Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: केंद्रीय गृहमंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > केंद्रीय गृहमंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि
छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि

Prem Soni
Last updated: April 5, 2025 1:22 pm
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

रायपुर : जनजातीय परंपराओं, लोक कला और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक बस्तर पंडुम 2025 आज दंतेवाड़ा में भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। बस्तर पण्डुम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने उद्बोधन में बस्तर पण्डुम को अगले वर्ष से राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर के आदिवासी जिलों के कलाकारों को इस महोत्सव में आमंत्रित किया जाएगा, और बस्तर की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर पंडुम उत्सव में अपने उद्बोधन में जनजातीय आराध्य देवताओं को नमन किया। साथ ही महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित कर दिया।

दंतेवाड़ा से रायपुर लौटे अमित शाह, गृह विभाग की लेंगे अहम बैठक

47000 कलाकारों की भागीदारी, 5 अप्रैल तक चला आयोजन

उन्होंने कहा कि बस्तर पण्डुम में 1850 ग्राम पंचायतों, 12 नगर पंचायतों, 8 नगर परिषदों, और एक नगर पालिका के कुल 47000 कलाकारों ने भाग लिया। यह उत्सव 12 मार्च से 5 अप्रैल तक चला और इस वर्ष 7 श्रेणियों में आयोजित किया गया। अगले वर्ष इसे 12 श्रेणियों में विस्तारित किया जाएगा।

संस्कृति, भाषा और परंपराओं को संजोने का आह्वान

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर की बोलियां, वाद्य यंत्र, भजन और परंपराएं केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे भारत की सांस्कृतिक विरासत हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें संरक्षित रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।

See also  CG : पुलिसकर्मी का सिर फोड़ा, डंडे और रॉड से बदमाशों ने किए कई वार

विकास की नई योजना: नक्सलमुक्त गांवों को मिलेगा 1 करोड़ रुपये

केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की कि जो गांव नक्सलियों के आत्मसमर्पण में सहयोग करेंगे, उन्हें “नक्सली मुक्त गांव” घोषित कर 1 करोड़ रुपये की विकास निधि दी जाएगी। उन्होंने अपील की कि ग्राम सभा कर गांवों को सरेंडर की प्रक्रिया में आगे लाएं।

5500 रुपये में सीधे तेंदूपत्ता की खरीदी, बिचौलियों का अंत

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अब तेंदूपत्ता 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से सीधे सरकार खरीद रही है, और राशि सीधे आदिवासियों के खाते में जा रही है। इससे लाल आतंक से जुड़े लोगों का नियंत्रण समाप्त होगा।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मिलेगा पुनर्वास

केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि जो नक्सली हथियार छोड़ देंगे, उन्हें पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ मुख्यधारा में लाया जाएगा। लेकिन जो हथियार नहीं डालेंगे, उनके विरुद्ध सुरक्षाबल कड़ी कार्रवाई करेगी।

हर गांव में स्कूल, दवाखाना, आधार और राशन कार्ड की व्यवस्था

केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया कि हर गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए छोटे अस्पताल, स्कूल, आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

नक्सलवाद के खात्मे के साथ लौटेंगे बस्तर के सुनहरे दिन : CM विष्णुदेव साय

‘वोकल फॉर लोकल’ के अंतर्गत बस्तर के उत्पादों को बाजार उपलब्ध

केंद्रीय गृह मंत्री ने बस्तर के बेल मेटल, टेराकोटा, लकड़ी शिल्प, गोदना और चित्रकला को वैश्विक मंच देने की योजना बताई। ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत इन उत्पादों को दिल्ली तक के बाजारों में पहुंचाया जाएगा।

आदिवासी नायकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

See also  Raipur News - अवैध खनन-अतिक्रमण के खिलाफ चलाएं अभियान : कलेक्टर डॉ सिंह

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार एक आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज को ऐतिहासिक सम्मान देने का कार्य हमारी सरकार में किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए, 11 करोड़ को गैस सिलेंडर, 12 करोड़ घरों में शौचालय, 15 करोड़ घरों में नल से जल, और 70 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया है।

बस्तर का नया सपना: सुकमा से सब-इंस्पेक्टर, कांकेर से कलेक्टर

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि असली विकास तब होगा जब बस्तर से डॉक्टर, कलेक्टर, बैरिस्टर और प्रशासनिक अधिकारी निकलेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि अब बस्तर को हथियार नहीं, कलम और कंप्यूटर की शक्ति से आगे ले जाना है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दंतेवाड़ा से रायपुर लौटे अमित शाह, गृह विभाग की लेंगे अहम बैठक
Next Article Aaj Ka Rashifal 6 April 2025: आज राम जन्मोत्सव और नवमी के दिन इन राशि वालों के सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
स्वतंत्रता दिवस की समस्त प्रदेश वासियो को  शुभकामनायें दी पार्षद विनय पंकज निर्मलकर ने
छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय सनातन सेना ( नई दिल्ली ) छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रेम सोनी
छत्तीसगढ़
वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत मेघानी को दी जन्मदिन की शुभकामनायें
छत्तीसगढ़
मित्रता दिवस व सावन के पावन अवसर पर सिंधी साहिती बिरादरी ने सभी सदस्यों के साथ टीला डैम मे मनाई पिकनिक
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सलधा बेमेतरा में 29 जुलाई से 26 सितंबर 2026 भव्य चातुर्मास व्रत अनुष्ठान महोत्सव श्रद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

By
Prem Soni
3 weeks ago

स्मार्ट बिजली मीटर ज्यादा ही स्मार्ट निकला

By
Prem Soni
3 weeks ago

मानव सेवा ही माधव सेवा इसी को चरितार्थ करती सिंधु सेवा मण्डली सम्मानित हुए सभी सदस्य गण

By
Prem Soni
3 weeks ago

रायपुर मे 25 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

By
Prem Soni
3 weeks ago

प्रदेश स्तरीय मुखी महासम्मेलन मे राजिम की एल्डरमैन पार्षद मंजू नथानी का हुआ भव्य सम्मान

By
Prem Soni
4 weeks ago

पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर रायपुर को मिला सम्मान, समाज सेवा के लिए किया गया अभिनन्दन

By
Prem Soni
4 weeks ago

तिल्दा नेवरा मे गुंजा सिंधी समाज का एकता सन्देश, प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन मे पहुँचे प्रदेश भर के मुखीजन –अमर गीदवानी

By
Prem Soni
4 weeks ago

तिल्दा मे हुआ प्रथम मुखी सम्मेलन समाज के उत्थान के लिए

By
Prem Soni
4 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: केंद्रीय गृहमंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?