तिल्दा नेवरा रायपुर बाबाजी न्यूज़ — छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन में पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर, रायपुर को समाज सेवा, संगठन को सशक्त बनाने तथा सिंधी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में पंचायत के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने कहा कि पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर लगातार सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है। पंचायत द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सम्मेलन में समाज की एकता, युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने, शिक्षा, सेवा एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर रायपुर के पदाधिकारियों ने आयोजकों एवं छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। सम्मान प्राप्त करने वालों मे मुखी राजकुमार गुनवानी, अजय जयसिंघानि, पंकज चीजवानी, हीरानन्द जगवानी, भावनदास पंजवानी, अशोक भगवानी, किशोर बत्तरा आदि उपस्थित रहे
पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर रायपुर को मिला सम्मान, समाज सेवा के लिए किया गया अभिनन्दन


