के 33 जिलों के 14 नगर निगमों में से दस अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर में चुनाव के लिए रविवार की देर रात चुनाव प्रचार थम गया था। सोमवार को पूरे दिन प्रत्याशियों और समर्थकों ने डोर-टू-डोर जाकर जनसंपर्क किया। चुनाव में महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका रहेगी।

18 दस्तावेज मतदान के लिए मान्य

मतदान के लिए मतदाता परिचय पत्र, बैंक और डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, पेन कार्ड, आधार कार्ड, कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जाब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान- पत्र सहित 18 दस्तावेजों को आयोग ने मान्य किया है।

दुर्ग कलेक्टर ने किया मतदान

दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जेआरडी स्कूल के मतदान केंद्र में वोट डाला। बूथ संख्या 120 में वोट डालने के बाद वह मतदान केंद्र के बाहर आईं और उंगली पर लगी स्याही को दिखाया। उन्होंने निगम शहर क्षेत्र के नागरिकों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें।

मतदान केंद्रों के बाहर सेल्फी पाइंट भी बनाए गए हैं, जहां मतदान वोटिंग के बाद अंगुली में लगी स्साही दिखाकर फोटो निकलवा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी नगरीय निकाय चुनाव में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपना मत देने की अपील भी की।

See also  CG BREAKING: गृहमंत्री का फर्जी PA बनाकर किया फर्जीवाडा, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में नए परिसीमन से मतदाता परेशान

बिलासपुर में नाम विलोपित होने व नए परिसीमन के बाद दूसरे वार्ड में नाम जोड़े जाने से कई मतदाताओं को वोटिंग में आ रही परेशानी। वार्ड 24 के वोटर का नाम वार्ड 25 में चला गया है, ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिससे मतदाताओं को परेशानी हो रही है।

दुबई से वोटिंग करने पहुंचे रोजिन राजू

बिलासपुर के एसबीआर कॉलेज में मतदान करने के लिए रोजिन राजू दुबई से पहुंचे हैं। मतदान केंद्र पहुंचे रोजिन राजू बताया कि वो दुबई में एसी टेक्नीशियन का पिछले 9 साल से काम कर रहे हैं। जब भी मतदान करने का मौका मिलता है, तो वे यहां छुट्टी लेकर आते हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान करने के लिए दुबह से 3-4 बार पहले और आ चुके हैं। उनका कहना है कि यह अपना मतदान है। पांच साल में एक बार मतदान कर सही नेता चुनने का मौका मिलता है। मैंने वह प्रत्याशी चुना है जो वार्ड में सही से कार्य कराए और शहर को विकास में आगे बढ़ाए। उन्होंने बताया कि उनका परिवार बिलासपुर के वार्ड 21 में रहते हैं।

Contents
आम आदमी पार्टी के बूथ में पसरा रहा सन्नाटादोपहर 12 बजे तक दुर्ग जिले में 27.28 प्रतिशत मतदानवार्ड उपचुनाव में यह स्थितिभाजपा उम्मीदवार का आरोप, निर्दलीय नींबू काटकर फेंक रहीदुर्ग की पाटन नगर पंचायत में मतदान का प्रतिशत ज्यादाधमतरी में मतदाता की हार्ट अटैक से मौत5992 मतदाता केंद्र बनाए गएमहिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका18 दस्तावेज मतदान के लिए मान्यदुर्ग कलेक्टर ने किया मतदानबिलासपुर में नए परिसीमन से मतदाता परेशानदुबई से वोटिंग करने पहुंचे रोजिन राजू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में मतदान जारी, वोटिंग सेंटर्स पर लगी लंबी लाइन
Next Article दिल्ली के बाद पंजाब भी जाएगा? AAP विधायकों के अलग-अलग दलों में जाने के दावे; जानें क्यों मच रही हलचल
युवा कैट का स्वदेशी सन्देश — 21000 मिट्टी के दिये बाटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान
छत्तीसगढ़
CAIT की राष्ट्रीय कार्यसमिति की हुई अहम् बैठक अहमदाबाद मे
छत्तीसगढ़
ट्रिपल इंजन की सरकार में रायपुर निगम 272 करोड़ हक का पैसा अटका महापौर अपने ही मंत्री से पैसा मांगने में नाकाम —  नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी
छत्तीसगढ़
रायपुर मे श्री श्री 1008 सतगुरु साईं किशनपुरी गोस्वामी जी का 36 वॉ वर्षी महोत्सव 21 से 23 अक्टूबर तक मनाया जायेगा
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

रायपुर के लाडले ने देश मे बढ़ाया रायपुर का मान “इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 के विजेता” बने रितेश पाल

By
Prem Soni
3 weeks ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथो रायपुर की बेटी दीपाक्षा जैन हुई सम्मानित

By
Prem Soni
1 month ago

काश फाउंडेशन द्वारा थैलेसीमिया बच्चो को दिखाई गई हनुमान अंश मूवी

By
Prem Soni
1 month ago

रायपुर राजधानी या प्रयोगशाला?  – नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का बड़ा हमला

By
Prem Soni
2 months ago

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश न्यायिक छितिज पर तीन नए सितारों का उदय

By
Prem Soni
2 months ago

कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

By
Prem Soni
2 months ago

भाटापारा रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यो का हुआ मनोनयन छेत्र मे हर्ष की लहर

By
Prem Soni
2 months ago

गरिमा गृह ट्रांसजेंडर निवास मे मनाया गया 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस

By
Prem Soni
2 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Voting: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका सहित 173 निकायों में शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?