नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने कुछ पर्यटकों को निशाना बनाया, इस हमले में 1 की मौत और 6 पर्यटक घायल हुए हैं. सूचना के बाद सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.
घायल पर्यटकों को पहलगाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें चार गैर कश्मीरी और दो स्थानीय लोग शामिल हैं.
यूपीएससी सिविल सेवा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी,यहां करें चेक
हालांकि एक महिला ने पीटीआई को फोन पर बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं.”
महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई.
इधर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे थोड़ी देर पहले, गोलियों की आवाज सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम में बायसरन घाटी पहुंचे.
सऊदी अरब ने हवा में पीएम मोदी का किया स्पेशल वेलकम, सामने आया Video
पहलगाम दक्षिण कश्मीर का खूबसूरत इलाका है. यहां देशभर से पर्यटक आते हैं. फिलहाल पर्यटकों की आवाजाही पर अस्थायी रोक है. घटना के बाद से पर्यटकों में अफरातफरी और डर का माहौल है.


