पूज्य छतीसगढ़ सिंधी पंचायत, युवा विंग, महिला विंग द्वारा सिंधी फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है जोकि 4 से 8 जुलाई तक कलर्स मॉल मे किया जा रहा है जो रोज 2 शो मे होगा शाम 6 से 9 व 9 से 12 बजे होगा, यह आयोजन रायपुर मे पहली बार हो रहा है यह आयोजन का मुख्य उद्देश्य सिंधी भाषा को बढ़ावा देना है आज की युवा पीढ़ी को धर्म संस्कार व अपनी भाषा का ज्ञान होना अति आवश्यक है सिंधी फ़िल्म फेस्टिवल सिंधी समाज के सभी वर्गों को एक ही माला मे पिरोने का कार्य पूज्य सिंधी पंचायत कर रही है

इस आयोजन मे 5 फिल्मे है और 2 शो याने टोटल 10 शो जिनकी टिकट पंचायत कार्यालय मे मिलेंगी जो की पूर्ण रूप से निःशुल्क है आज पंचायत कार्यालय मे फ़िल्म फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन हुआ जिसमे पदाधिकारी व मुखी गण उपस्थित हुए आप सभी समाज जन से निवेदन है फ़िल्म देखने जरूर आए इस फ़िल्म मे मनोरंजन व ज्ञानवर्धक बातो को ग्रहण करें और अपनी भाषा को बढ़ावा जरूर से देवे इस आयोजन के सयोजक विकास रूपरेला,अनिल लाहोरी, मनीष पंजवानी, रतन वृंल्याणी को बनाया गया है

इस मौके पर साईं मुरलीधर उधासी, महेश दरयानी, बलराम रूपरेला, महेश रोहड़ा, कैलाश बालानी, भरत बजाज, नत्थू लाल धनवानी, तनेश बजाज, प्रहलाद शादीजा, अमर चन्दनानी, जीवतराम बजाज, झामन दास बजाज, विकास रूपरेला, अनिल लाहोरी, मनीष पंजवानी, विक्की तनवानी, रतन लीलानी, मोनू आहूजा, अजीत मोटवानी, मनीष आहूजा, राजा संतवाणी, ओमप्रकाश संतवाणी, हरनाम सिंग तलरेजा, नन्दलाल तनवानी, अमरलाल वालेचा एवं समाज के मुख्यगण, युवा साथी उपस्थित हुए


