
पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत,रजि.122202514913
प्रदेश मुखी सम्मेलन परम पूज्य संत उदय लाल-संत लालदास- मांढर वाली माता के सानिध्य में सम्पन्न
जीवन के अंतिम दिन तक समाज सेवा करूंगा: सुंदरानी
बच्चों को मोबाइल नहीं मैदान दीजिए: सतीश थौरानी
अब हर छः माह प्रदेश मुखी सम्मेलन:अमर गिदवानी
पैसा नहीं संस्कार दीजिए:जितेन्द्र बडवानी
कुरीतियों पर पंचायती प्रतिबंध का निर्णय:शमनलाल खूबचंदानी तिल्डा
बाबाजी न्यूज़ रायपुर।। पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत के बैनर तले संत सानिध्य में सम्पन्न “तिल्डा” में “प्रथम प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन” आज रविवार,मध्यान्ह 12 बजे से संध्या 7बजे सम्पन्न हुआ,आज की महाबैठक में छग की कुल 110 रजिस्टर्ड संस्थाओं में 86 रजि.पंचायतों के मुखी व पदाधिकारी गण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।।
महापंचायत के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तार से बताया, आज की चर्चा में सिंधी समाज में कुछ ही वर्षों से जिन कुरीतियों ने जन्म लिया है,एक वर्ग का पैसा कमाने शार्ट कट की प्रवृत्ति की ओर झुकाव,अधिक उम्र में विवाह गलत, सही आयु 21- 25, वरिष्ठ जन की राय को महत्व दिया जाए।।इन सभी विषयों पर गहन चर्चा हेतु बैठक को चार सत्रों में बांटा गया:मंच संचालन: जितेन्द्र बडवानी रायपुर एवं परमानंद बालचंदानी तिल्डा द्वारा12- 1बजे
प्रथम सत्र 1-2 बजे : संयोजक इंदर डोडवानी विषय: विवाह में देरी से मानसिक संतुलन बिगड़ने से टूटते रिश्तों पर चर्चा व समाधान,निर्णायक 1.डी डी आहूजा बिलासपुर- 2रूपचंद भीमनानी राजनांदगांव – 3.प्रकाश जसवानी चक्करभाटा।।
2-3 बजे द्वितीय सत्र:गोविंद वाधवानी विषय: नशाखोरी व सट्टा जुआ के प्रति आकर्षण पर चर्चा व निदान निर्णायक 1नानक रेलवानी बिल्हा,2.राजा देवनानी कांकेर 3.भावना कुकरेजा रायपुर
3-4 बजे C.चेतन तारवानी विषय:ईकाई व प्रमुख पंचायत के संचालन पर वृहद चर्चा निर्णायक 1.मन्नूमल मोटलानी राजनांदगांव
4-5 किशोर आहूजा- राजेश वासवानी, विषय: खुला मंच, अध्यक्ष की सहमति से।।
प्रेरणास्त्रोत उद्बोदन में संतगण, परम पूज्य: उदयलाल शदाणी, संत लालदास जी, मांढर वाली माताजी, भाई मोहन उदासी, हरीश लाल साईं के साथ- साथ संस्थापक श्रीचंद सुंदरानी,अध्यक्ष अमर गिदवानी, महासचिव जितेन्द्र बडवानी ने आज की महामंथन बैठक के दौरान कहा: बचपन में सभी बात मानते हैं, तभी आप बच्चों को अच्छे संस्कार दें,दहेज प्रथा बंद करने, विवाह पूर्व प्रीवेडिंग शूट पर रोक,समाज में आपसी सामंजस्य बनाए रखने, सहनशीलता की शिक्षा देकर परिवार की व्यवस्था बनाएं रखें,सिंधी त्यौहार मनाने,सिंधु संस्कृति पर अमल, शिक्षा स्तर पर ध्यानाकर्षण करें:
