- 18 तारीख को मेकाहारा हॉस्पिटल मे जाकर मरीजों को फल फ्रूट का वितरण किया गया
- 19 तारीख को प्रेरणा नेत्रहिन् बच्चो के स्कूल मे जाकर वहां फल फ्रूट व जरुरत की वस्तुवे प्रदान की गई
- 20 तारीख को विशाल रक्तदान शिविर के साथ आम जन के लिए भंडारा व चेट्रीचंद्र महोत्सव की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया कलकत्ता के कलाकारों के साथ
राजधानी रायपुर में 20 मार्च को सिन्धी समाज का प्रमुख त्यौहार चेट्रीचंड्र बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रायपुर में चेट्रीचंड्र महोत्सव पर सिन्धी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। एमजी रोड पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये ,सिन्धु शक्ति संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जहाँ रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित भी किया गया। चेट्रीचंड महोत्सव का यह भव्य आयोजन एमजी रोड में किया गया था। चेट्रीचंड्र महोत्सव पर सिन्धु शक्ति संस्था द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें चेट्रीचंड्र महोत्सव के दिन सुबह से स्टेट बैंक के सामने एमजी रोड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया था, जिसमें कई लोगों ने रक्तदान किया, जिन्हें संस्था ने रक्तदाताओं को हेलमेट, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक किशोर आहूजा और पूर्वअध्यक्ष मनोज डेगवानी ने बताया कि विगत कई वर्षों से संस्था मानव सेवा के कार्य आयोजित करती है और हर वर्ष सैकड़ों जरुरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाया जाता है।


इसके साथ ही संस्था द्वारा दिनभर भंडारा भी आयोजित किया गया, और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी आयोजित किया गया, जिसमें अमित उदासी एंड पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस मनोरंजक कार्यक्रम में अमित उदासी, जतिन उदासी सहित मशहूर सिन्धी गायकों द्वारा भजन और गीत गाये इसके साथ ही कलकत्ता के कलाकारों ने अपनी मनोरंजक प्रस्तुति भी दी। शाम को जैसे ही शोभायात्रा एमजी रोड पहुंची, संस्था के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर और फटाके फोड़कर शोभायात्रा का स्वागत किया। जिस मैं प्रमुख रूप से विधायक सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव , सुबोध हरीतवाल , श्री श्रीचंद सुंदरानी चेंबर अध्यक्ष सतीश थोरानी, अमित चिमनानी , अमर गिदवानी , सरल मोदी जी ,पंकज शर्मा, पार्षद अवतार बगाल , पूर्व पार्षद की बंटी होरा, प्रकाश बजाज ,राजेश वासवानी, जितेंद्र बड़वानी, राधा कृष्ण सुंदरानी ,सुदेश मध्यानी, राजकुमार राठी, सुभाष बजाज, अनेश बजाज,अमरदास खट्टर बढ़ते कदम के सभी सदस्य भी शामिल हुए
18 मार्च को भगवान झुलेलाल के प्रति अपना समर्पण दिखाते हुये संस्था ने मेकाहारा में मरीजों को फल बांटे और 19 मार्च को हीरापुर स्थित प्रेरणा नेत्रहीन बालिका आश्रम में भी जरूरत की सामग्री बांटी। इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित करने में सिन्धु शक्ति के सदस्यों ने अपना भरपूर योगदान दिया। जिसमें संस्था के संरक्षक किशोर आहूजा, पूर्व अध्यक्ष मनोज डेंगवानी, अध्यक्ष राजू भाई तारवानी, रवि तेजवानी,, भरत पमनानी,अमर दौलतनी, अनिल राघवानी,गुरनामल रोहरा, , गौरव मंघानी ,दिलीप बजाज, राकेश डेगवानी,विपुल गोविंदानी , मयूर परवानी, पंकज पंजवानी महेश गंगवानी, शंकर लाल दानवानी, महेश डोडानी, राजेश गंगवानी , प्रदीप सहानीअजीत वाधवानी, रतन लीलानी, संजय रामानी, , नरसा लालवानी, शंकर मोटवानी, उपस्थित हुये।





