Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने की ऐसी हरकत, बौखलाए उत्तर कोरिया ने दाग दी विमानभेदी मिसाइल
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > अंतर्राष्ट्रीय > अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने की ऐसी हरकत, बौखलाए उत्तर कोरिया ने दाग दी विमानभेदी मिसाइल
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने की ऐसी हरकत, बौखलाए उत्तर कोरिया ने दाग दी विमानभेदी मिसाइल

Prem Soni
Last updated: March 21, 2025 10:33 am
Prem Soni
9 months ago
Share
SHARE

सियोल: उत्तर कोरिया है कि मानता ही नहीं। दक्षिण कोरिया और अमेरिका की एक हरकत से उत्तर कोरिया बौखला गया। उसने आनन-फानन में विमानभेदी मिसाइल दाग दी। बताया जा रहा है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त अभ्यास के तहत कई सुरंगों को उड़ा दिया। इससे उत्तर कोरिया को अपने परमाणु हथियारों के नष्ट होने का खतरा सताने लगा है। लिहाजा उसने नई परमाणु भेदी मिसाइल दाग दी।

Contents
  • उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में है घातक दुश्मनी
  • 3 महीने से कम समय में 6 अहम मिसाइलों का परीक्षण
  • उत्तर कोरिया को है अपने परमाणु हथियारों के नष्ट होने का डर

उत्तर कोरिया के इस कदम से उसके पड़ोसी देश समेत अमेरिकी खेमे तक में हड़कंप मच गया है। उत्तर कोरिया ने अबकी बार नयी विमान भेदी मिसाइलों का परीक्षण करने का शुक्रवार को दावा किया है। बता दें कि उत्तर कोरिया ने ऐसे समय में यह दावा किया है जब उसकी सेना ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों के खिलाफ गंभीर कदम उठाने की हाल में धमकी दी है।

रणवीर अलाहाबादिया कॉन्ट्रोवर्सी के आने लगे रिजल्ट? समय रैना को लगा करारा झटका, लौटाने पड़े पूरे पैसे

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में है घातक दुश्मनी

उत्तर कोरिया के तानाशाह और खूंखार शासकों में शुमार किम जोंग उन अपने एक से बढ़कर एक कारनामों से साउथ कोरिया से लेकर अमेरिका तक के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। उत्तर कोरिया का रिश्ता दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ “तू डाल-डाल और मैं पात-पात” वाला है। दक्षिण कोरिया और अमेरिका अगर उत्तर कोरिया के खिलाफ 2 कदम आगे चलते हैं तो किम जोंग उन इन दोनों देशों से 4 कदम आगे बढ़ जाते हैं। यही वजह है कि उत्तर कोरिया बात-बात पर मिसाइल दाग देता है।

See also  खतरनाक बीमारी की चपेट में आया दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

IPL 2025 में लागू ये 6 अलग नियम, ICC की रूल बुक में अब तक नहीं हुए हैं शामिल

दक्षिण कोरिया और अमेरिका पर क्यों भड़कता है उत्तर कोरिया

दक्षिण कोरिया से उत्तर कोरिया की दुश्मनी वैसे तो बहुत पुरानी है। मगर अमेरिका से उसकी दुश्मनी दक्षिण कोरिया के अमेरिकी सपोर्ट के चलते है। लिहाजा जब कभी अमेरिका और दक्षिण कोरिया मिलकर सैन्य अभ्यास करते हैं तो उत्तर कोरिया इन सैन्य अभ्यासों को उस पर हमले के अभ्यास के तौर पर देखता है। लिहाजा वह इसका जवाब नए मिसाइल परीक्षणों से देता है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कहा कि देश के नेता किम जोंग उन की निगरानी में बृहस्पतिवार को ये मिसाइल परीक्षण किए गए। उसने कहा कि ये मिसाइल उत्तर कोरिया के लिए ‘‘एक और प्रमुख रक्षा हथियार प्रणाली’’ हैं।

3 महीने से कम समय में 6 अहम मिसाइलों का परीक्षण

उत्तर कोरिया की दबंगई दिखाने वाले इरादे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह मिसाइल प्रक्षेपण इस वर्ष उत्तर कोरिया का छठा हथियार परीक्षण है। यह परीक्षण उसी दिन किया गया जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं ने अपना वार्षिक ‘फ्रीडम शील्ड कमांड पोस्ट’ अभ्यास समाप्त किया। ऐसे में यह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए एक बड़ा संदेश भी है।

उत्तर कोरिया को है अपने परमाणु हथियारों के नष्ट होने का डर

इन दोनों देशों के अधिकारी अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास को रक्षात्मक प्रकृति का बताते हैं, लेकिन उत्तर कोरिया इसे अपनी सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बताता रहा है। उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास में उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को नष्ट करने के मकसद से भूमिगत सुरंगों को ध्वस्त करने का अभ्यास किया गया। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अगर अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने फिर से इसी तरह की ‘‘भड़काऊ कार्रवाई’’ की तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।

See also  श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का बेटा गिरफ्तार, जानें किस अपराध में पुलिस ने पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रणवीर अलाहाबादिया कॉन्ट्रोवर्सी के आने लगे रिजल्ट? समय रैना को लगा करारा झटका, लौटाने पड़े पूरे पैसे
Next Article मनीष सिसोदिया को दी गई पंजाब की जिम्मेदारी, AAP ने गोवा और गुजरात में भी किए बड़े बदलाव
पूज्य सिंधी पंचायत बजाज कॉलोनी के सर्व सम्मति से तृतीय बार मुखी चुने गए ओमप्रकाश पंजवानी
छत्तीसगढ़
CGPSC के चयनित छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया
छत्तीसगढ़
जर्नी ऑफ़ सिंधीस ~ विभाजन की त्रासदी का ऐतिहासिक नाट्य मंचन मोहित सेवानी टीम द्वारा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत का आयोजन
धर्म संस्कृति
राष्ट्रीय पत्रकारिता  दिवस पर तिल्दा नेवरा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

भारत ने पाकिस्तान के 40 से 45 सैनिकों को किया ढेर, PAK Army ने खुद जारी किए अब तक ये 11 नाम

By
Prem Soni
7 months ago

भारत और पाकिस्तान के सीजफायर पर आया चीन का बयान, कहा- ‘ये दोनों देशों के लिए…’

By
Prem Soni
7 months ago

‘सीजफायर ने पाकिस्तान की जान बचाई, ऑपरेशन सिंदूर से दिखी भारत की ताकत’, जानें किसने कही ये बात

By
Prem Soni
7 months ago

भारत-पाकिस्तान कॉन्फ्लिक्ट पर चीन और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा

By
Prem Soni
7 months ago

पाकिस्तान: आर्मी कैंट इलाके से भागे पाकिस्तानी फौजी, भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मची अफरा-तफरी

By
Prem Soni
7 months ago

भारत के एक्शन से पाकिस्तान में मचा है हड़कंप, पीएम शहबाज शरीफ ने इमरजेंसी बैठक बुलाई

By
Prem Soni
7 months ago

पाकिस्तान ने क्यों कहा- भारत पर नहीं करेगा पलटवार, सैन्य ताकत समेत इन फैक्टर्स में भी इंडिया से पीछे है पाक

By
Prem Soni
7 months ago

‘हम बाद में सोचेंगे, पहले मारेंगे’, पाकिस्तान नेशनल असेंबली के विशेष सत्र में PTI नेत उमर अयूब ने दी भारत को गीदड़भभकी

By
Prem Soni
7 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने की ऐसी हरकत, बौखलाए उत्तर कोरिया ने दाग दी विमानभेदी मिसाइल
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?