Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: BJP कार्यकर्ता ने की अपने ऑफिस में आत्महत्या, मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार को बताया मौत का जिम्मेदार
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > BJP कार्यकर्ता ने की अपने ऑफिस में आत्महत्या, मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार को बताया मौत का जिम्मेदार
देश

BJP कार्यकर्ता ने की अपने ऑफिस में आत्महत्या, मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार को बताया मौत का जिम्मेदार

Prem Soni
Last updated: April 4, 2025 7:55 am
Prem Soni
11 months ago
Share
SHARE

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने ऑफिस में आज सुबह-सुबह अपनी जान दे दी है, साथ ही अपने मौत का जिम्मेदार मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार ए.एस. पोन्नाना को बताया है। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार का जिक्र किया, साथ ही बताया कि उसे ए.एस. पोन्नाना ने किस कदर परेशान किया।

Contents
  • निजी कार्यालय में लगाई फांसी 
  • पुलिस पर भी लगाए ये आरोप
  • सुसाइड नोट में क्या लिखा? 
  • क्या था मामला?
  • कर्नाटक गृहमंत्री ने कही ये बात
  • कौन हैं ए.एस. पोन्नाना?

निजी कार्यालय में लगाई फांसी 

यह घटना बेंगलुरु के नागवारा में घटी जब बीजेपी कार्यकर्ता विनय के.एस ने आज सुबह अपने निजी कार्यालय में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी से पहले विनय ने व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राजनीतिक प्रताड़ना और सोशल मीडिया में बदनाम किए जाने से आहत होकर अपनी जान देने की वजह बताई। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार ने एक राजनीति रंजिश के तहत काफी परेशान किया।

नगर निगम में बजट पेश करने के दौरान हुआ बवाल, विपक्ष के पार्षदों ने महापौर के टेबल पर डाला पानी, लगाए मुर्दाबाद के नारे…

पुलिस पर भी लगाए ये आरोप

विनय ने अपने सुसाइड नोट में, उन पर हुई FIR को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि  उन्हें “कोडगु समस्या और सुझाव” व्हाट्सएप ग्रुप में किसी और सदस्य की पोस्ट के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, विनय इस ग्रुप के एडमिन थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ए.एस. पोन्नाना और स्थानीय कांग्रेस नेता थेनिरा महेना उनकी मौत के लिए सीधे तौर जिम्मेदार बताया।

See also  '10वीं-12वीं के छात्रों की परीक्षा की वजह से समिट में देर से आया, क्षमा चाहता हूं...', भोपाल GIS में बोले PM मोदी

सुसाइड नोट में क्या लिखा? 

सुसाइट में बीजेपी कार्यकर्ता विनय के.एस ने लिखा,”सभी को मेरा अंतिम प्रणाम, मैं विनय के एस हूं, मेरे खिलाफ राजनीति से प्रेरित एफआईआर दर्ज की गई थी, और मुझे एक बदमाश करार दिया गया था। थेनिरा महेना, जिन्होंने राजनीतिक द्वेष के कारण मेरे जीवन के साथ खेला, मेरी मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। मुझे जमानत मिलने के बाद भी, मडिकेरी पुलिस ने मेरे दोस्तों और चचेरे भाइयों को जांच के नाम पर परेशान किया, एक कांस्टेबल ने यहां तक ​​कहा कि यह सब विराजपेट के विधायक पोन्नन्ना के आदेश पर हुआ था।”

आगे लिखा, “मैंने बस एक वॉयस नोट भेजा और स्पष्टीकरण मांगा। फिर भी, मुझे अपराधी करार दे दिया गया, जबकि मूल प्रेषक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।” आगे बीजेपी पार्टी से आग्रह किया कि उसके परिवार का ध्यान रखें। उसने लिखा, “मेरा भाजपा परिवार से निवेदन है कि कृपया मेरी मां, पत्नी और बेटी का ख्याल रखें, उनकी आर्थिक मदद करें”

विनय ने सुसाइड नोट के अंत में उन लोगों का धन्यवाद किया जो इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे और अपने परिवार को सीधे अलविदा न कह पाने के कारण दुख व्यक्त किया।

प्रदेश से गुजरने वाली 9 ट्रेनें रद्द, 13 से 26 अप्रैल तक नहीं चलेगी गीतांजली, देखें लिस्ट

क्या था मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, विनय को हाल ही में मडिकेरी शहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया था, आरोप था कि व्हाट्सएप पोस्ट में विनय ने कांग्रेस विधायक और CM के कानूनी सलाहकार एएस पोन्नाना का मजाक उड़ाया। मडिकेरी के एक स्थानीय कांग्रेस नेता की शिकायत के बाद विनय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

See also  यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, CJI बोले-'प्रक्रिया के अनुसार सुनवाई होगी'

कर्नाटक गृहमंत्री ने कही ये बात

गृह मंत्री G परमेश्वर ने कहा, “पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज हो रहा है, DCP जांच करेंगे, सारी बातें सामने आ जाएंगी, व्हाट्सएप पर डाली गई हर पोस्ट सही हो ये जरूरी नहीं है, इसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है। उनकी मौत का कारण जो भी रहा हो, अब जब जांच होगी तो ये भी बात सामने आ जाएगी कि इस कार्रवाई की जरूरत क्या थी, इस प्रकरण में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।”

कौन हैं ए.एस. पोन्नाना?

जानकारी दे दें कि ए.एस. पोन्नाना विराजपेट विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं, साथ ही वे कर्नाटक हाईकोर्ट के बड़े वकील भी हैं। इसके अलावा, वे कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कानूनी सलाहकार भी हैं। उनकी संपत्ति चुनावी एफिडेविट के मुताबिक कुल 30.3 करोड़ बताई गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नगर निगम में बजट पेश करने के दौरान हुआ बवाल, विपक्ष के पार्षदों ने महापौर के टेबल पर डाला पानी, लगाए मुर्दाबाद के नारे…
Next Article ‘तेरे ग्रह इधर-उधर चल रहे हैं’, MS Dhoni ने अक्षर पटेल ने दी थी खास सलाह; आया बदलाव
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
4 weeks ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
4 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
6 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
6 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
9 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: BJP कार्यकर्ता ने की अपने ऑफिस में आत्महत्या, मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार को बताया मौत का जिम्मेदार
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?