रायपुर। आगामी चंद्र जी रात के भव्य आयोजन को लेकर सिंधी समाज में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में आयोजन समिति द्वारा पूज्य गोदड़ी वाला धाम पहुंचकर पूज्य अम्मा मीरा देवी जी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर अम्मा मीरा देवी जी को चंद्र जी रात का आमंत्रण पत्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
अम्मा मीरा देवी जी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकता और आध्यात्मिकता से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में प्रेम, भाईचारा और संस्कृति का संरक्षण होता है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि चंद्र जी रात का यह भव्य कार्यक्रम बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
इस दौरान समिति के पदाधिकारी व पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत के अध्यक्ष अमर गीदवानी महासचिव जीतू बड़वानी प्रवक्ता दिनेश अठवानी व अन्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।



