Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: CBI छापा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पीसीसी चीफ बैज पहुंचे भूपेश बघेल के निवास, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > CBI छापा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पीसीसी चीफ बैज पहुंचे भूपेश बघेल के निवास, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
छत्तीसगढ़

CBI छापा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पीसीसी चीफ बैज पहुंचे भूपेश बघेल के निवास, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

Prem Soni
Last updated: March 26, 2025 9:35 am
Prem Soni
11 months ago
Share
SHARE

दुर्ग : महादेव सट्टा एप घोटाले को लेकर CBI ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके करीबियों और कई अधिकारियों के रायपुर, भिलाई समेत दो दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है. इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है. CBI की छापेमारी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भिलाई पहुंचे, जहां वे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर जाकर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. भूपेश बघेल के घ रके बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं.

Contents
  • इन जगहों पर CBI की टीम ने की है छापेमारी (CBI Raid in CG)
  • ASP अभिषेक महेश्वरी का घर सील
  • भूपेश बघेल केंद्रीय सुरक्षा बल की कड़ी निगरानी में
  • कांग्रेस कार्यकर्त्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी
  • सौम्या चौरसिया के घर में छान-बीन, मिले अहम दस्तावेज
  • क्या है मामला

ACCIDENT : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 2 लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

इन जगहों पर CBI की टीम ने की है छापेमारी (CBI Raid in CG)

CBI की टीम ने आज तड़के रायपुर, भिलाई समेत दो दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की. जिन प्रमुख लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई, उनमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, सीएम सचिवालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व IAS अनिल टुटेजा, IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल, एडिशनल एसपी अभिषेक महेश्वरी, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, KPS ग्रुप के निशांत त्रिपाठी, पूर्व OSD मनीष बंछोर व आशीष वर्मा, निरीक्षक गिरीश तिवारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापे की खबर है.

See also  CG Accident News : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

ASP अभिषेक महेश्वरी का घर सील

राजनांदगांव के VIP कॉलोनी सन सिटी में स्थित बघेल सरकार में प्रभावशाली अधिकारी रहे अतिरिक्त पुलिस अधिकारी अभिषेक महेश्वरी के घर पर CBI की टीम पहुंची, जहां उनके घर को सील कर दिया गया है. सीबीआई की टीम जब महेश्वरी के घर पहुंची तो वहां वे मौजूद नहीं थे.

महादेव सट्टा एप : सीबीआई ने छत्तीसगढ़ समेत दिल्ली, कोलकाता, भोपाल में 60 जगहों पर है मारा छापा, कई अहम दस्तावेज जब्त, जांच जारी…

भूपेश बघेल केंद्रीय सुरक्षा बल की कड़ी निगरानी में

भिलाई स्थित आवास में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल से टीम पूछताछ कर रही है. वहीं बघेल केंद्रीय सुरक्षा बल की कड़ी निगरानी के बीच परिवार के साथ अपने निवास पर मौजूद हैं.

कांग्रेस कार्यकर्त्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी

सीबीआई की पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुरानी भिलाई निवास में कार्रवाई के दौरान बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई. सीबीआई दबिश के दौरान सीएसपी हरीश पाटिल के साथ 4 थानों के टीआई और 100 पुलिस जवान मौके पर मौजूद थे. कार्रवाई के दौरान कांग्रेस पार्षद के पति लाभेश मन्दरकर और जामुल टीआई कपिल देव पांडेय के बीच झूमाझटकी हुई.

सौम्या चौरसिया के घर में छान-बीन, मिले अहम दस्तावेज

बघेल सरकार में सीएम सचिवालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित घर पर सीबीआई की टीम छान-बीन कर रही है. कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज घर से बरामद किए जाने की चर्चा है.

क्या है मामला

छत्तीसगढ़ सरकार ने अगस्त 2024 में महादेव बेटिंग एप घोटाले की जांच आधिकारिक तौर पर सीबीआई को सौंप दी थी. ईडी ने पिछले साल जनवरी में इस पूरे मामले की जांच शुरू की थी, जिसके बाद इसका जिम्मा एसीबी और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को भी सौंप दिया गया था. इस साल लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले 4 मार्च को एसीबी द्वारा दायर चार्जशीट में भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया था. भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. कई अन्य भी आरोपी बनाए गए थे.

See also  कांग्रेस के राहुल तिवारी ने स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड 44 से पेश की दावेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ACCIDENT : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 2 लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Next Article CG CRIME : देर रात चाकूबाजी, युवक की हत्या करने वाले 3 नाबालिग गिरफ्तार
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवा रायपुर में किया वृक्षारोपण

By
Prem Soni
10 months ago

9वीं की छात्रा को ब्लैकमेलिंग कर रहा गांव का युवक, एडिट कर बनाया अश्लील फोटो-वीडियो

By
Prem Soni
10 months ago

CG CRIME : कांग्रेस कार्यकर्ता का अपहरण कर नक्सलियों ने रेता गला

By
Prem Soni
10 months ago

CG : माजदा की ट्रेलर फिर डंपर से हुई जोरदार भिड़ंत में 13 लोगों की मौत, 3 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल… जानिए पूरा घटनाक्र

By
Prem Soni
10 months ago

रायपुर : जिंदा जला कार ड्राइव कर रहा युवक

By
Prem Soni
10 months ago

TV न्यूज़ चैनल को भारत सरकार की नसीहत, अपने कार्यक्रमों में एयर डिफ़ेंस सायरन बजाना बंद करें

By
Prem Soni
10 months ago

सर्पदंश मुआवजा वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा, वकील, डॉक्टर समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR, जानिए पूरा मामला…

By
Prem Soni
10 months ago

वक्फ सुधार जन जागरण संवाद में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: CBI छापा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पीसीसी चीफ बैज पहुंचे भूपेश बघेल के निवास, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?