Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: CM साय ने नवा रायपुर में AI डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास, कहा- छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए बनेगी मॉडल…
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > CM साय ने नवा रायपुर में AI डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास, कहा- छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए बनेगी मॉडल…
छत्तीसगढ़

CM साय ने नवा रायपुर में AI डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास, कहा- छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए बनेगी मॉडल…

Prem Soni
Last updated: May 3, 2025 1:12 pm
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में मेसर्स रैक बैंक के एआई डाटा सेंटर पार्क का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति के कारण कम समय में ही देश विदेश से स्थापना हेतु उद्योग आ रहे हैं, यही गति रही तो बहुत जल्द विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का निर्माण हो जाएगा. यह वर्ष छत्तीसगढ़ की स्थापना का रजत जयंती वर्ष है, हमारी कोशिश रहेगी कि इसी साल स्थापना दिवस पर डाटा सेंटर का लोकार्पण हो जाये.

मुख्यमंत्री साय ने एआई डाटा सेंटर की स्थापना करने जा रहे मेसर्स रैक बैंक प्रबंधन के प्रति बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एआई डाटा सेंटर छत्तीसगढ़ के लिए सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति लेकर आया है. यह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जय विज्ञान, जय अनुसंधान के मंत्र को साकार करेगा और विकसित छत्तीसगढ़ की बुनियाद बनेगा.

कब्रिस्तान नहीं, तो न्याय नहीं: सड़क पर शव रख ईसाई समुदाय का विरोध प्रदर्शन

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश का ग्रोथ इंजन छत्तीसगढ़ अपने कोयला, स्टील, आयरन ओर, ऊर्जा के लिए पहचाना ही जाता है. अब एआई, सेमीकंडक्टर और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री से हमें वैश्विक पहचान मिल रही है. विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हम एक ऐसा छत्तीसगढ़ बना रहे हैं, जहां के युवा सेमीकंडक्टर भी तैयार करेंगे और एआई सेवाएं भी देंगे. एआई डेटा सेंटर से प्रदेश में एआई आधारित सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा. उद्योग और व्यापार जगत के साथ इसका सीधा लाभ लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मिलेगा.

See also  CG Cabinet Meeting: फरवरी में 27 लाख किसानों को धान का बोनस, रेडी टू ईट फिर महिलाओं के हाथ

केंद्र सरकार के एआई मिशन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले साल इंडिया एआई मिशन को मंजूरी दी थी. हमें गर्व है कि साल भर के भीतर हमने एआई को लेकर मोदी जी के विजन पर ठोस काम करके दिखाया है. आज कई सारे उद्योग डाटा से संचालित होते हैं. मोबाइल क्रांति के बाद अब एआई का दौर है. हमारे जीवन के हर क्षेत्र को एआई प्रभावित कर रहा है. ऐसे में छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए मॉडल बनेगी. एआई डाटा सेंटर की स्थापना से एजुकेशन, चिकित्सा, मनोरंजन हो या कारखानों में होने वाला उत्पादन सभी को मजबूती मिलेगी.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एआई डाटा सेंटर की स्थापना से 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. जब कोई उद्योग लगता है तो रोजगार के कई दूसरे अवसर भी सृजित होते हैं. मेसर्स रैक बैंक द्वारा स्थापित यह एआई डाटा सेंटर 5 मेगावाट क्षमता का है. इस पूरी परियोजना में लगभग एक हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा. एआई डाटा सेंटर में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएंगी. इससे एआई पर चलने वाले कंप्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर निर्माण को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि हम नवा रायपुर को आईटी मेडिसिटी और फार्मास्युटिकल हब के रूप में विकसित कर रहे हैं.

डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के कैबिनेट में लिए गए निर्णय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन पहले ही हमारी कैबिनेट ने डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर अटल नगर में स्टेट ऑफ आर्ट  नाइलिट (State of Art NIELIT) की स्थापना के राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) को लगभग 10 एकड़ जमीन निःशुल्क आबंटित की है. आज एआई डाटा सेंटर के लिए भूमिपूजन हो या फिर कुछ दिनों पहले सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्टरिंग यूनिट का शिलान्यास. इससे पता चलता है कि हमारी सरकार ईज ऑफ डुईंग बिजनेस से स्पीड ऑफ बिजनेस की ओर कैसे आगे बढ़ रही है.

