बच्चों और महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग
बाबाजी न्यूज़ रायपुर। जैनम किड्स स्कूल एवं कोचिंग एकेडमी द्वारा Kerala Summer Camp की सफलता के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों एवं महिलाओं के लिए विशेष निःशुल्क उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में VIP Guest के रूप में वन बंधु परिषद की मीडिया हेड एवं मीडिया प्रभारी कविता राठी उपस्थित रहीं। साथ ही दिव्या सराफ एवं बी.जी. भोजवानी मैम अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका अजंता चौधरी एवं लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने निभाई।
जन्माष्टमी के अवसर पर एकेडमी परिसर को श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों एवं पारंपरिक सजावट से आकर्षक रूप से सजाया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण वेशभूषा, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
वेशभूषा प्रतियोगिता में राधा – तीर्था जैन एवं कान्हा – मोक्ष जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की यशोदा मैया वेशभूषा प्रतियोगिता में वर्षा जैन एवं अदिति जैन विजेता रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में 7 वर्षीय चिराग टेटा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राधा रानी की प्रस्तुति के लिए नव्या केशकर प्रथम रहीं।
महिलाओं एवं बच्चों के लिए मटकी फोड़ सहित कई मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए। सभी प्रतिभागियों को जैनम एकेडमी की ओर से उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।
जैनम एकेडमी की डायरेक्टर DEEPAKSHA JAIN ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं पारंपरिक त्योहारों से जोड़ना है। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों, महिलाओं एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया।





