Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: जनता के सपनो का घोषणा पत्र जारी करेगी भाजपा ,जनता से मांगे सुझाव
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > जनता के सपनो का घोषणा पत्र जारी करेगी भाजपा ,जनता से मांगे सुझाव
छत्तीसगढ़

जनता के सपनो का घोषणा पत्र जारी करेगी भाजपा ,जनता से मांगे सुझाव

Prem Soni
Last updated: January 23, 2025 8:58 am
Prem Soni
2 years ago
Share
SHARE

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा पत्र को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारवार्ता आहुत की। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकायों में इस बार जनता से लिए गए सुझाव के आधार पर भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके लिए उन्होंने whatsapp नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com अर्थात मोर सुझाव ऐट जी मेल डॉट कॉम के माध्यम से सुझाव मांगे है।

घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से चुनाव का शंखनाद हो गया है। प्रदेश का यह चुनाव मूलतः उस विश्वास का जनादेश में बदलने के लिए हैं, जो विश्वास हमने अपने पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में हासिल की है। हमने पिछले महीने ही ‘जनादेश परब’ में विश्वास का एक वर्ष पूर्ण किया है। इस वर्ष को विष्णुदेव सायजी की सरकार ने ‘अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है। आप जानते ही हैं कि यह वर्ष प्रदेश निर्माता अटलजी की शताब्दी वर्ष भी है।

घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि निस्संदेह अटल निर्माण वर्ष के अधोसंरचना के क्षेत्र के अधिकाधिक कार्य करेगी और इसका सबसे बड़ा लाभ हमारे नगरीय निकायों को मिलेगा। भाजपा ने अपने मंत्र “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” के साथ राज्य में विकास का नया अध्याय लिखा है। केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा सरकार ने जो अद्भुत कार्य किए हैं, वह जनता के सामने हैं। हमने बीते एक साल में जो वादे किए, उन्हें पूरा कर यह साबित किया है कि भाजपा केवल बोलती नहीं, बल्कि करती भी है। अब हम इस मंत्र को लेकर नगर पालिका, नगर निगम और जिला परिषद स्तर तक पहुंच रहे हैं, ताकि हर शहर, हर वार्ड, और हर गली, यहा तक कि हर घर में विकास की यह गूंज सुनाई दे। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को स्वच्छ, सुंदर, और समृद्ध जीवन प्रदान करना है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन के विपरीत, भाजपा हर स्तर पर पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

See also  भूपेश बघेल के समर्थक CRPF जवानों से उलझे, 6 घंटे से ED जांच जारी

हमने जो कहा वो पूरा किया ,आगे भी जो वादे होंगे वो पूरे होंगे:सुनील सोनी

घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक सुनील सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा अपने वादों को पूरा किया है। राज्य में महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं, जैसे महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना, जिनसे सीधे जनता को लाभ प्राप्त हुआ हैं। भाजपा ने कभी भी केवल घोषणा नहीं की, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारा, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को न केवल सुविधाएं मिलीं, बल्कि उनका जीवन स्तर भी बेहतर हुआ। हम अब अपने और जनता के मध्य सामंजस्य में किसी भी तरह की रुकावट नहीं चाहते। जिस तरह केंद्र और राज्य में हमारा और जनता का मजबूत और सुचारु सामंजस्य रहा है, उसी तरह हम चाहते हैं कि शहरी स्थानीय निकायों में भी विकास का यही क्रम बिना किसी बाधा के जारी रहे। भाजपा हमेशा आपके लिए और आपसे ही है। हमारा उद्दे श्य है कि हम सब मिलकर अपने शहरी स्थानीय निकायों को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं और तीनों स्तरों पर एक मजबूत सरकार बनाएं।

घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक सुनील सोनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह ही निकाय चुनाव में भी हम अपना घोषणा पत्र जनता के सुझावों के आधार पर ही तैयार करना चाहते हैं। साथ ही आप पत्रकार बंधुओं से भी आग्रह करते हैं कि अगर आपके पास भी कुछ सुझाव हों तो हमें अवश्य अवगत कराएं। इन सभी सुझावों के आधार पर ही हम अपना घोषणा पत्र इस बार भी बनायेंगे। प्रदेश की प्रबुद्ध जनता के सुझाव न केवल हमारी योजनाओं को दिशा देंगे, बल्कि हम यह सुनिश्चित भी करेंगे कि उसे निकायों के विकास के अपने रोडमैप में हम सम्मिलित कर सकें।

See also  वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत मेघानी को दी जन्मदिन की शुभकामनायें

पत्रकार वार्ता में घोषणा पत्र समिति के सदस्य चन्द्रशेखर साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, आई टी से संयोजक सुनील पिल्लई मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बंगाल में बीजेपी को लगेगा झटका? टीएमसी में शामिल हो सकते हैं ये बड़े नेता
Next Article पांच राज्यों की फोर्स के ज्वाइंट ऑपरेशन के जाल में फंसे नक्सली
छतीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी मिले पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से
छत्तीसगढ़
एक माँ ने जीता Mrs India Univrse Asia 2026 का ख़िताब
छत्तीसगढ़
जैनम एकेडमी स्कूल मे धूम धाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव व कई रंगारंग कार्यक्रम हुए
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश न्यायिक छितिज पर तीन नए सितारों का उदय
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

By
Prem Soni
4 weeks ago

भाटापारा रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यो का हुआ मनोनयन छेत्र मे हर्ष की लहर

By
Prem Soni
4 weeks ago

गरिमा गृह ट्रांसजेंडर निवास मे मनाया गया 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस

By
Prem Soni
4 weeks ago

स्वतंत्रता दिवस की समस्त प्रदेश वासियो को  शुभकामनायें दी पार्षद विनय पंकज निर्मलकर ने

By
Prem Soni
4 weeks ago

राष्ट्रीय सनातन सेना ( नई दिल्ली ) छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रेम सोनी

By
Prem Soni
1 month ago

वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत मेघानी को दी जन्मदिन की शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

मित्रता दिवस व सावन के पावन अवसर पर सिंधी साहिती बिरादरी ने सभी सदस्यों के साथ टीला डैम मे मनाई पिकनिक

By
Prem Soni
1 month ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवा रायपुर में किया वृक्षारोपण

By
Prem Soni
1 year ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: जनता के सपनो का घोषणा पत्र जारी करेगी भाजपा ,जनता से मांगे सुझाव
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?