रविवार रात को पूज्य सिंधी पंचायत न्यू राजेंद्र नगर अमलीडीह ने कॉलोनी मे माता की चौकी का आयोजन किया था जिसमे की जोन 10 के अध्यक्ष सचिन मेघानी, MIC सदस्य अमर गीदवानी, पार्षद विनय निर्मलकर, वरिष्ठ समाजसेवी अमर चंदनानी, और समाज से जुड़े हुए कई समाजसेवी व आमजन आए थे जिसमे की सूफ़ी गायक सनी पारवानी ने अपनी मनमोहक आवाज़ से सबका मन मोह लिया


समाज से जुड़े व कॉलोनी के रहवासियो ने माता की चौकी का भरपूर आनंद लिया, पंचायत के अध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने बताया की यह कार्यक्रम हर साल होता है चेट्रीचंद्र मे भी बहुत से कार्यक्रम होतें है उसके बाद माता का जगराता का कार्यक्रम रहता है जिसमे सभी लोग शामिल होतें है





