पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत रजि.नम्बर 122202514913
चेट्रीचंड्र महोत्सव- 2026 20/03/2026
मशहूर कॉमेडियन कृष्णा ने रायपुरियंस को गुदगुदाया
रायपुर वालों ने दिल जीता:कृष्णा
“आयोलाल” टीम ने शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत
प्रणीत के प्यार ने बुलाया मुझे:कृष्णा
रायपुर।।पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत की युवा विंग द्वारा चेट्रीचंड्र महोत्सव की शोभायात्रा का भव्यतम स्वागत कर ऐतिहासिक आयोजन किया।।कार्यक्रम एमजी रोड पर मंजू ममता होटल के ठीक सामने किया गया।।समिति के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी-अध्यक्ष अमर गिदवानी व प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने बताया,आज के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरन देव सिंह,प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू,अध्यक्ष फूड कार्पोरेशन संजय श्रीवास्तव, युवा नेता कांग्रेस पंकज शर्मा, अवतार बागल,पूर्व पार्षद अजीत कुकरेजा,स्वप्निल मिश्रा,राजा जेठानी, अजय प्रेमचंदानी, आज के कार्यक्रम तत्संबंध में युवा टीम के साथ ही साथ संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी,अध्यक्ष गिदवानी,चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी,राम गिडलानी,मुरलीधर माखीजा,पूर्व पार्षद अजीत कुकरेजा, लख्मीचंद- लालचंद गुलवानी,लद्धाराम नैनवानी,मोहन तेजवानी,शमनलाल खूबचंदानी,गोविंद वाधवानी(दल्ली राजहरा),युवा विंग प्रभारी जितेन्द्र बडवानी, अध्यक्ष महेश आहूजा , महामंत्री द्वय दिनेश सुंदरानी -पंकज चिजवानी,कोषाध्यक्ष सागर भावनानी, चेयरमैन संतोष लोहाना, कार्यकारी अध्यक्ष प्रणीत सुंदरानी,जितेन्द्र शादीजा, दीपक रामनानी के हवाले से विस्तारपूर्वक बताया, कि भगवान झूलेलाल के अवतरण अवसर पर लगातार 59वें वर्ष भी लाखेनगर से निकलने वाली शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद अंत में मंजू ममता होटल आकर सम्पन्न की गई,इस अवसर पर महापंचायत की युवा विंग के अनुसार मुम्बई बालीवुड के कलाकारों को बुलाने का अनुभव मजेदार व जबर्दस्त रहा।।मुम्बई के कलाकार
🌹“कपिल शर्मा कामेडी शो फेम कामेडियन कृष्णा अभिशेक”🌹
🌹“गायक देव आशीष गुरू”🌹
🌹स्वर कोकिला भूमिका मीरचंदानी🌹
देश विदेश में धूम मचाने के बाद रायपुर वासियों का दिल जीतने कार्यक्रम करने प्रथम मर्तबा रायपुर आये व रायपुरियंस का दिल जीतने में सफल रहे,बतौर कृष्णा :रायपुर वाले भी दिल वाले निकले,रायपुर में अप्रतिम प्यार मिला।।
कोषाध्यक्ष रवि ग्वालानी-सुदेश मंध्यान ने शोभायात्रा के स्वागत में एक नया प्रयोग किया,विदेशों से मंगवाई गई प्रथमतः नई टैक्नोलाजी युक्त आतिशबाजी से स्वागत होते देखना भी एक नया अनुभव रहा।।जो केवल व केवल रोमांचक व मनोरंजक रही, हानिकारक नहीं।।
युवा टीम ने जो तैयारियां की थी,उसे देखकर लगा, 🩷”हमारा भविष्य सुरक्षित हाथों में है।।”🩷 स्वागत की जोरदार तैयारियों को देख कह सकते हैं: “न देखा न सुना”
समिति के मुख्य सदस्य वरिष्ठ टीम अशोक मलानी,चंदर विधानी,वासु जोतवानी,विनोद तलरेजा, महेन्द्र आहूजा,लक्ष्मण जगवानी,संजय रहेजा, अनूप मसंद,राजेश पोपटानी,राजेश थौरानी, अमर खट्टर,राजेश गुरनानी,दौलत परयानी, रमेश मंधान,अमित धावना,दीपक धर्मानी, विकास सुखवानी आदि का चेट्रीचंड्र महोत्सव के सभी कार्यक्रम में महती योगदान रहा,जिन्होंने युवा टीम का आधार बनाया।।
प्रवक्ता:पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत
दिनेश आनंद अठवानी मो.7879311110,9340282830



