रायपुर — 31-3-25 रायपुर मे सिंधियों के पर्व चेट्रीचंद्र की धूम मची हुई है पुरे भारत वर्ष मे इस पर्व की बड़ी ही धूम धाम से अगुवाई होती है इस पर्व को दिवाली जैसा मनाया जाता है ये सिंधियों के आराध्य देव भगवान झूलेलाल साईंजी के जन्मोत्सव के रूप मे मनाया जाता है कल इसी कड़ी मे झूलेलाल महोत्सव समिति सिंधी समाज के द्वारा सभागार मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे रायपुर शहर की कई हस्तियाँ शरीक हुई

साथ ही रायपुर शहर के सिंधी समाज के लोगो ने बहुत आनंद लिया समिति के दीपक कृपलानी व महेश पृथवानी जी ने बताया की यह कार्यक्रम लगभग 58 सालो से रायपुर मे बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है और आगे भी मनाया जायेगा, उन्होंने कहा हम झूलेलाल साईं से सारी दुनिया के लिए खुशियाँ मांगते है सारे लोग प्रेम प्यार से रहे आपसी भाई चारा बना रहे

इस कार्यक्रम मे बाहर से कलाकार बुलाये गए थे उनका रंगा रंग कार्यक्रम था बहुत अच्छी झकिया थी बढ़ते कदम संस्था के द्वारा अच्छे कार्य करने वाली सिंधी संस्थाओ को पुरुस्कृत भी किया गया और कार्यक्रम के पश्चात् सभी को रसोई की भी व्यवस्था की गई थी


