बाबाजी न्यूज़ रायपुर/भाटापारा / तिल्दा — छत्तीसगढ़ सिंधी समाज के लिए गौरव का क्षण आने वाला है। 19 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रदेश स्तरीय प्रथम मुखी सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत, रायपुर द्वारा किया जा रहा है।
सम्मेलन की मेजबानी पूज्य सिंधी पंचायत, तिल्दा-नेवरा बिरादरी एवं सेंट्रल सिंधी पंचायत, भाटापारा द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। इस आयोजन में प्रदेशभर से विभिन्न सिंधी पंचायतों के मुखी, पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन, आपसी समन्वय तथा सामाजिक विकास को नई दिशा देना है। साथ ही समाजहित के महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
बाबाजी न्यूज़ की अपील:
प्रदेशभर के सिंधी समाज के सभी मुखीगण, पदाधिकारी एवं समाजबंधु इस ऐतिहासिक सम्मेलन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर आयोजन को सफल बनाएं।
“एकता का संकल्प, समाज का उज्ज्वल भविष्य – प्रदेश स्तरीय प्रथम मुखी सम्मेलन 2026।”
इस आयोजन की तैयारी बहुत ही जोरो शोरो पर चल रही है प्रदेश की टीम पुरे प्रदेश के मुखियो व उनकी टीम को ससम्मान निमंत्रण देने सभी शहरों मे गए और उनको आने का आमंत्रण भी दिया











