

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह चावला से मिला सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल
भाटापारा::-अल्पसंख्यक आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष अमरजीत सिंह चावला से बलवंत सिंह सलूजा के नेतृत्व में सिख संगठन के लोगों ने उनसे मुलाकात कर उन्हें नई जवाबदारी की बधाई एवं शुभकामना देते हुए भाटापारा आने का निमंत्रण दिया।
छत्तीसगढ़ सिख संगठन के
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि गत दिवस भाटापारा से सिख समाज का एक प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर पहुंचकर नव नियुक्त अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग अमरजीत सिंह चावला को नए दायित्व के साथ नई जवाबदारी मिलने पर उन्हें बधाई और शुभकामना दी।श्री सलूजा ने बताया कि नव नियुक्त अध्यक्ष अमरजीत चावला लंबे समय से संगठन के विभिन्न कार्यों में रुचि लेते रहे है व जवाबदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करते रहे है जिसके चलते उन्हें बड़े पद पर समाज का प्रतिनिधित्व करने की जवाबदारी दी गई जिससे समाज में हर्ष का माहौल है ।
रायपुर प्रवास के दौरान श्री सलूजा से मुलाकात करने वालों में भाटापारा से अमरजीत सलूजा बलवंत सिंह सलूजा मनी छाबड़ा सहज गुंबा, लक्ष्मी नारायण सोनी, नानक गिडवानी सहित अन्य लोग उपस्थित है ।