See also  CG Crime News : घर पर अकेली नाबालिग से दुष्कर्म, 3 दिन तक जान से मारने की धमकी देकर करता रहा दरिंदगी की हदें पार, आरोपी गिरफ्तार

हाईकोर्ट में गर्मी की छुट्टियाँ घोषित, विशेष बेंच करेगी जरूरी मामलों की सुनवाई

कुछ महीने पहले ही हम नई औद्योगिक नीति लेकर आए. इस नई नीति का कमाल देखिए पांच महीने में प्रदेश को साढ़े चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश मिल चुका है. नवा रायपुर की इस धरती पर आज हम जिस एआई डाटा सेंटर की नींव रख रहे हैं वह नई औद्यगिक नीति के कारण संभव हुआ है. क्योंकि अब प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए निवेशकों को अलग-अलग विभाग में चक्कर नहीं काटने पड़ते. राज्य में कोई बड़ा उद्योग लगाना हो या स्टार्टअप शुरू करना होगा, सिर्फ एक क्लिक करने पर ही कई सरकारी विभागों की मंजूरियां मिल जाती हैं. नई औद्योगिक नीति के जरिए हमने अगले पांच साल में लगभग चार लाख नये रोजगार पैदा करने का लक्ष्य रखा है.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारा प्रदेश ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर सकता है. हमारे पास आईटी, इंजीनियरिंग से जुड़े बेहतरीन संस्थान हैं. एनआईटी के साथ ही अब तो प्रदेश के आईटीआई में एआई आधारित पाठ्यक्रम पढ़ाए जा रहे हैं. एआई डाटा सेंटर परियोजनाओं के लिए बिजली की उपलब्धता काफी अहम होती है. सौभाग्य से हमारा प्रदेश पावर प्लस स्टेट है. मेसर्स रैक बैंक द्वारा अपनी इस परियोजना में सौर ऊर्जा का भी काफी इस्तेमाल किया जाएगा. ऐसे में प्रदेश का यह पहला एआई डाटा सेंटर देश में मॉडल बनेगा. पिछले दिनों मुझे मुंबई, दिल्ली, बैंगलुरु में इनवेस्टर मीट में शामिल होने का अवसर मिला. देशभर के उद्योगपति अब छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर उत्सुक हैं. एआई डाटा सेंटर छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने के साथ युवा प्रतिभाओं की योग्यता को वैश्विक मंच प्रदान करेगा.

See also  चेट्रीचंद्र महोत्सव का आगाज हो चूका है इस बार बड़ी ही धूम धाम से मनाया जायेगा

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सीएसआईडीसी के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, उद्योग सचिव रजत कुमार उपस्थित रहे.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कब्रिस्तान नहीं, तो न्याय नहीं: सड़क पर शव रख ईसाई समुदाय का विरोध प्रदर्शन
Next Article CG NEWS : बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो बच्चे, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल
धमतरी महापौर रामू रोहरा ने माँ वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुई 35 मातृशक्ति महिला दल को दिखाई हरी झंडी, सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना व शुभकामनायें दी
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मण्डल मे उपाध्यक्ष बनने पर किशोर महानन्द को उनके शुभचिंतको ने दी शुभकामनायें
छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर डॉक्टरों का भव्य सम्मान समारोह राज्यपाल ने कहा – चिकित्सक समाज के सच्चे जीवन रक्षक
छत्तीसगढ़
रायपुर मे लॉन्च हुआ ओप्पो Reno 16 सीरीज 5 G की भव्य लॉन्चिंग
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

खम्हारडीह के पास चंडी नगर मे अव्यवस्था का आलम जनता हुई हला कान

By
Prem Soni
3 weeks ago

भाटापारा मे श्री गुरु अरजन देव जी के शहीदी दिवस पर छबिल सेवा का आयोजन

By
Prem Soni
3 weeks ago

जनसेवा की पहचान, जनता का सम्मान श्याम चावला का व्यक्तित्व है विशेष और महान, जन्मदिन की शुभकामनायें के साथ

By
Prem Soni
1 month ago

NSUI ने नर्सिंग कॉलेज प्रशासन को सौपा ज्ञापन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

By
Prem Soni
1 month ago

अमर चन्दनानी बने पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष समाज मे ख़ुशी की लहर

By
Prem Soni
1 month ago

जहाँ बेटियां बनी पहचान वहां माता पिता का बढे सम्मान

By
Prem Soni
2 months ago

परम पूज्य शहंशाह सतगुरु साईं साधराम साहेब जी की पावन स्मृति सभा मे शामिल हुए पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत के सदस्य

By
Prem Soni
2 months ago

रायपुर बना चाकूपुर आये दिन घट रही घटनाये कही न कही रोज चल रहा चाकू कमिशनरेट पर उठने लगे सवाल

By
Prem Soni
2 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: CM साय ने नवा रायपुर में AI डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास, कहा- छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए बनेगी मॉडल…
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?