“मोबाइल नहीं मैदान दीजिए” “पैसा नहीं संस्कार दीजिए” माता पिता की संवाद हीनता से बच्चों से बढ़ती दूरी,रिश्ता करने वरिष्ठ जन एवं पंचायत की राय लें, विवाह की रात्रि पर बेचलर पार्टी पर रोकथाम,पूल पार्टी की मनाही,शादी के नाजायज खर्चे कम कर पैसा बचाकर व्यापार में लगाएं एवं “”स्कूल-कालेज- हास्पिटल व धर्मशाला जैसे जनहित के कार्य करें””,युवा वर्ग को अधिकारी आइपीएस- आइएएस आदि एवं राजनीतिक क्षेत्र भी चुनें,संस्कार हेतु बच्चों को मंदिर- दरबार- गुरूकुल भेजें, वैवाहिक कार्यक्रम में समय का ध्यान देवें, ध्यान रहे इन सारी व्यवस्थाओं का आरंभ आपको अपने घर से ही करना होगा।।अंत में संध्या 6बजे से 7बजे जलपान एवं अतिथि सम्मान के साथ सभी की घर रवानगी हुई।।
प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी के अनुसार अंत में आयोजक द्वय तिल्डा पंचायत मुखी शमनलाल खूबचंदानी, सचिव किशोर सेतपाल, भाटापारा मुखी अनिल गिदवानी ने छग की समूची रजिस्टर्ड 110पंचायतों में से 86 रजिस्टर्ड पंचायतों के 600 पदाधिकारियों का आभार प्रदर्शन के साथ-साथ, दोहड़ पहनाकर-मोमेंटो व सिंधी माजून की मिठाई देकर विदाई दी।।
आज प्रमुख रूप से चेतन तारवानी द्वारा निर्धारित प्रत्येक मुखी 3-3मिनट के प्रमुख वक्ता व मुखीगण: चेम्बर अध्यक्ष व महापंचायत संरक्षक सतीश थौरानी, वरिष्ठ मुखी मन्नूमल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, राधाकिशन सुंदरानी, अशोक मलानी, प्रकाश लालवानी, पार्षद सचिन मेघानी, अमर परचानी,राजा जेठानी, सागर दुल्हानी,पवन प्रीतवानी, राजकुमार तारवानी,राजेश गिदवानी,ईश्वर कोडवानी,मनीष थारानी ,मीडिया प्रभारी प्रेम सोनी ,रूपचंद भीमनानी राजनांदगांव, मुरलीधर केवलानी, बिलासपुर: विनोद मेघानी-सुनील आहूजा- कैलाश मध्यानी,प्रकाश जसवानी,कमल बजाज, चक्करभाटा, सुरेश मोटानी, भाटापारा: राकेश इदवानी,मनोहर छबलानी,चंद्र कुमार जसवानी,विनोद तलरेजा, महिला नेत्री: अध्यक्ष भावना कुकरेजा, राधा राजपाल,युवा अध्यक्ष राशि बलवानी,प्राप्ति वाशानी, दीपिका जेठानी,रश्मि बडवानी, पंकज चिजवानी, दीपक कृपलानी,महेश पृथवानी, मनीष वाधवानी,मीरा झामनानी,आशा सुखवानी, लता संतवानी, देवी संतवानी, प्रिया संतवानी,मंजू मोटवानी,दिव्या अडवानी,अनीता हिरदानी,मंजू मलानी, रेखा जीवतानी, क्षमा-साधना गुरनानी, मनीषा नवलानी, संगीता खूबवानी,पूनम संगतानी,भानु माखीजा,ज्योति हुंदानी-दूसेजा,पायल तलरेजा,मंजू मंधानी, रीत खयानी,किरन ठाकुर, कशिश खेमानी,निशु तारवानी आदि 700 गणमान्य शामिल रहे,अंत में अध्यक्ष अमर गिदवानी ने बताया कि अब यह मुखी सम्मेलन प्रति 6माह में अलग-अलग शहरों में आयोजित होगा।।
प्रवक्ता:छग सिंधी सेवा महापंचायत दिनेश आनंद अठवानी मो.7879311110-9340282830


