Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: भाई के साथ लिव इन रिलेशनशिप, सूटकेस में बंद मिली युवती की लाश-लव स्टोरी का हुआ खौफनाक अंत
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > क्राइम > भाई के साथ लिव इन रिलेशनशिप, सूटकेस में बंद मिली युवती की लाश-लव स्टोरी का हुआ खौफनाक अंत
क्राइम

भाई के साथ लिव इन रिलेशनशिप, सूटकेस में बंद मिली युवती की लाश-लव स्टोरी का हुआ खौफनाक अंत

Prem Soni
Last updated: January 28, 2025 10:56 am
Prem Soni
10 months ago
Share
SHARE

दिल्ली पुलिस ने एक खौफनाक प्रेम कहानी और हत्या का मामला सुलझा लिया है। भाई के साथ लिव इन में रह रही युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई फिर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे सूटकेस में बंद कर जला दिया गया। गाजीपुर की इस खौफनाक घटना को अंजाम देने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि मृतक युवती का ही चचेरा भाई निकला। उसका नाम अमित तिवारी है और मृतक युवती का नाम शिल्पा पांडे है। पुलिस ने इस मर्डर मामले में आरोपी अमित तिवारी और उसके दोस्त अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूर्वी दिल्ली डीसीपी अभिषेक धनिया ने जो खुलासे किए हैं उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

चेचेरे भाई के साथ लिव-इन में रहती थी शिल्पा

डीसीपी ने बताया कि जिस युवती की मौत हुई है, उसका नाम शिल्पा पांडे है और उसकी उम्र महज 22 साल की थी। वह अपने पांडे चचेरे भाई अमित तिवारी के साथ पिछले एक साल से लिव इन रिलेशन में थी और उसके बाद शिल्पा अमित पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। सबसे बड़ी बात ये है कि साथ में रहने वाला अमित शिल्पा से किसी तरह से छुटकारा पाना चाह रहा था। दोनों के बीच इसी बात को लेकर 25 जनवरी को झगड़ा हुआ था, उस वक्त अमित काफी नशे में था। उसने गुस्से में शिल्पा का गला घोंट दिया और फिर लाश को ठिकाने लगाने की तरकीब सोचने लगा। उसने अपने दोस्त पेशे से कैब ड्राइवर अनुज को फोन किया।

 

26 जनवरी को कर दिया काम तमाम

अमित को कुछ सूझ नहीं रहा था कि क्या करे, वह शिल्पा के शव को पश्चिमी यूपी के किसी इलाके में ठिकाने लगाना चाहता था। अमित अपनी ह्युंडई वर्ना कार से अनुज के साथ जगह की रेकी करने निकला जहां उसे शव दफनाना था। दोनों की पुलिस ने दो जगहों पर चेकिंग भी की क्योंकि 26 जनवरी की वजह से हाई अलर्ट था। इसके बाद अमित ने आसपास ही शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और उसने गाजीपुर से एक पेट्रोल पंप से 160 रुपए का डीजल लिया।

See also  Raipur Police की बड़ी कार्रवाई, उत्तर प्रदेश के तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 33 किलो गांजा जब्त

 

पुलिस ने बताई ये बात

शिल्पा के शव को उसने सूटकेस में पैक किया और गाजीपुर में सुनसान जगह पर सूटकेस फेंककर 26 जनवरी की सुबह करीब 1:45 बजे उसमें आग लगा दी। इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद अमित ने अनुज को छोड़ा और खुद ग्रेटर नोएडा चला गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने इसे वहीं से गिरफ्तार किया है। अमित तिवारी अपने घर प्रयागराज भागने की फिराक में था।

हमें हत्या की जानकारी सुबह 4:10 बजे मिली, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, डेड बॉडी सूटकेस में पूरी तरह से जल चुकी थी। उसमें कुछ नहीं बचा था। इस मा्मले में गाजीपुर थाने में हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज किया गया और जांच के लिए कई टीम बनाई गई।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में हमारे पास कोई क्लू नहीं था जिससे हम अपराधी की तलाश कर पाते। हमें तो बस एक जला हुआ सूटकेस और जला हुआ शव मिला था। सीसीटीवी से 20 से 25 गाड़ियों की मूवमेंट की जांच की गई जिसमें एक यूपी नंबर ह्युंडई वर्ना गाड़ी संदिग्ध मिली। गाड़ी लोनी के एक शख्स के नाम से रजिस्टर्ड थी। लोनी में जब उस शख्स से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि गाड़ी अमित तिवारी नाम के शख्स को उसने बेच दी है। इसके बाद अमित तिवारी के बारे में जानकारी मिली और फिर पूरी घटना का पर्दाफाश हुआ। अधिकारी के मुताबिक शिल्पा के माता पिता सूरत में रहते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोहली सालों बाद डोमेस्टिक क्रिकेट में करेंगे वापसी, जानें कैसा रहा रिकॉर्ड
Next Article श्रद्धालुओं को राहत: चार फेरे लगाएंगी पांच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें, अलग-अलग तिथियों में चलेंगी
पूज्य सिंधी पंचायत बजाज कॉलोनी के सर्व सम्मति से तृतीय बार मुखी चुने गए ओमप्रकाश पंजवानी
छत्तीसगढ़
CGPSC के चयनित छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया
छत्तीसगढ़
जर्नी ऑफ़ सिंधीस ~ विभाजन की त्रासदी का ऐतिहासिक नाट्य मंचन मोहित सेवानी टीम द्वारा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत का आयोजन
धर्म संस्कृति
राष्ट्रीय पत्रकारिता  दिवस पर तिल्दा नेवरा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

भाटापारा बना जुए का अड्डा

By
Prem Soni
4 months ago

9वीं की छात्रा को ब्लैकमेलिंग कर रहा गांव का युवक, एडिट कर बनाया अश्लील फोटो-वीडियो

By
Prem Soni
7 months ago

CG – ग्रामीण को पीटने वाला पुलिस अधिकारी लाइन अटैच, वीडियो वायरल

By
Prem Soni
7 months ago

बड़ी खबर : झारखंडी खनन माफिया का दुस्साहस, आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर हुई मौत…

By
Prem Soni
7 months ago

रायपुर : 57 लाख की ठगी, शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देता रहा शातिर

By
Prem Soni
7 months ago

CG CRIME : कांग्रेस कार्यकर्ता का अपहरण कर नक्सलियों ने रेता गला

By
Prem Soni
7 months ago

CG – गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट

By
Prem Soni
7 months ago

CG BREAKING: युवक को डंडे से पीटा, दर्दनाक मौत

By
Prem Soni
7 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: भाई के साथ लिव इन रिलेशनशिप, सूटकेस में बंद मिली युवती की लाश-लव स्टोरी का हुआ खौफनाक अंत
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?