रायपुर, 6 मई 2025. भीषण गर्मी में आमजन को राहत देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने “जल ही जीवन है” अभियान के तहत शहर में प्याऊ केंद्र शुरू किए हैं। चेंबर अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी के नेतृत्व में यह पहल शुरू हुई, जिसमें रायपुर की विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने सहयोग किया।
इस अभियान के तहत आज भानपुरी शीतल ट्रेडर्स, नारायणा हॉस्पिटल के पास रायपुर आलू प्याज आढ़तिया संघ, देवेंद्र नगर स्थित रायपुर प्लाईवुड एसोसिएशन और सदर बाजार के सराफा एसोसिएशन के सहयोग से प्याऊ केंद्रों की शुरुआत की गई। इन प्याऊ का उद्घाटन चेंबर अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी ने अपने कर कमलों से किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारीगण और संगठन प्रतिनिधि जैसे श्री जितेंद्र दोशी, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष श्री सुरेश भंसाली, सचिव श्री दीपचंद कोटड़िया, श्री राजेश वासवानी, श्री राधाकृष्ण सुंदरानी, श्री कपिल दोशी, श्री सुदेश मध्यान, जिला उपाध्यक्ष श्री लोकेश चंद्रकांत जैन, श्री कन्हैयालाल गुप्ता, श्री राजूभाई तारवानी, मंत्री श्री भरत पमनानी, श्री दीपक विधानी, श्री प्रवीण मालू, श्री हरीश डागा, श्री भरत जैन, श्री दिलीप इसरानी, श्री विकास आहूजा, श्री जसप्रीत सलूजा, श्री राजेश माधवानी, श्री रवि सचदेव, श्री महेंद्र बगडोरिया, श्री शैलेश दोशी, श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री सिद्धार्थ, श्री राकेश, श्री सागर, श्री परमा साहू और श्री हरिराम तलरेजा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
चेंबर ने यह भी घोषणा की है कि आने वाले दिनों में रायपुर के अन्य इलाकों में भी प्याऊ केंद्र स्थापित किए जाएंगे ताकि आम जनता को गर्मी में राहत मिल सके। यह पहल न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि शहर में सामूहिक सहयोग की मिसाल भी पेश करती है।


