रायपुर — छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के चुनाव नजदीक आ रहे है जिसमे की जय व्यापार से अमर पारवानी व एकता पैनल से सतीश थॉरानी के नाम की घोषणा की गई देखा ये जा रहा है की मुकाबला बड़ा ही रोचक होगा आज एकता पैनल की बैठक आहूत की गई जिसमे की अध्यक्ष पद के लिए सतीश थॉरानी, महासचिव पद के लिए निकेश बरड़िया व कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक अग्रवाल के नामो को सर्व सम्मिलित से घोषित किया गया, व्यापारियों के इस सबसे बड़े संगठन के चुनावों की सरगर्मी कही इस गर्मी को न आहत कर दे इस चुनाव पर सभी राजनीतिज्ञ पार्टी की पैनी नजर रहेगी करीब 27 हजार से अधिक मतदाता कुल 109 पदों के लिए आपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, आगे भी आपको पल पल की जानकारी से अवगत कराते रहेंगे,……..



