Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: दिल्ली में आज बैठकों का बुधवार, पाकिस्तान के ‘भाग्य’ पर फैसला लेगी नरेंद्र मोदी सरकार
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > दिल्ली में आज बैठकों का बुधवार, पाकिस्तान के ‘भाग्य’ पर फैसला लेगी नरेंद्र मोदी सरकार
देश

दिल्ली में आज बैठकों का बुधवार, पाकिस्तान के ‘भाग्य’ पर फैसला लेगी नरेंद्र मोदी सरकार

Prem Soni
Last updated: April 30, 2025 6:26 am
Prem Soni
10 months ago
Share
SHARE

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश का माहौल गर्म है.लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा सातवें आसमान पर है. दिल्ली में लगातार हाई लेबल बैठकें हो रही हैं. बुधवार को भी चार उच्च स्तरीय बैठकें होंगी. इन्हें काफी अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की थी. इसमें पीएम ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेनाओं को अपने फैसले लेने की छूट दी थी. इसके बाद आज सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस), राजनीतिक मामलों को कैबिनेट केमेटी (सीसीपीए), कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी (सीसीईए) और कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. इन बैठकों में पहलगाम हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया पर अहम फैसले हो सकते हैं.

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 की मौत, कई लोग झुलसे

कितनी महत्वपूर्ण है सीसीएस की बैठक

सीसीएस की बैठक 11 बजे से होगी. इस बैठक के एजेंडे में सबसे ऊपर पहलगाम आतंकी हमले के बाद होनी वाली सैन्य प्रतिक्रिया होगी. इससे पहले सीसीएस की एक बैठक 23 अप्रैल को हुई थी. इसी में सरकार ने सिंधु जल समझौते को निलंबित रखने, शार्ट टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने, पाकिस्तानी उच्चायोग ने राजनयिकों की संख्या कम करने जैसे फैसले लिए गए थे.

मंगलवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

सीसीएस के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं.उनके अलावा रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री और विदेश मंत्री भी इसमें शामिल होते हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए), कैबिनेट सचिव और रक्षा सचिव भी सीसीएस की बैठकों में शामिल होते हैं, लेकिन वे इसके स्थायी सदस्य नहीं हैं.

See also  पहलगाम हमले के बाद वाणी कपूर ने उठाया बड़ा कदम, इंस्टाग्राम से हटाए फवाद खान संग आने वाली फिल्म के पोस्ट

सीसीए की बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राजनीतिक मामलों को कैबिनेट केमेटी (सीसीपीए) की बैठक होगी. इस कमेटी को सुपर कैबिनेट भी कहा जाता है. साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी सीसीपीए की बैठक हुई थी. इसमें पाकिस्तान से ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा वापस ले लिया गया था. वहीं वायुसेना ने 26 फरवरी 2019 को बालाकोट में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था.

Akshaya Tritiya Upay: अक्षय तृतीया के दिन जरूर कर लें ये आसन उपाय, धन-धान्य और आरोग्य की होगी प्राप्ति

सीसीपीए राजनीतिक और आर्थिक हालात की समीक्षा कर फैसले लेती है.यह समिति उन आर्थिक नीतियों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मसलों पर भी विचार करती है जिनका राजनीतिक असर होता है. सीसीपीए के अध्यक्ष पीएम नरेंद्र मोदी हैं. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू, एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी शामिल हैं.

मोदी कैबिनेट लगाएगी सरकार के फैसलों पर मुहर

इसके बाद दिन की तीसरी बड़ी मीटिंग कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी (सीसीईए) की होगी. बुधवार को अंतिम बैठक कैबिनेट की होगी. पहलगाम हमले के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक होगी. सरकार की ओर से अब तक लिए गए फैसलों और पाकिस्तान के खिलाफ की जाने वाली प्रतिक्रिया पर कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी.

See also  पहलगाम हमले के गुनहगारों का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियों ने तैयार की पूरी लिस्ट, देखें लश्कर और जैश ए मोहम्मद के हर आतंकी का नाम

नई दिल्ली में मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना के अधिकारी. इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शीर्ष रक्षा अधिकारियों से कहा कि सशस्त्र बलों को पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय निर्धारित करने की पूरी अभियानगत छूट है. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित शीर्ष रक्षा अधिकारी शामिल हुए.  इसमें पीएम मोदी ने कहा था कि  सेनाओं को पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय निर्धारित करने की पूरी अभियानगत छूट है.उन्होंने शस्त्र बलों की क्षमता में पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 की मौत, कई लोग झुलसे
Next Article विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक शुरू
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
4 weeks ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
4 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
6 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
6 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
9 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: दिल्ली में आज बैठकों का बुधवार, पाकिस्तान के ‘भाग्य’ पर फैसला लेगी नरेंद्र मोदी सरकार
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?