Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: सर्वाधिक निवेश वाले Top-10 राज्यों में छत्तीसगढ़, सीएम साय बोले – सरकार की नई उद्योग नीति का असर, धान की नीलामी पर कही ये बात…
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > सर्वाधिक निवेश वाले Top-10 राज्यों में छत्तीसगढ़, सीएम साय बोले – सरकार की नई उद्योग नीति का असर, धान की नीलामी पर कही ये बात…
छत्तीसगढ़

सर्वाधिक निवेश वाले Top-10 राज्यों में छत्तीसगढ़, सीएम साय बोले – सरकार की नई उद्योग नीति का असर, धान की नीलामी पर कही ये बात…

Prem Soni
Last updated: April 17, 2025 11:46 am
Prem Soni
10 months ago
Share
SHARE

रायपुर : सर्वाधिक निवेश वाले टॉप टेन में छत्तीसगढ़ शामिल होने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, हमने नई उद्योग नीति लॉंच की है. उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और उनकी टीम अच्छे से सलाह के साथ ये पालिसी लाए, जिसका असर दिख रहा है. सरकार के सवा साल हो चुके हैं, लेकिन नई उद्योग नीति को कुछ ही महीने हुआ है. फिर भी 4.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव पास हुआ है.

विष्णुदेव साय ने कैबिनेट मीटिंग में लिए 6 बड़े फैसले

सीएम ने कहा, कुछ दिनों पहले सेमी कंडक्टर चिप का भूमिपूजन किया गया. हमारी उद्योग नीति से उद्योगपति प्रभावित हो रहे. आने वाले समय में और भी निवेश बढ़ेगा. 35 लाख मेट्रिक टन धान की नीलामी को लेकर सीएम साय ने कहा, नीलामी तो करनी पड़ेगी. एफसीआई और नान में चावल की खपत के बाद बचे धान को कही न कही तो खपत करना होगा. छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है. सरकार सभी किसानों का धान ख़रीदने वचनबद्ध है इसलिए नीलामी करनी पड़ेगी, ये जरूरी है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ इस वर्ष निवेश के मामले में देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल हुआ है. प्रोजेक्ट टूडे सर्वे के मुताबिक वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ 1,63,738 करोड़ के निवेश के साथ दशवें स्थान पर जगह बनाई है. ये आंकड़े केवल वर्ष 2025 के हैं. वर्ष 2024 के आकड़ों को मिलाकर निवेश का कुल आकार 4.4 लाख करोड़ हो जाता है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ़ में निवेश आकर्षित करने के लिए लगातार किए रोड शो और राज्य की आकर्षक औद्योगिक नीति के कारण यह सम्भव हो पाया है.

See also  महिला पार्षदों के बीच हाथापाई, निगम में गहमागहमी का माहौल

इस बार ड्रम नहीं सांप का इस्तेमाल…शव के नीचे सांप रखकर हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश, पत्नी गिरफ्तार

प्रोजेक्ट टूडे सर्वे के मुताबिक वर्ष 2025 में देशभर में जो नए निवेश हुए हैं, उनमें छत्तीसगढ़ ने भी अपनी खास जगह बनाई है. ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 218 नई परियोजनाएं शुरू हुई हैं, जिनमें कुल ₹1,63,748.95 करोड़ का निवेश आया है. यह देश के कुल निवेश का 3.71 प्रतिशत हिस्सा है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस सफलता के पीछे छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति का बड़ा योगदान है. छत्तीसगढ़ अब कारोबार का नया हब बन रहा है.

पिछले एक साल में किए गए 300 से ज़्यादा सुधारों ने इसे छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक के लिए आसान, पारदर्शी और फायदेमंद बना दिया है. अब कागज़ी झंझट कम है काम ज्यादा तेज होता है और हर प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बन गई है. प्रोजेक्ट टूडे सर्वे के अनुसार टॉप -10 राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है. इस सूची में छत्तीसगढ़ सहित गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विष्णुदेव साय ने कैबिनेट मीटिंग में लिए 6 बड़े फैसले
Next Article रायपुर राजीव भवन में हंगामा, कांग्रेस के महामंत्री ने दिया इस्तीफा
पूज्य गोदड़ीवाला धाम मे सिंधी सामूहिक  आदर्श विवाह जनेऊ व मुंडन संस्कार का आयोजन
छत्तीसगढ़
पूज्य गोदड़ीवाला धाम देवपुरी मे 12 फरवरी को सामूहिक विवाह जनेऊ व मुंडन संस्कार का भव्य आयोजन
धर्म संस्कृति
भगवान झूलेलाल की महिमा से सजेगा आयोजन —- सेवा संस्कृति और संगठन का संगम
छत्तीसगढ़
जात पात की करो विदाई हम सब है भाई भाई एकल संकल्प यात्रा सनातन धर्म के लिए  दिलीप मोटवानी द्वारा
धर्म संस्कृति

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

साईं झूलेलाल प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन गुढ़ियारी मे

By
Prem Soni
2 weeks ago

रायपुर शहर मे सार्वजनिक उद्यानो मे कुत्ते व गाय सांडो का आतंक, कुत्तो के आतंक से भयभीत शहर वासी

By
Prem Soni
2 weeks ago

मॉडिफाई सायलेंसर लगे 65 बुलेट वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही

By
Prem Soni
2 weeks ago

गणतंत्र दिवस समारोह मे योग प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

By
Prem Soni
3 weeks ago

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग द्वारा आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता मे 325 बच्चे प्रतिभागी बने, बच्चो मे उत्साह

By
Prem Soni
3 weeks ago

चेट्रीचंद्र महोत्सव का 15 मार्च से आगाज पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत का एलान

By
Prem Soni
3 weeks ago

जब पंचायत प्रतिस्पर्धा बन जाए और नैतिकता हारने लगे,  पंचायत V/S महा पंचायत

By
Prem Soni
3 weeks ago

शोध एवं समाज के उल्लेखनीय योगदान देने वालो को पीएचडी समतुल्य मानक डॉक्टरेड की उपाधि से नवाज़ा गया

By
Prem Soni
1 month ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: सर्वाधिक निवेश वाले Top-10 राज्यों में छत्तीसगढ़, सीएम साय बोले – सरकार की नई उद्योग नीति का असर, धान की नीलामी पर कही ये बात…
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?