Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: दंतेवाड़ा से रायपुर लौटे अमित शाह, गृह विभाग की लेंगे अहम बैठक
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > दंतेवाड़ा से रायपुर लौटे अमित शाह, गृह विभाग की लेंगे अहम बैठक
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा से रायपुर लौटे अमित शाह, गृह विभाग की लेंगे अहम बैठक

Prem Soni
Last updated: April 5, 2025 12:50 pm
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

रायपुर : दंतेवाड़ा से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वापस रायपुर लौट आए है, वे देर रात गृह विभाग की अहम बैठक लेंगे। जिसमें पुलिस विभाग के बड़े अफसर मौजूद रहेंगे। बता दें कि आज सुबह अमित शाह दंतेवाड़ा दौरे पर गए थे जहां वे “बस्तर पंडुम“ कार्यक्रम में शामिल हुए। और कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद वे जवानों से मिलने कैम्प पहुंचे थे।

अमित शाह का ट्वीट – जो बस्तर-सुकमा क्षेत्र कभी लाल आतंक (नक्सलवाद) का गढ़ था, वहाँ की डोंडरा पंचायत में सोलर पैनल पर लेटकर मोबाइल चलाते बच्चों को देखकर मन आनंदित है। विकास और विश्वास को दर्शाती यह तस्वीर आपसे साझा कर रहा हूँ।

नक्सलवाद के खात्मे के साथ लौटेंगे बस्तर के सुनहरे दिन : CM विष्णुदेव साय

“बस्तर पंडुम“ कार्यक्रम में अमित शाह ने क्या कहा जानिए

जहाँ कभी गोलियों की गूंज थी, आज वहाँ मशीनों की आवाज आती है। गाँव जो वीरान थे, वहाँ अब स्कूलों की घंटियां बज रही हैं। जहाँ सड़क बनाना भी सपने जैसा लगता था, वहाँ राजमार्ग बन रहे हैं और जहाँ बच्चा स्कूल जाने को डरता था, वहीं अब कम्प्यूटर के माध्यम से पूरे विश्व के साथ बात कर रहा है। बस्तर का विकास इसलिए हो रहा है क्योंकि अब नक्सलवाद के साथ कोई नहीं जुड़ रहा है।

वर्ष 2024 में 881 नक्सलियों ने सरेंडर किया और 2025 में अब तक 521 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। जो सरेंडर करेंगे, वो मेनस्ट्रीम में आएंगे और जो हथियार लेकर चलेंगे उनके लिए हमारे सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभालेंगे। अगले मार्च तक पूरा देश लाल आंतक से मुक्त होकर रहेगा। बस्तर अब भय नहीं, भविष्य का पर्याय बनेगा।

वो जमाना चला गया जब यहाँ पर गोलियां चलती थी, बम धमाके होते थे। जिनके हाथों में हथियार हैं उनसे विनती करता हूँ कि हथियार डालकर मेनस्ट्रीम में आइए क्योंकि आप हमारे अपने हैं। कोई नक्सली मारा जाता है किसी को आनंद नहीं होता है। इस क्षेत्र को विकास चाहिए। बीते 50 वर्षों में जो विकास यहाँ नहीं पहुंचा, मोदी जी 5 साल में विकास को यहाँ पहुंचाएंगे।

See also  CM साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी

शिक्षक की शर्मनाक करतूत, ट्यूशन के बहाने छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों ने की पिटाई

बस्तर में शांति तभी हो सकती है, जब बच्चे स्कूल में जाएं, माताओं के स्वास्थ्य की चिंता हो, आदिवासी युवा कुपोषण से पीड़ित ना हो और उसकी पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था हो, हर गाँव में एक दवाखाना हो, हर तहसील में अस्पताल हो, हर घर में 7 किलो चावल मुफ्त पहुंचता हो, सभी के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वास्थ्य का बीमा हो। यह तभी हो सकता है जब बस्तर के लोग तय करें कि, यहाँ का हर गांव नक्सलमुक्त बनेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नक्सलवाद के खात्मे के साथ लौटेंगे बस्तर के सुनहरे दिन : CM विष्णुदेव साय
Next Article केंद्रीय गृहमंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि
छतीसगढ़ सिंधी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी मिले पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से
छत्तीसगढ़
एक माँ ने जीता Mrs India Univrse Asia 2026 का ख़िताब
छत्तीसगढ़
जैनम एकेडमी स्कूल मे धूम धाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव व कई रंगारंग कार्यक्रम हुए
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश न्यायिक छितिज पर तीन नए सितारों का उदय
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सलधा बेमेतरा में 29 जुलाई से 26 सितंबर 2026 भव्य चातुर्मास व्रत अनुष्ठान महोत्सव श्रद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

By
Prem Soni
2 months ago

स्मार्ट बिजली मीटर ज्यादा ही स्मार्ट निकला

By
Prem Soni
2 months ago

मानव सेवा ही माधव सेवा इसी को चरितार्थ करती सिंधु सेवा मण्डली सम्मानित हुए सभी सदस्य गण

By
Prem Soni
2 months ago

रायपुर मे 25 जुलाई को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

By
Prem Soni
2 months ago

प्रदेश स्तरीय मुखी महासम्मेलन मे राजिम की एल्डरमैन पार्षद मंजू नथानी का हुआ भव्य सम्मान

By
Prem Soni
2 months ago

पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर रायपुर को मिला सम्मान, समाज सेवा के लिए किया गया अभिनन्दन

By
Prem Soni
2 months ago

तिल्दा नेवरा मे गुंजा सिंधी समाज का एकता सन्देश, प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन मे पहुँचे प्रदेश भर के मुखीजन –अमर गीदवानी

By
Prem Soni
2 months ago

तिल्दा मे हुआ प्रथम मुखी सम्मेलन समाज के उत्थान के लिए

By
Prem Soni
2 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: दंतेवाड़ा से रायपुर लौटे अमित शाह, गृह विभाग की लेंगे अहम बैठक
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?