अमरजीत सलूजा ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर ट्रेन स्टॉपेज की मांग की
भाटापारा::- क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल के भाटापारा आगमन के दौरान स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य अमरजीत सिंह सलूजा ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में उनसे मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपते हुए भाटापारा में विभिन्न ट्रेनों का स्टॉपेज की मांग की।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने भाटापारा आए थे।इतवारी राम यादव स्कूल में आयोजित कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य अमरजीत सिंह सलूजा ने पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में सांसद से मुलाकात कर उनसे 68745/68746 रायपुर कोरबा लोकल को पुनः चालू करने ,बिलासपुर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस,बिलासपुर हापा एक्सप्रेस,बिलासपुर चेन्नई एक्सप्रेस का भाटापारा स्टॉपेज की पुरानी मांग को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।वही अमरजीत सिंह ने सिकंदराबाद से रायपुर तक चलने वाली 3 दिवसीय 12771/12772 एक्सप्रेस को भाटापारा होते हुए बिलासपुर तक बढ़ाने एवं दुर्ग हटिया के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन 08185/08186 को नियमित ट्रेन के रूप में चलाए जाने बाबत एक मांग पत्र सौंपा है। अमरजीत सिंघनसलूजा ने बताया कि सांसद महोदय ने शीघ्र रेल मंत्री से मुलाकात कर मांगो को पूर्ण कराने का आश्वाशन दिया।



