Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हारते ही बदला न्यूजीलैंड का कप्तान, रचिन रवींद्र-ग्लेन फिलिप्स भी टीम में नहीं
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > खेलकूद > चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हारते ही बदला न्यूजीलैंड का कप्तान, रचिन रवींद्र-ग्लेन फिलिप्स भी टीम में नहीं
खेलकूद

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हारते ही बदला न्यूजीलैंड का कप्तान, रचिन रवींद्र-ग्लेन फिलिप्स भी टीम में नहीं

Prem Soni
Last updated: March 11, 2025 9:18 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही कीवी टीम का 25 साल बाद खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। इस हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ कीवी टीम की कमान मिचेल सैंटनर के बजाय माइकल ब्रेसवेल को सौंप दी गई है। सैंटनर इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। सैंटनर के अलावा डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन और रचिन रवींद्र जैसे कई स्टार खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Contents
स्टार खिलाड़ी टीम से नदारदईश सोढ़ी और बेन सीयर्स की वापसीन्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान T20I सीरीज का फुल शेड्यूल 

सोना तस्करी केस: एक्ट्रेस रान्या के पिता IPS रामचन्द्र राव के खिलाफ जांच के आदेश जारी

स्टार खिलाड़ी टीम से नदारद

डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स और रचिन रवींद्र पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज नहीं खेलेंगे। ये सभी खिलाड़ी अपनी T20 प्रतिबद्धताओं के कारण अनुपलब्ध हैं, जबकि केन विलियमसन ने भी खुद को अनुपलब्ध बताया है। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं जबकि मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 खेलते नजर आएंगे। वहीं, ग्लेन फिलिप्स गुजरात टाइटंस में खेलेंगे। बता दें, IPL 2025 का 22 मार्च से आगाज होने जा रहा है। केन विलियमसन इस बार IPL में नहीं खलेंगे। वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा लेंगे। PSL 2025 अगले महीने 11 तारीख से खेला जाएगा।

See also  मंत्री OP चौधरी के फेवरेट क्रिकेटर ‘युवराज’: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में बोले वित्त मंत्री- This is time for tier 2 town

ईश सोढ़ी और बेन सीयर्स की वापसी

श्रीलंका के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज मिस करने वाले ईश सोढ़ी की टीम में वापसी हो गई है। वहीं, हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलने वाले बेन सीयर्स का भी कमबैक हो गया है। काइल जैमीसन और विल ओ’रूर्के सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध हैं, क्योंकि टीम हाल ही में ICC इवेंट के बाद तेज गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेज करेगी।

अमन साव को ढेर करने वाले इनकाउंटर स्पेशलिस्ट कौन? जानिए

मैट हेनरी, जो चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल नहीं खेले थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे, को T20I सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए चुना गया है। हालांकि इससे पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। फिन एलन, जिमी नीशम और टिम सीफर्ट को भी टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान T20I सीरीज का फुल शेड्यूल 

  • पहला T20I: रविवार, 16 मार्च, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
  • दूसरा T20I: मंगलवार, 18 मार्च, यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो ओवल, डुनेडिन
  • तीसरा T20I: शुक्रवार, 21 मार्च, ईडन पार्क, ऑकलैंड
  • चौथा T20I: रविवार, 23 मार्च, बे ओवल, टॉरंगा
  • पांचवां T20I: बुधवार, 25 मार्च, स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन

पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स (मैच 4-5), मिच हे, मैट हेनरी (मैच 4-5), काइल जैमीसन (मैच 1-3), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, विल ओ’रूर्के (मैच 1-3), टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सोना तस्करी केस: एक्ट्रेस रान्या के पिता IPS रामचन्द्र राव के खिलाफ जांच के आदेश जारी
Next Article हंगामा करना छोड़, ED जांच का सहयोग करें भूपेश बघेल : अरुण साव
NSUI ने नर्सिंग कॉलेज प्रशासन को सौपा ज्ञापन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़
अमर चन्दनानी बने पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष समाज मे ख़ुशी की लहर
छत्तीसगढ़
जहाँ बेटियां बनी पहचान वहां माता पिता का बढे सम्मान
छत्तीसगढ़
परम पूज्य शहंशाह सतगुरु साईं साधराम साहेब जी की पावन स्मृति सभा मे शामिल हुए पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत के सदस्य
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
1 year ago

विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

By
Prem Soni
1 year ago

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने वर्ल्ड कप में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया छठा मेडल

By
Prem Soni
1 year ago

वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली पहुंचे आईपीएल के खिलाड़ी, प्लेयर्स ने की इंडियन रेलवे की तारीफ

By
Prem Soni
1 year ago

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई का बड़ा फैसला, आईपीएल 2025 का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

By
Prem Soni
1 year ago

भारत के हमले में तबाह हुआ रावलपिंडी स्टेडियम, PSL का मैच हुआ रद्द

By
Prem Soni
1 year ago

पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के बाद बांग्लादेश भी घबराया, सुरक्षा को लेकर कर दी ऐसी बात

By
Prem Soni
1 year ago

IPL Playoffs Scenario: तीन टीमों का खेल खत्म, अब इन दो टीमों पर भी संकट गहराया

By
Prem Soni
1 year ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हारते ही बदला न्यूजीलैंड का कप्तान, रचिन रवींद्र-ग्लेन फिलिप्स भी टीम में नहीं
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?