Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: Eid 2025 : देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > Eid 2025 : देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम
देश

Eid 2025 : देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

Prem Soni
Last updated: March 31, 2025 4:47 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

Eid 2025 : देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग नए कपड़ों में सजे-धजे ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

Update : IED की चपेट में आई महिला की हुई मौत, महुआ बीनने के दौरान हुआ था हादसा

दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में नॉर्थ जिले की पुलिस ड्रोन के जरिए नजर रख रही है। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। नमाज के बाद लोग खुशी-खुशी एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को ईद को प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बताया और अपील की कि लोग मिल-जुलकर इसका जश्न मनाएं। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद राशिद फिरंगी ने भी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी।

उन्होंने कहा, “आज पूरा देश ईद-उल-फितर मना रहा है। मैं सभी को दिल से बधाई देता हूं। सुबह से लोग ईदगाह की ओर जा रहे हैं। मेरी गुजारिश है कि लखनऊ के इस्लामिक सेंटर की ईद एडवाइजरी का पालन करें। नमाज से पहले गरीबों में फितरा बांट दें, ताकि वे भी खुशियों में शामिल हों।”

उन्होंने आगे कहा, “ईद का दिन रोजेदारों के लिए अल्लाह का इनाम है। अपनी और परिवार की दुआ के साथ देश की तरक्की और हिफाजत के लिए भी दुआ करें।”

See also  मेरठ में पति का मर्डर कर जेल पहुंची मुस्कान है प्रेग्नेंट, बच्चे को लेकर सौरभ के परिवार ने कही ये बात

उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद में सुबह 9:30 बजे नमाज हुई। यह मस्जिद पहले विवादों में रही है, इसलिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट था। भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में ईदगाह पर नमाज के लिए भारी भीड़ जुटी। एडीएम, एसपी देहात और पीएसी के साथ पुलिस तैनात रही। ड्रोन से निगरानी हुई। प्रशासन ने शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

मुजफ्फरनगर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह मौके पर मौजूद रहे। जिले को 8 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया। सांसद हरेंद्र मलिक ने नमाजियों को बधाई दी। एसएसपी ने कहा, “ईद सकुशल संपन्न हुई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।”

शराब की लत छुड़ाने पत्नी ने पति को भेजा नशामुक्ति केंद्र, 3 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, मुंबई के कल्याण में रमजान ईद बड़े उत्साह से मनाई गई। दुर्गाडी किला के ईदगाह पर हजारों लोगों ने नमाज अदा की। लोगों ने गले मिलकर शुभकामनाएँ दीं। शहर में कड़ी पुलिस व्यवस्था रही।

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा, “सभी को ईद की बधाई। हमने सड़क पर नमाज पढ़ी और देश-दुनिया की शांति के लिए दुआ की। पुलिस का शुक्रिया, जिन्होंने अच्छे इंतजाम किए।” उन्होंने मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्तात्रेय कांबले से गले मिलकर मुबारकबाद दी।

तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के नागोर बीच पर तमिलनाडु तौहीद जमात ने विशेष नमाज का आयोजन किया। हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और नमाज के बाद गले मिलकर बधाई दी। त्रिची के तेन्नुर में उझावर संधाई मैदान में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे। यहां भी एकता और भाईचारे का माहौल रहा।

See also  पाकिस्तान को जोरदार तमाचा, भारतीय सेना ने कार्रवाई का VIDEO जारी किया, देखकर पूरे देश को होगा गर्व

चेन्नई के मायलापुर स्थित जुम्मा मस्जिद में खास नमाज़ अदा की गई। तमिलनाडु के मुख्य काजी ने बताया कि कल चांद दिखाई दिया, जिसके बाद आज से रमज़ान शुरू हो गया। इस ऐलान के बाद लोग मायलापुर की जुम्मा मस्जिद में जमा हुए और नमाज पढ़ी। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में सैनिक बारीक ग्राउंड पर ईद की नमाज हुई। हजारों नमाजियों ने अल्लाह से अमन और तरक्की की दुआ मांगी। तो अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह में विशेष नमाज अदा की गई। शाहजहानी मस्जिद में नमाजियों की भीड़ रही। देश में अमन और भाईचारे की दुआ मांगी गई।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Update : IED की चपेट में आई महिला की हुई मौत, महुआ बीनने के दौरान हुआ था हादसा
Next Article Raipur Crime News : पुलिसकर्मी के घर डेढ़ लाख की चोरी
महापंचायत महिला विंग का ऐतिहासिक कार्यक्रम सिंधी तम्बोला “ले अंतानी” के साथ
Blog छत्तीसगढ़
सिंधी तम्बोला के पोस्टर का विमोचन नवम जोत साईं युधिष्ठिर लाल जी के कर कमलों से हुआ
छत्तीसगढ़
रायपुर मे सिंधी तम्बोला का भव्य आगाज, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया पोस्टर विमोचन
छत्तीसगढ़
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में नई नियुक्तियां कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए राजा जेठानी
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
2 months ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
3 months ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
6 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
7 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
7 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
10 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
11 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
11 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: Eid 2025 : देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?