रायपुर। राजधानी रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह चौक, जो न केवल एक ऐतिहासिक प्रतीक है, बल्कि शहर के सबसे व्यस्त और प्रतिष्ठित चौराहों में से एक है, इन दिनों लापरवाही की चपेट में है। यहां की ग्रिल कई दिनों से टूटी हुई है और इस खामियों भरे चौक से राज्यपाल और मुख्यमंत्री निवास महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित हैं।
जहां एक ओर राज्य सरकार राजधानी को स्मार्ट सिटी की राह पर आगे बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर शहर की हृदयस्थली में सौंदर्य का ये हाल चिंता का विषय बना हुआ है। टूटी हुई ग्रिल न सिर्फ सौंदर्य को प्रभावित कर रही है, बल्कि यह लापरवाही को भी दर्शा रही है।
रायपुर: पार्षद अंबर अग्रवाल की अगुवाई में चला सफाई अभियान, तालाब की सफाई में जुटे स्थानीय नागरिक
स्थानीय लोगों की मानें तो यह स्थिति पिछले कई कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग ने कोई सुध नहीं ली है।
नगर निगम और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) पर अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी महत्वपूर्ण जगह पर इस तरह की लापरवाही क्यों? यह चौराहा न केवल आम जनता की आवाजाही का बड़ा केंद्र है, बल्कि वीआईपी मूवमेंट का भी प्रमुख मार्ग है। ऐसे में सुरक्षा और रखरखाव में कोताही राजधानी की साख पर सीधा असर डालती है।


